10th Physics MCQ All Chapters

Prabhakar
By -
0
नीचे दिए गए बटन “Select Chapter” पर क्लिक कर कोई एक अध्याय पर क्लिक करें। उस अध्याय के सभी VVI Objective Question Answer आपके सामने प्रदर्शित हो जाएगा।


To view question answers, select a chapter.
(प्रश्न उत्तर देखने के लिए, कोई एक अध्याय चुनें)

Class 10 Physics Chapter 1 Objective Questions in Hindi

नीचे दिए गए “प्रकाश का परावर्तन” पाठ के प्रत्येक प्रश्न को ध्यान से पढ़ें और उसका उत्तर देने का प्रयास करें। यदि आपको किसी प्रश्न का उत्तर नहीं पता है, तो घबराएँ नहीं। इसे याद करें और फिर से अभ्यास करें।


किसी भी प्रश्न का उत्तर देखने के लिए “+ View Answer” बटन पर क्लिक करें।

1. प्रकाश-किरणें गमन करती है
(A) सरल रेखा में
(B) वक्र रेखा में
(C) टेढ़ी-मेढ़ी रेखा में
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer: (A) सरल रेखा में

2. इनमें से कौन-सा एक पारदर्शी पदार्थ है?
(A) कागज
(B) दर्पण
(C) काँच
(D) दूध
Correct Answer: (C) काँच

3. इनमें से कौन प्रदीप्त वस्तु नहीं है?
(A) सूर्य
(B) चंद्रमा
(C) तारे
(D) जलती मोमबत्ती
Correct Answer: (B) चंद्रमा
Explanation: चंद्रमा एक प्राकृतिक प्रकाश-स्रोत है, परन्तु प्रदीप्त पदार्थ नहीं है। क्योंकि इसका कोई अपना प्रकाश नहीं होता है।

4. पृथ्वीवासियों के लिए प्रकाश का सबसे बड़ा स्रोत क्या है?
(A) बिजली का बल्ब
(B) सूर्य
(C) चंद्रमा
(D) मोमबत्ती
Correct Answer: (B) सूर्य

5. प्रकाश किरण-पुंज कितने प्रकार के होते हैं?
(A) एक
(B) दो
(C) तीन
(D) चार
Correct Answer: (C) तीन

6. इनमें से कौन पारभासी पदार्थ है?
(A) हवा
(B) तैलीय कागज
(C) लेंस
(D) दर्पण
Correct Answer: (B) तैलीय कागज

7. प्रकाश के परावर्तन के कितने नियम है?
(A) एक
(B) दो
(C) तीन
(D) चार
Correct Answer: (B) दो

8. यदि आपतन-कोण i और परावर्तन-कोण r हो, तो इनमें से कौन-सा सत्य है?
(A) i = r
(B) i < r
(C) i > r
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer: (A) i = r

9. परावर्तन के नियम से निर्धारित होता है?
(A) आपतन-कोण = परावर्तन-कोण
(B) आपतन-कोण = अपवर्तन-कोण
(C) आपतन-कोण = विचलन-कोण
(D) परावर्तन-कोण = अपवर्तन-कोण
Correct Answer: (A) आपतन-कोण = परावर्तन-कोण

10. प्रतिबिंब कितने प्रकार के होते हैं?
(A) एक
(B) दो
(C) तीन
(D) चार
Correct Answer: (B) दो

11. किस प्रतिबिंब को पर्दे पर प्राप्त किया जा सकता है?
(A) वास्तविक
(B) आभासी
(C) वास्तविक और आभासी दोनों
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer: (A) वास्तविक

12. कौन-सा प्रतिबिंब दर्पण के पीछे बनता है?
(A) वास्तविक
(B) आभासी
(C) वास्तविक और आभासी दोनों
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer: (B) आभासी

13. समतल दर्पण द्वारा बने प्रतिबिंब की प्रकृति होती है
(A) वास्तविक और उल्टा
(B) वास्तविक और सीधा
(C) आभासी और सीधा
(D) आभासी और सीधा परंतु पार्श्विक रूप से उल्टा
Correct Answer: (D) आभासी और सीधा परंतु पार्श्विक रूप से उल्टा

14. समतल दर्पण द्वारा बने प्रतिबिंब का आकार बिंब के आकार की अपेक्षा
(A) बड़ा होता है।
(B) छोटा होता है।
(C) बराबर होता है।
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer: (C) बराबर होता है।

15. गोलीय दर्पण कितने प्रकार के होते हैं?
(A) एक
(B) दो
(C) तीन
(D) चार
Correct Answer: (B) दो

कक्षा 10 भौतिक विज्ञान पाठ 1 वस्तुनिष्ठ प्रश्न उत्तर


16. वह दर्पण जिसका परावर्तक सतह बाहर की ओर वक्रित रहता है, वह ........... होता है।
(A) समतल दर्पण
(B) अवतल दर्पण
(C) उत्तल दर्पण
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer: (C) उत्तल दर्पण

17. वह दर्पण जिसका परावर्तक सतह अंदर (वक्रता-केन्द्र) की ओर वक्रित रहता है, वह ........... होता है।
(A) समतल दर्पण
(B) अवतल दर्पण
(C) उत्तल दर्पण
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer: (B) अवतल दर्पण

18. समतल दर्पण द्वारा किसी वस्तु का कैसा प्रतिबिंब बनाता है?
(A) काल्पनिक
(B) वास्तविक
(C) काल्पनिक और वास्तविक दोनों
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer: (A) काल्पनिक

19. गोलीय दर्पण के परावर्तक पृष्ठ की वृत्ताकार सीमा रेखा का प्रभावी व्यास कहलाता है?
(A) मुख्य फोकस
(B) वक्रता त्रिज्या
(C) प्रधान अक्ष
(D) दर्पण का द्वारक
Correct Answer: (D) दर्पण का द्वारक

20. किस दर्पण का फोकस काल्पनिक होता है?
(A) समतल दर्पण
(B) अवतल दर्पण
(C) उत्तल दर्पण
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer: (C) उत्तल दर्पण

21. अवतल दर्पण पर किस बिंदु की दिशा में आपतित प्रकाश-किरणें बिना विचलित हुए परावर्तित होती है?
(A) ध्रुव
(B) फोकस
(C) वक्रता-केन्द्र
(D) द्वारक
Correct Answer: (C) वक्रता-केन्द्र

22. गोलीय दर्पण के परावर्तक पृष्ठ का मध्य-बिंदु कहलाता है?
(A) ध्रुव
(B) फोकस
(C) वक्रता-केन्द्र
(D) द्वारक
Correct Answer: (A) ध्रुव

23. गोलीय दर्पण के ध्रुव से उसके वक्रता-केन्द्र को मिलाने वाली सरल रेखा को क्या कहते है?
(A) दर्पण का वक्रता-त्रिज्या
(B) दर्पण का द्वारक
(C) दर्पण का प्रधान-अक्ष
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer: (C) दर्पण का प्रधान-अक्ष

24. कौन-सा दर्पण हमेशा वस्तु के आकार के बराबर आकार का प्रतिबिंब बनाता है?
(A) समतल दर्पण
(B) अवतल दर्पण
(C) उत्तल दर्पण
(D) इनमें सभी
Correct Answer: (A) समतल दर्पण

25. कौन-सा दर्पण हमेशा वस्तु के आकार से छोटे आकार का प्रतिबिंब बनाता है?
(A) समतल दर्पण
(B) अवतल दर्पण
(C) उत्तल दर्पण
(D) इनमें सभी
Correct Answer: (C) उत्तल दर्पण

26. दर्पण की फोकस दूरी (f) और वक्रता त्रिज्या (R) में संबंध है
(A) f = 2/R
(B) f = R/2
(C) f = 2R
(D) f = R²
Correct Answer: (B) f = R/2

27. एक उत्तल दर्पण की वक्रता-त्रिज्या 32 cm है, तो इसकी फोकस दूरी है
(A) +8 cm
(B) –8 cm
(C) +16 cm
(D) –16 cm
Correct Answer: (C) +16 cm

28. 20 cm वक्रता-त्रिज्या वाले अवतल दर्पण की फोकस दूरी है
(A) +10 cm
(B) –10 cm
(C) +5 cm
(D) –5 cm
Correct Answer: (B) –10 cm

29. वस्तु से बड़ा प्रतिबिंब प्राप्त करने के लिए किस दर्पण का उपयोग करना चाहिए?
(A) समतल दर्पण
(B) अवतल दर्पण
(C) उत्तल दर्पण
(D) इनमें सभी
Correct Answer: (B) अवतल दर्पण

30. अवतल दर्पण किसी वस्तु का कैसा प्रतिबिंब बनाता है?
(A) वास्तविक
(B) आभासी
(C) काल्पनिक
(D) वास्तविक और आभासी दोनों
Correct Answer: (D) वास्तविक और आभासी दोनों

31. यदि किसी दर्पण की फोकस-दूरी f और वक्रता-त्रिज्या R हो, तो निम्नलिखित में से कौन-सा संबंध सही है
(A) R = f
(B) R = 2f
(C) R = 3f
(D) R = f/2
Correct Answer: (B) R = 2f

Reflection of Light VVI Objective Questions


32. गोलीय दर्पण के मुख्य अक्ष के समांतर आपतित किरण दर्पण से परावर्तन के बाद
(A) दर्पण के फोकस की दिशा में निकलती है।
(B) उसी पथ पर लौट जाती है।
(C) दर्पण के वक्रता-केन्द्र की दिशा में निकलती है।
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer: (A) दर्पण के फोकस की दिशा में निकलती है।

33. गोलीय दर्पण के फोकस की दिशा में आपतित किरण दर्पण से परावर्तन के बाद
(A) दर्पण के वक्रता-केन्द्र की दिशा में निकलती है।
(B) उसी पथ पर लौट जाती है।
(C) दर्पण के मुख्य अक्ष के समांतर निकलती है।
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer: (C) दर्पण के मुख्य अक्ष के समांतर निकलती है।

34. गोलीय दर्पण के वक्रता-केन्द्र की दिशा में आपतित किरण दर्पण से परावर्तन के बाद
(A) दर्पण के फोकस की दिशा में निकलती है।
(B) उसी पथ पर लौट जाती है।
(C) दर्पण के मुख्य अक्ष के समांतर निकलती है।
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer: (B) उसी पथ पर लौट जाती है।

35. दंत विशेषज्ञ किस दर्पण का उपयोग मरीजों के दाँतों का बड़ा प्रतिबिंब देखने के लिए करता है?
(A) समतल दर्पण
(B) अवतल दर्पण
(C) उत्तल दर्पण
(D) इनमें सभी
Correct Answer: (B) अवतल दर्पण

36. सौर कुकर के लिए कौन-सा दर्पण सर्वाधिक उपयुक्त है?
(A) समतल दर्पण
(B) अवतल दर्पण
(C) उत्तल दर्पण
(D) इनमें सभी
Correct Answer: (B) अवतल दर्पण

37. वाहनों में साईड मिरर या पश्च-दृश्य दर्पण के लिए किस दर्पण को प्राथमिकता दी जाती है?
(A) समतल दर्पण
(B) अवतल दर्पण
(C) उत्तल दर्पण
(D) इनमें सभी
Correct Answer: (C) उत्तल दर्पण

38. यदि किसी बिम्ब के प्रतिबिंब का आवर्धन धनात्मक है तो उस प्रतिबिंब की प्रकृति क्या होगी?
(A) वास्तविक और उल्टा
(B) वास्तविक और सीधा
(C) आभासी और उल्टा
(D) आभासी और सीधा
Correct Answer: (D) आभासी और सीधा

39. सोलर पैनलों पर प्रकाश की अधिक मात्रा को फोकस करने के लिए किस दर्पण का उपयोग किया जाता है ‌?
(A) समतल दर्पण
(B) अवतल दर्पण
(C) उत्तल दर्पण
(D) इनमें सभी
Correct Answer: (B) अवतल दर्पण

40. दर्पण के आवर्धन का SI मात्रक क्या होता है?
(A) मीटर
(B) वाट
(C) डाइऑप्टर
(D) मात्रकविहिन
Correct Answer: (D) मात्रकविहिन

41. हजामत के लिए (दाढ़ी बनाने के लिए) कौन-सा दर्पण सर्वाधिक उपयुक्त है?
(A) समतल दर्पण
(B) अवतल दर्पण
(C) उत्तल दर्पण
(D) इनमें सभी
Correct Answer: (B) अवतल दर्पण

42. किसी कार के अग्रदीप (headlight) में कौन-सा दर्पण प्रयुक्त होता है?
(A) समतल दर्पण
(B) अवतल दर्पण
(C) उत्तल दर्पण
(D) इनमें सभी
Correct Answer: (B) अवतल दर्पण

प्रकाश का परावर्तन VVI MCQ


43. अवतल दर्पण द्वारा वस्तु से बड़ा और आभासी प्रतिबिंब प्राप्त करने के लिए वस्तु को कहाँ पर रखनी चाहिए?
(A) दर्पण के ध्रुव और फोकस के बीच
(B) दर्पण के वक्रता-केन्द्र पर
(C) दर्पण के फोकस और वक्रता-केन्द्र के बीच
(D) दर्पण के फोकस पर
Correct Answer: (A) दर्पण के ध्रुव और फोकस के बीच

44. अवतल दर्पण द्वारा वस्तु से छोटे आकार का‌ वास्तविक प्रतिबिंब प्राप्त करने के लिए वस्तु को कहाँ पर रखनी चाहिए?
(A) दर्पण के ध्रुव और फोकस के बीच
(B) दर्पण की वक्रता-त्रिज्या से अधिक दूरी पर
(C) दर्पण के फोकस और वक्रता-केन्द्र के बीच
(D) दर्पण के फोकस पर
Correct Answer: (B) दर्पण की वक्रता-त्रिज्या से अधिक दूरी पर

45. अवतल दर्पण द्वारा वास्तविक, उल्टा और समान आकार का प्रतिबिंब प्राप्त करने के लिए वस्तु को कहाँ पर रखनी चाहिए?
(A) दर्पण के ध्रुव और फोकस के बीच
(B) दर्पण के वक्रता-केन्द्र पर
(C) दर्पण के फोकस और वक्रता-केन्द्र के बीच
(D) दर्पण के फोकस पर
Correct Answer: (B) दर्पण के वक्रता-केन्द्र पर

46. उत्तल दर्पण किसी वस्तु का कैसा प्रतिबिंब बनाता है?
(A) वास्तविक, उल्टा और बड़ा
(B) वास्तविक, उल्टा और छोटा
(C) आभासी, सीधा और बड़ा
(D) आभासी, सीधा और छोटा
Correct Answer: (D) आभासी, सीधा और छोटा

47. नयी कार्तीय चिह्न परिपाटी के अनुसार वस्तु को किस तरफ रखा जाता है?
(A) दर्पण के दायीं तरफ
(B) दर्पण के बायीं तरफ
(C) कभी दायीं तो कभी बायीं तरफ
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer: (B) दर्पण के बायीं तरफ

48. नयी कार्तीय चिह्न परिपाटी के अनुसार दर्पण के सामने रखे गए बिंब (वस्तु) की बिंब-दूरी (वस्तु-दूरी) ली जाती है
(A) धनात्मक
(B) ऋणात्मक‌‌‍‌‍‍‍‌
(C) कभी धनात्मक तो कभी ऋणात्मक
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer: (B) ऋणात्मक‌‌‍‌‍‍‍‌

49. नयी कार्तीय चिह्न परिपाटी के अनुसार दर्पण के प्रधान अक्ष के ऊपर की ओर की दूरियाँ ली जाती है
(A) धनात्मक
(B) ऋणात्मक‌‌‍‌‍‍‍‌
(C) कभी धनात्मक तो कभी ऋणात्मक
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer: (A) धनात्मक

50. किस दर्पण की फोकस दूरी ऋणात्मक होती है?
(A) समतल दर्पण की
(B) अवतल दर्पण की
(C) उत्तल दर्पण की
(D) सभी की
Correct Answer: (B) अवतल दर्पण की

51. इनमें से किस दर्पण की फोकस दूरी धनात्मक होती है?
(A) समतल दर्पण की
(B) अवतल दर्पण की
(C) उत्तल दर्पण की
(D) किसी की भी नहीं
Correct Answer: (C) उत्तल दर्पण की

52. दर्पण के लिए नयी कार्तीय चिह्न परिपाटी के अनुसार वास्तविक प्रतिबिंब की ऊँचाई ली जाती है
(A) धनात्मक
(B) ऋणात्मक‌‌‍‌‍‍‍‌
(C) कभी धनात्मक तो कभी ऋणात्मक
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer: (B) ऋणात्मक‌‌‍‌‍‍‍‌

Class 10 Physics Chapter 1 MCQ


53. इनमें से कौन दर्पण के लिए आवर्धन-सूत्र है
(A) m = – u/v
(B) m = u/v
(C) m = – v/u
(D) m = v/u
Correct Answer: (C) m = – v/u

54. इनमें से कौन-सा दर्पण-सूत्र है?
(A) 1/f = 1/v + 1/u
(B) 1/f = 1/v – 1/u
(C) 1/f = 1/u – 1/v
(D) 1/f = 1/(v + u)
Correct Answer: (A) 1/f = 1/v + 1/u

55. कौन-सा दर्पण वास्तविक और आभासी दोनों प्रकार के प्रतिबिंब बनाता है?
(A) केवल समतल दर्पण
(B) केवल अवतल दर्पण
(C) केवल उत्तल दर्पण
(D) ये सभी
Correct Answer: (B) केवल अवतल दर्पण

56. इनमें से किस दर्पण से वास्तविक प्रतिबिंब प्राप्त किया जा सकता है?
(A) केवल समतल दर्पण से
(B) केवल अवतल दर्पण से
(C) केवल उत्तल दर्पण से
(D) इन सभी से
Correct Answer: (B) केवल अवतल दर्पण से

57. इनमें से किस दर्पण से आभासी प्रतिबिंब प्राप्त किया जा सकता है?
(A) केवल समतल दर्पण से
(B) केवल अवतल दर्पण से
(C) केवल उत्तल दर्पण से
(D) इन सभी से
Correct Answer: (D) इन सभी से

58. कौन-सा दर्पण किसी वस्तु का एक सीधा और आवर्धित प्रतिबिंब बना सकता है?
(A) केवल समतल दर्पण
(B) केवल अवतल दर्पण
(C) केवल उत्तल दर्पण
(D) ये सभी
Correct Answer: (B) केवल अवतल दर्पण

59. दर्पण के लिए नयी कार्तीय चिह्न परिपाटी के अनुसार आभासी प्रतिबिंब की ऊँचाई ली जाती है
(A) धनात्मक
(B) ऋणात्मक‌‌‍‌‍‍‍‌
(C) कभी धनात्मक तो कभी ऋणात्मक
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer: (A) धनात्मक

60. दर्पण के लिए नयी कार्तीय चिह्न परिपाटी के अनुसार, वास्तविक प्रतिबिंब की प्रतिबिंब-दूरी ली जाती है
(A) धनात्मक
(B) ऋणात्मक‌‌‍‌‍‍‍‌
(C) कभी धनात्मक तो कभी ऋणात्मक
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer: (B) ऋणात्मक‌‌‍‌‍‍‍‌

61. नयी कार्तीय चिह्न परिपाटी के अनुसार, मुख्य अक्ष के समांतर सभी दूरियाँ किस बिंदु से मापी जाती है?
(A) दर्पण के फोकस से
(B) दर्पण की वक्रता-केन्द्र से
(C) दर्पण के ध्रुव से
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer: (C) दर्पण के ध्रुव से

62. समतल दर्पण की फोकस-दूरी होती है
(A) धनात्मक
(B) ऋणात्मक
(C) शून्य
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer: (C) शून्य

63. अवतल दर्पण की फोकस-दूरी होती है
(A) धनात्मक
(B) ऋणात्मक
(C) शून्य
(D) इनमें सभी
Correct Answer: (B) ऋणात्मक

64. दर्पण के लिए नयी कार्तीय चिह्न परिपाटी के अनुसार, काल्पनिक प्रतिबिंब की प्रतिबिंब-दूरी ली जाती है
(A) धनात्मक
(B) ऋणात्मक
(C) कभी धनात्मक तो कभी ऋणात्मक
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer: (A) धनात्मक

65. उत्तल दर्पण की फोकस-दूरी होती है
(A) धनात्मक
(B) ऋणात्मक
(C) शून्य
(D) इनमें सभी
Correct Answer: (A) धनात्मक

Class 10 Physics Chapter-1 Reflection of Light VVI MCQ


66. एक दर्पण के सामने किसी भी दूरी पर वस्तु को रखने पर हमेशा सीधा प्रतिबिंब प्राप्त होता है। यह दर्पण हो सकता है
(A) समतल दर्पण
(B) उत्तल दर्पण
(C) समतल या उत्तल दर्पण
(D) अवतल दर्पण
Correct Answer: (C) समतल या उत्तल दर्पण

67. यदि किसी बिम्ब के प्रतिबिंब का आवर्धन ऋणात्मक है तो उस प्रतिबिंब की प्रकृति क्या होगी?
(A) वास्तविक और उल्टा
(B) वास्तविक और सीधा
(C) आभासी और उल्टा
(D) आभासी और सीधा
Correct Answer: (A) वास्तविक और उल्टा

68. हमारे घरों में चेहरा देखने के लिए सामान्यतः प्रयोग में आने वाला दर्पण होता है
(A) अवतल दर्पण
(B) उत्तल दर्पण
(C) समतल दर्पण
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer: (C) समतल दर्पण

69. एक गोलीय दर्पण की फोकस-दूरी + 30 cm है। यह दर्पण हो सकता है
(A) अवतल दर्पण
(B) उत्तल दर्पण
(C) अवतल और उत्तल दर्पण दोनों
(D) समतल दर्पण
Correct Answer: (B) उत्तल दर्पण

70. तैलीय कागज होता है
(A) पारदर्शी
(B) अपारदर्शी
(C) पारभासी
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer: (C) पारभासी

71. निम्नलिखित में से किस स्थिति में कोई अवतल दर्पण बिंब से बड़ा और वास्तविक प्रतिबिंब बना सकता है?
(A) जब बिंब दर्पण के ध्रुव और फोकस के बीच हो
(B) जब बिंब दर्पण के फोकस और वक्रता केंद्र के बीच हो
(C) जब बिंब दर्पण की वक्रता-त्रिज्या से अधिक दूरी पर हो
(D) जब बिंब दर्पण के वक्रता-केन्द्र पर हो
Correct Answer: (B) जब बिंब दर्पण के फोकस और वक्रता केंद्र के बीच हो

72. 10 mm लंबी एक सूई अवतल दर्पण के सामने ऊर्ध्वाधर रखी गई है। इस सूई का 5 mm लंबा प्रतिबिंब दर्पण से 30 cm की दूरी पर बनता है। इस दर्पण की फोकस-दूरी क्या है?
(A) + 60 cm
(B) – 60 cm
(C) + 20 cm
(D) – 20 cm
Correct Answer: (D) – 20 cm

73. वाहनों में पीछे के दृश्य को देखने के लिए लगे दर्पण द्वारा उत्पन्न आवर्धन होता हैै
(A) एक से अधिक
(B) शून्य से अधिक और एक से कम
(C) शून्य से कम
(D) शून्य
Correct Answer: (B) शून्य से अधिक और एक से कम

74. किसी अवतल दर्पण पर आपतित सूर्य-किरणें दर्पण से 15 cm की दूरी पर अभिसरित होती हैं। इस दर्पण के सामने किसी बिंब को कहाँ‌ रखा जाए कि इसके बराबर आकार का प्रतिबिंब प्राप्त हो?
(A) दर्पण से 15 cm की दूरी पर
(B) दर्पण से 30 cm की दूरी पर
(C) दर्पण से 15 cm और 30 cm की दूरी के बीच
(D) दर्पण से 30 cm से अधिक दूरी पर
Correct Answer: (B) दर्पण से 30 cm की दूरी पर

75. निम्नलिखित में से किस दर्पण के द्वारा निश्चित रूप से किसी दूरस्थ ऊँचे भवन का प्रतिबिंब देखा जा सकता है?
(A) केवल समतल दर्पण द्वारा
(B) केवल अवतल दर्पण द्वारा
(C) केवल उत्तल दर्पण द्वारा
(D) उपरोक्त सभी दर्पणों के द्वारा
Correct Answer: (C) केवल उत्तल दर्पण द्वारा

प्रकाश का परावर्तन वस्तुनिष्ठ प्रश्न उत्तर


76. टॉर्चों, सर्चलाइटों और वाहनों के हेडलाइटों में बल्ब कहाँ पर लगा होता है?
(A) प्रकाश परावर्तक के ध्रुव और फोकस के बीच
(B) प्रकाश परावर्तक के फोकस पर
(C) प्रकाश परावर्तक के फोकस और वक्रता-केंद्र के बीच
(D) प्रकाश परावर्तक के वक्रता-केंद्र पर
Correct Answer: (B) प्रकाश परावर्तक के फोकस पर

77. परावर्तन के नियम लागू होते हैं
(A) केवल समतल दर्पण पर
(B) केवल अवतल दर्पण पर
(C) केवल उत्तल दर्पण पर
(D) सभी प्रकार के दर्पणों पर
Correct Answer: (D) सभी प्रकार के दर्पणों पर

78. कोई बच्चा एक जादुई दर्पण के सामने खड़ा होकर अपना प्रतिबिंब देखता है। वह देखता है कि उसके प्रतिबिंब में उसका सिर बड़ा, शरीर का मध्य भाग बराबर आकार का और पैर छोटे दिखते हैं। इस जादुई दर्पण में शीर्ष से दर्पणों के संयोजन का क्रम क्या है?
(A) समतल, अवतल, उत्तल
(B) समतल, उत्तल, अवतल
(C) अवतल, समतल, उत्तल
(D) उत्तल, अवतल, समतल
Correct Answer: (C) अवतल, समतल, उत्तल

79. किसी अवतल दर्पण से 5 सेंटीमीटर की दूरी पर रखी वस्तु का बड़ा प्रतिबिम्ब अवतल दर्पण के भीतर बनता है। दर्पण की फोकस दूरी है
(A) 5 सेंटीमीटर
(B)‌ 5 सेंटीमीटर से अधिक
(C) 5 सेंटीमीटर कम
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer: (B)‌ 5 सेंटीमीटर से अधिक

80. वास्तविक प्रतिबिंब होता है
(A) हमेशा सीधा
(B) हमेशा उल्टा
(C) कभी सीधा कभी उल्टा
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer: (B) हमेशा उल्टा

81. एक मोटरकार के पश्चदर्शी दर्पण में बना प्रतिबिंब होता है –
(A) वस्तु से छोटा
(B) वस्तु से बड़ा
(C) वस्तु के तुल्य
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer: (A) वस्तु से छोटा

82. फोकस से ध्रुव की ओर आने पर अवतल दर्पण में आवर्धन का मान
(A) बढ़ता है
(B) घटता है
(C) अचर रहता है
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer: (A) बढ़ता है

83. यदि अवतल दर्पण का निचला आधा भाग टूट जाए, तो प्रतिबिंब
(A) सीधा बनेगा
(B) आधा बनेगा
(C) कम तीव्र बनेगा
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer: (B) आधा बनेगा

84. एक अवतल दर्पण के प्रधान अक्ष पर चलती चींटी का प्रतिबिम्ब सीधा है तथा बढ़ता जा रहा है। चींटी की गति की दिशा है
(A) फोकस से वक्रता केन्द्र की ओर
(B) फोकस से ध्रुव की ओर
(C) ध्रुव से फोकस की ओर
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer: (C) ध्रुव से फोकस की ओर

85. इनमें से कौन प्रकाश का प्राकृतिक स्रोत नहीं है?
(A) सूर्य
(B) तारे
(C) चंद्रमा
(D) विद्युत बल्ब
Correct Answer: (D) विद्युत बल्ब
--- ★★★★★ ---

Class 10 Physics Chapter 2 Objective Questions in Hindi

नीचे दिए गए “प्रकाश का अपवर्तन” पाठ के प्रत्येक प्रश्न को ध्यान से पढ़ें और उसका उत्तर देने का प्रयास करें। यदि आपको किसी प्रश्न का उत्तर नहीं पता है, तो घबराएँ नहीं। इसे याद करें और फिर से अभ्यास करें।


किसी भी प्रश्न का उत्तर देखने के लिए “+ View Answer” बटन पर क्लिक करें।

1. प्रकाश किरणों के एक पारदर्शी माध्यम से दुसरे पारदर्शी माध्यम में जाने पर मुड़ने की घटना कहलाती है
(A) परावर्तन
(B) अपवर्तन
(C) विवर्तन
(D) आपतन
Correct Answer:- (B) अपवर्तन

2. प्रकाश के अपवर्तन के कितने नियम है?
(A) एक
(B) दो
(C) तीन
(D) चार
Correct Answer:- (B) दो

3. यदि i आपतन-कोण और r अपवर्तन-कोण हो, तो अपवर्तन के नियम से निर्धारित होता है
(A) sin i/sin r = एक नियतांक
(B) sin r/sin i = एक नियतांक
(C) sin i/r = एक नियतांक
(D) sin r/i = एक नियतांक
Correct Answer:- (A) sin i/sin r = एक नियतांक

4. निर्वात में प्रकाश की चाल होती है
(A) 3 × 10⁵ m/s
(B) 3 × 10⁵ km/s
(C) 3 × 10⁸ km/s
(D) 0.3 × 10⁸ m/s
Correct Answer:- (B) 3 × 10⁵ km/s

5. प्रकाश की चाल विभिन्न माध्यमों में
(A) भिन्न-भिन्न होती है
(B) समान होती है
(C) (A) और (B) दोनों
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (A) भिन्न-भिन्न होती है

6. वायु में प्रकाश की चाल निर्वात की अपेक्षा ....... होती है।
(A) कम
(B) ज्यादा
(C) समान
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (A) कम

7. इनमें से किस माध्यम में प्रकाश की चाल सबसे अधिक होती है?
(A) हीरा
(B) जल
(C) वायु
(D) शीशा
Correct Answer:- (C) वायु

8. निम्न में कौन-सा पदार्थ लेंस बनाने के लिए प्रयुक्त नहीं होता है?
(A) काँच
(B) जल
(C) प्लास्टिक
(D) मिट्टी
Correct Answer:- (D) मिट्टी

9. कौन-सा लेंस अपसारी लेंस भी कहलाता है?
(A) अवतल लेंस
(B) उत्तल लेंस
(C) अवतल एवं उत्तल लेंस दोनों
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (A) अवतल लेंस

10. किस लेंस को अभिसारी लेंस भी कहते है?
(A) अवतल लेंस
(B) उत्तल लेंस
(C) अवतल एवं उत्तल लेंस दोनों
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (B) उत्तल लेंस

कक्षा 10 भौतिक विज्ञान पाठ 2 वस्तुनिष्ठ प्रश्न उत्तर


11. शब्दकोष के छोटे-छोटे अक्षरों को पढ़ने के लिए कौन-सा लेंस उपयुक्त होता है?
(A) अवतल लेंस
(B) उत्तल लेंस
(C) अवतल एवं उत्तल लेंस दोनों
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (B) उत्तल लेंस

12. यदि प्रकाश किसी एक माध्यम से दुसरे माध्यम में प्रवेश करता है, तो दुसरे माध्यम का पहले माध्यम के सापेक्ष अपवर्तनांक n₂₁ =
(A) माध्यम 1 में प्रकाश की चाल / माध्यम 2 में प्रकाश की चाल
(B) माध्यम 2 में प्रकाश की चाल / माध्यम 1 में प्रकाश की चाल
(C) निर्वात में प्रकाश की चाल / माध्यम 2 में प्रकाश की चाल
(D) निर्वात में प्रकाश की चाल / माध्यम 1 में प्रकाश की चाल
Correct Answer:- (A) माध्यम 1 में प्रकाश की चाल / माध्यम 2 में प्रकाश की चाल

13. उत्तल लेंस होता है
(A) अपसारी
(B) अभिसारी
(C) अपसारी एवं अभिसारी दोनों
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (B) अभिसारी

14. एक उत्तल लेंस होता है –
(A) सभी जगह समान मोटाई का
(B) बीच की अपेक्षा किनारों पर मोटा
(C) किनारों की अपेक्षा बीच में मोटा
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (C) किनारों की अपेक्षा बीच में मोटा

15. एक अवतल लेंस होता है –
(A) सभी जगह समान मोटाई का
(B) बीच की अपेक्षा किनारों पर मोटा
(C) किनारों की अपेक्षा बीच में मोटा
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (B) बीच की अपेक्षा किनारों पर मोटा

16. लेंस में मुख्य फोकसों की संख्या होती है
(A) एक
(B) दो
(C) तीन
(D) चार
Correct Answer:- (B) दो

17. इनमें से किस पदार्थ को लेंस की तरह प्रयुक्त नहीं कर सकते हैं?
(A) जल
(B) काँच की सिल्ली
(C) पीतल
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (C) पीतल

18. किसी माध्यम का अपवर्तनांक (n) होता है
(A) sin i + sin r
(B) sin r/sin i
(C) sin i × sin r
(D) sin i/sin r
Correct Answer:- (D) sin i/sin r

19. अवतल लेंस होता हैै
(A) अपसारी
(B) अभिसारी
(C) अपसारी एवं अभिसारी दोनों
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (A) अपसारी

20. तालाब का जल कम गहरा दिखाई देने का कारण है
(A) परावर्तन
(B) अपवर्तन
(C) वर्ण-विक्षेपण
(D) विवर्तन
Correct Answer:- (B) अपवर्तन

Refraction of Light VVI Objective Questions


21. प्रकाशिक माध्यम कितने प्रकार के होते हैं?
(A) एक
(B) दो
(C) तीन
(D) चार
Correct Answer:- (B) दो
व्याख्या:- प्रकाशिक माध्यम दो प्रकार के होते हैं – सघन माध्यम और विरल माध्यम।

22. निम्नलिखित में से किस पदार्थ का अपवर्तनांक सबसे अधिक होता है?
(A) जल
(B) बेेंजीन
(C) हवा
(D) हीरा
Correct Answer:- (D) हीरा

23. प्रकाशतः सघन माध्यम होता है
(A) अधिक अपवर्तनांक वाला
(B) कम अपवर्तनांक वाला
(C) जिसमें प्रकाश की चाल अधिक हो
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (A) अधिक अपवर्तनांक वाला

24. प्रकाशतः विरल माध्यम होता है
(A) अधिक अपवर्तनांक वाला
(B) कम अपवर्तनांक वाला
(C) जिसमें प्रकाश की चाल कम हो
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (B) कम अपवर्तनांक वाला

25. प्रकाशतः विरल माध्यम में प्रकाश की चाल प्रकाशतः सघन माध्यम की अपेक्षा
(A) कम होती है
(B) अधिक होती है
(C) समान होती है
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (B) अधिक होती है

26. प्रकाशतः सघन माध्यम में प्रकाश की चाल प्रकाशतः विरल माध्यम की अपेक्षा
(A) कम होती है
(B) अधिक होती है
(C) समान होती है
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (A) कम होती है

27. किसी माध्यम का अपवर्तनांक उस माध्यम में प्रकाश की चाल के
(A) समानुपाती होता है
(B) अनुक्रमानुपाती होता है
(C) व्युत्क्रमानुपाती होता है
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (C) व्युत्क्रमानुपाती होता है

28. प्रकाशतः सघन माध्यम से प्रकाशतः विरल माध्यम में तिरछी प्रवेश करने वाली किरण अभिलंब से किस प्रकार विचलित होती है?
(A) अभिलंब की ओर मुड़ जाती है
(B) अभिलंब से दूर हट जाती है
(C) अभिलंब के साथ संपाती
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (B) अभिलंब से दूर हट जाती है

29. जब प्रकाश-किरण प्रकाशतः विरल माध्यम से प्रकाशतः सघन माध्यम में तिरछी प्रवेश करती है, तो वह
(A) अभिलंब की ओर मुड़ जाती है
(B) अभिलंब से दूर हट जाती है
(C) सीधी निकल जाती है
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (A) अभिलंब की ओर मुड़ जाती है

30. पानी से भरे बर्तन में तिरछी रखी छड़ी के मुड़ी हुई दिखाई देने का कारण है
(A) परावर्तन
(B) अपवर्तन
(C) वर्ण-विक्षेपण
(D) विवर्तन
Correct Answer:- (B) अपवर्तन

कक्षा 10 भौतिक विज्ञान अध्याय 2 Question Answer Objective


31. जब कोई मोटा काँच का स्लैब किसी मुद्रित सामग्री पर रखा जाता है तो काँच के स्लैब के ऊपर से देखने पर अक्षर उठे हुए प्रतीत होते हैं। इसका कारण है
(A) प्रकाश का परावर्तन
(B) प्रकाश का अपवर्तन
(C) प्रकाश का वर्ण-विक्षेपण
(D) प्रकाश का विवर्तन
Correct Answer:- (B) प्रकाश का अपवर्तन

32. आभासी प्रतिबिंब बनता है
(A) दर्पण और लेंस दोनों द्वारा वस्तु के तरफ
(B) दर्पण और लेंस दोनों द्वारा वस्तु के विपरीत ओर
(C) दर्पण द्वारा वस्तु के तरफ और लेंस द्वारा वस्तु के विपरीत ओर
(D) लेंस द्वारा वस्तु के तरफ और दर्पण द्वारा वस्तु के विपरीत ओर
Correct Answer:- (D) लेंस द्वारा वस्तु के तरफ और दर्पण द्वारा वस्तु के विपरीत ओर

33. वास्तविक प्रतिबिंब बनता है
(A) दर्पण और लेंस दोनों द्वारा वस्तु के तरफ
(B) दर्पण और लेंस दोनों द्वारा वस्तु के विपरीत ओर
(C) दर्पण द्वारा वस्तु के तरफ और लेंस द्वारा वस्तु के विपरीत ओर
(D) लेंस द्वारा वस्तु के तरफ और दर्पण द्वारा वस्तु के विपरीत ओर
Correct Answer:- (C) दर्पण द्वारा वस्तु के तरफ और लेंस द्वारा वस्तु के विपरीत ओर

34. लेंस, जिसमें बाहर की ओर उभरे दो गोलीय पृष्ठ हो, कहलाता है
(A) उत्तल लेंस
(B) अवतल लेंस
(C) गोलीय लेंस
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (A) उत्तल लेंस

35. लेंस, जो अंदर की ओर वक्रीत दो गोलीय पृष्ठों से घिरा होता है, कहलाता है
(A) उत्तल लेंस
(B) अवतल लेंस
(C) गोलीय लेंस
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (B) अवतल लेंस

36. लेंस के दोनों वक्रता-केन्द्रों से गुजरने वाली काल्पनिक रेखा कहलाती है
(A) प्रकाशिक केन्द्र
(B) वक्रता-त्रिज्या
(C) द्वारक
(D) प्रधान-अक्ष
Correct Answer:- (D) प्रधान-अक्ष

37. गोलीय लेंस की वृत्ताकार रूप-रेखा का प्रभावी व्यास कहलाता है
(A) प्रकाशिक केन्द्र
(B) वक्रता-त्रिज्या
(C) द्वारक
(D) प्रधान-अक्ष
Correct Answer:- (C) द्वारक

38. किस बिंदु से होकर जाने वाली प्रकाश-किरणें लेंस से अपवर्तन के बाद बिना विचलन के सीधे निकल जाती है?
(A) लेंस के प्रकाशिक केन्द्र
(B) लेंस के मुख्य फोकस
(C) लेंस के वक्रता-केन्द्र
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (A) लेंस के प्रकाशिक केन्द्र

39. उत्तल लेंस की फोकस-दूरी होती है
(A) धनात्मक
(B) ऋणात्मक
(C) शून्य
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (A) धनात्मक

40. अवतल लेंस की फोकस-दूरी होती है
(A) धनात्मक
(B) ऋणात्मक
(C) शून्य
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (B) ऋणात्मक

प्रकाश का अपवर्तन MCQ


41. लेंस की मोटाई बढ़ने पर उसकी फोकस-दूरी
(A) घटती है
(B) बढ़ती है
(C) बराबर रहती है
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (A) घटती है

42. उत्तल लेंस किसी वस्तु का कैसा प्रतिबिंब बनाता है?
(A) वास्तविक
(B) काल्पनिक
(C) वास्तविक एवं काल्पनिक दोनों
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (C) वास्तविक एवं काल्पनिक दोनों

43. किसी वस्तु का अवतल लेंस द्वारा प्राप्त प्रतिबिंब होता है
(A) वास्तविक
(B) काल्पनिक
(C) वास्तविक एवं काल्पनिक दोनों
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (B) काल्पनिक

44. एक लेंस के सामने किसी वस्तु को रखने पर हमेशा वस्तु से छोटा आकार का प्रतिबिंब प्राप्त होता है। यह लेंस हो सकता है
(A) अवतल लेंस
(B) उत्तल लेंस
(C) अवतल एवं उत्तल लेंस दोनों
(D) समतलोत्तल लेंस
Correct Answer:- (A) अवतल लेंस

45. किसी बिंब का वास्तविक एवं समान आकार का प्रतिबिंब प्राप्त करने के लिए बिंब को उत्तल लेंस के सामने कहाँ रखें?
(A) लेंस के प्रकाशिक-केन्द्र और मुख्य फोकस के बीच
(B) लेंस के मुख्य फोकस पर
(C) फोकस दूरी की दोगुनी दूरी पर
(D) अनंत पर
Correct Answer:- (C) फोकस दूरी की दोगुनी दूरी पर

46. किसी बिंब का काल्पनिक प्रतिबिंब प्राप्त करने के लिए बिंब को उत्तल लेंस के सामने कहाँ रखें?
(A) लेंस के प्रकाशिक-केन्द्र और मुख्य फोकस के बीच
(B) लेंस के मुख्य फोकस पर
(C) फोकस दूरी की दोगुनी दूरी पर
(D) अनंत पर
Correct Answer:- (A) लेंस के प्रकाशिक-केन्द्र और मुख्य फोकस के बीच

47. किसी गोलीय दर्पण और किसी पतले गोलीय लेंस दोनों की फोकस-दूरी –15 cm हैं। दर्पण तथा लेंस संभवतः है
(A) दोनों अवतल
(B) दोनों उत्तल
(C) दर्पण अवतल तथा लेंस उत्तल
(D) दर्पण उत्तल तथा लेंस अवतल
Correct Answer:- (A) दोनों अवतल

48. लेंस के लिए नई कार्तीय चिह्न परिपाटी के अनुसार किस बिंदु को मूलबिंदु माना जाता है?
(A) लेंस के द्वारक
(B) लेंस के मुख्य फोकस
(C) लेंस के वक्रता-केन्द्र
(D) लेंस के प्रकाशिक केन्द्र
Correct Answer:- (D) लेंस के प्रकाशिक केन्द्र

49. किस लेंस की फोकस-दूरी धनात्मक होती है?
(A) समतलोत्तल लेंस
(B) उत्तल लेंस
(C) अवतल लेंस
(D) उत्तल एवं अवतल लेंस दोनों
Correct Answer:- (B) उत्तल लेंस

50. किस लेंस की फोकस-दूरी ऋणात्मक होती है?
(A) समतलोत्तल लेंस
(B) उत्तल लेंस
(C) अवतल लेंस
(D) उत्तल एवं अवतल लेंस दोनों
Correct Answer:- (C) अवतल लेंस

Class 10 Physics Chapter 2 MCQ


51. किसी शब्दकोष के छोटे अक्षरों को पढ़ने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा लेंस सर्वाधिक उपयुक्त है?
(A) 50 cm फोकस-दूरी का अवतल लेंस
(B) 50 cm फोकस-दूरी का उत्तल लेंस
(C) 5 cm फोकस-दूरी का अवतल लेंस
(D) 5 cm फोकस-दूरी का उत्तल लेंस
Correct Answer:- (D) 5 cm फोकस-दूरी का उत्तल लेंस

52. इनमें से कौन-सा लेंस सूत्र है?
(A) 1/ f = 1/v + 1/u
(B) 1/ f = 1/v – 1/u
(C) 1/ f = 1/u – 1/v
(D) 1/ f = 1/(v + u)
Correct Answer:- (B) 1/ f = 1/v – 1/u

53. लेंस का आवर्धन (m) होता है
(A) u/v
(B) v/u
(C) – u/v
(D) u + v
Correct Answer:- (B) v/u

54. लेंस के आवर्धन का SI मात्रक क्या है?
(A) मी.
(B) सेमी.
(C) मी.²
(D) मात्रक रहित
Correct Answer:- (D) मात्रक रहित

55. किस लेंस की क्षमता ऋणात्मक होती है?
(A) उत्तल
(B) अवतल
(C) समतलोत्तल
(D) उत्तल एवं अवतल दोनों
Correct Answer:- (B) अवतल

56. किसी लेंस की क्षमता उसके फोकस-दूरी के
(A) समानुपाती होती है
(B) अनुक्रमानुपाती होती है
(C) व्युत्क्रमानुपाती होता है
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (C) व्युत्क्रमानुपाती होता है

57. किस लेंस की क्षमता धनात्मक होती है?
(A) उत्तल
(B) अवतल
(C) समतलोत्तल
(D) उत्तल एवं अवतल दोनों
Correct Answer:- (A) उत्तल

58. एक उत्तल लेंस की फोकस-दूरी 40 cm है तो इसकी क्षमता क्या होगी?
(A) + 4 D
(B) + 2.5 D
(C) – 4 D
(D) – 2.5 D
Correct Answer:- (B) + 2.5 D

59. एक लेंस की क्षमता –2D है, इसकी फोकस-दूरी होगी
(A) 0.5 m
(B) 0.5 cm
(C) – 0.5 m
(D) – 0.5 cm
Correct Answer:- (C) – 0.5 m

60. पानी से भरी बाल्टी का तल ऊपर उठा हुआ प्रतीत होने का कारण है
(A) परावर्तन
(B) अपवर्तन
(C) वर्ण-विक्षेपण
(D) विवर्तन
Correct Answer:- (B) अपवर्तन

Class 10 Physics Chapter 2 Refraction of Light VVI MCQ


61. किसी लेंस की फोकस दूरी f और उसकी क्षमता P के बीच संबंध होता है
(A) P = 1/f
(B) P = 2/f
(C) P = 2f
(D) P = f/2
Correct Answer:- (A) P = 1/f

62. किस‌ बिंदु को लेंस का केन्द्रीय बिंदु कहा जाता है?
(A) लेंस का प्रकाशिक केन्द्र
(B) लेंस का मुख्य फोकस
(C) लेंस का वक्रता-केन्द्र
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (A) लेंस का प्रकाशिक केन्द्र

63. लेंस की क्षमता का SI मात्रक है
(A) सेमी
(B) मी
(C) मीᐨ¹
(D) डाइऑप्टर
Correct Answer:- (D) डाइऑप्टर

64. घड़ीसाज घड़ी के छोटे-छोटे पुर्जे देखने के लिए किसका उपयोग करते हैं?
(A) उत्तल दर्पण
(B) अवतल दर्पण
(C) उत्तल लेंस
(D) अवतल लेंस
Correct Answer:- (C) उत्तल लेंस

65. विशालक शीशा (मैग्नीफाइंग ग्लास) के रूप में प्रयुक्त होता है
(A) अवतल दर्पण
(B) उत्तल दर्पण
(C) अवतल लेंस
(D) उत्तल लेंस
Correct Answer:- (D) उत्तल लेंस

66. आभासी प्रतिबिंब होता है
(A) हमेशा सीधा
(B) हमेशा उल्टा
(C) कभी सीधा कभी उल्टा
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (A) हमेशा सीधा

67. निम्नलिखित में से कौन उस पर किसी बिंदु-स्त्रोत से आपतित प्रकाश-किरणों का समांतर किरण-पुंज बना सकते है?
(A) अवतल दर्पण और उत्तल दर्पण
(B) अवतल दर्पण और उत्तल लेंस
(C) अवतल लेंस और उत्तल दर्पण
(D) एक-दुसरे से 90⁰ पर रखे दो अवतल दर्पण
Correct Answer:- (B) अवतल दर्पण और उत्तल लेंस

68. 0.25 m फोकस-दूरी वाले लेंस के संदर्भ में कौन-सा कथन सही है?
(A) यह एक अवतल लेंस है जिसकी क्षमता + 4 डाइऑप्टर है
(B) यह एक अवतल लेंस है जिसकी क्षमता – 4 डाइऑप्टर है
(C) यह एक उत्तल लेंस है जिसकी क्षमता + 4 डाइऑप्टर है
(D) यह एक उत्तल लेंस है जिसकी क्षमता – 4 डाइऑप्टर है
Correct Answer:- (C) यह एक उत्तल लेंस है जिसकी क्षमता + 4 डाइऑप्टर है

प्रकाश का अपवर्तन वस्तुनिष्ठ प्रश्न उत्तर


69. इनमें से कौन अनंत पर स्थित किसी बिंब का अत्यधिक छोटा प्रतिबिंब बनाता है?
(A) केवल अवतल दर्पण
(B) केवल उत्तल लेंस
(C) अवतल दर्पण और उत्तल लेंस
(D) अवतल दर्पण, उत्तल दर्पण, उत्तल लेंस और अवतल लेंस
Correct Answer:- (D) अवतल दर्पण, उत्तल दर्पण, उत्तल लेंस और अवतल लेंस

70. स्नेल का नियम है
(A) sin i/sin r = एक नियतांक
(B) sin r/sin i = एक नियतांक
(C) sin i/r = एक नियतांक
(D) sin r/i = एक नियतांक
Correct Answer:- (A) sin i/sin r = एक नियतांक

71. फाेटोग्राफी कैमरा का अभिदृश्यक होता है
(A) उत्तल दर्पण
(B) अवतल लेंस
(C) उत्तल दर्पण
(D) अवतल दर्पण
Correct Answer:- (A) उत्तल लेंस

72. काँच की अवतल लेंस की वायु में शक्ति होती है
(A) ऋणात्मक
(B) धनात्मक
(C) कभी-कभी धनात्मक
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (A) ऋणात्मक

73. उत्तल लेंस द्वारा आवर्धित काल्पनिक प्रतिबिंब तब बनता है, जब वस्तु रहती है
(A) फोकस पर
(B) अनंत पर
(C) फोकस और लेंस के बीच
(D) फोकस-दूरी और दुगुनी फोकस-दूरी के बीच
Correct Answer:- (C) फोकस और लेंस के बीच

74. निम्नलिखित में से किसी वस्तु का वास्तविक प्रतिबिंब कौन बना सकता है?
(A) काँच की पट्टीका
(B) उत्तल लेंस
(C) अवतल लेंस
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (B) उत्तल लेंस

75. किसी बिन्दु-वस्तु से निकलकर किरणें किसी लेंस से अपवर्तित होकर जिस बिंदु पर मिलती है, उसे कहते है
(A) वक्रता केन्द्र
(B) फोकस
(C) प्रकाश केन्द्र
(D) प्रतिबिंब बिन्दु
Correct Answer:- (D) प्रतिबिंब बिन्दु

76. जल की एक गोलीय बूँद में व्यास के अनुदिश आपतित किरण का कितनी बार अपवर्तन होगा?
(A) 1
(B) 2
(C) 3
(D) 4
Correct Answer:- (B) 2

प्रकाश का अपवर्तन VVI Objective Question Answer PDF Download


77. समांग माध्यम में प्रकाश गमन करता है
(A) वक्र रेखा में
(B) वृत्त में
(C) अनिश्चित तरीके से
(D) सरल रेखा में
Correct Answer:- (D) सरल रेखा में

78. प्रकाश की चाल न्यूनतम होती है
(A) निर्वात में
(B) जल में
(C) वायु में
(D) काँच में
Correct Answer:- (D) काँच में

79. हीरे का अपवर्तनांक कितना है?
(A) 1.42
(B) 1.32
(C) 2.24
(D) 2.42
Correct Answer:- (D) 2.42

80. काँच की एक समांतर पट्टिका पर श्वेत किरण तिरछी आपतित होती है। निम्नांकित में कौन प्रथम अपवर्तन के साथ घटित होगा?
(A) विचलन
(B) पूर्ण परावर्तन
(C) वर्ण-विक्षेपण
(D) इनमें से सभी
Correct Answer:- (A) विचलन

81. प्रकाश की किरण को मोड़ने की क्षमता को कहते हैं
(A) लेंस की क्षमता
(B) लेंस की क्षमता का व्युत्क्रम
(C) लेंस की समंजन क्षमता
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (A) लेंस की क्षमता

82. निम्नलिखित में किसका अपवर्तनांक सबसे कम होता है?
(A) तारपीन
(B) बेंजीन
(C) पानी
(D) किरोसीन
Correct Answer:- (C) पानी

83. निम्नलिखित में कौन प्रकाशतः सबसे सघन माध्यम है?
(A) वायु
(B) पानी
(C) केरोसिन
(D) हीरा
Correct Answer:- (D) हीरा

84. निम्नलिखित में कौन प्रकाशतः सबसे विरल माध्यम है?
(A) तारपीन
(B) बेंजीन
(C) पानी
(D) किरोसीन
Correct Answer:- (C) पानी

85. एक अवतल लेंस की फोकस-दूरी 40 cm है तो इसकी क्षमता क्या होगी?
(A) + 4 D
(B) + 2.5 D
(C) – 4 D
(D) – 2.5 D
Correct Answer:- (D) – 2.5 D
--- ★★★★★ ---

Class 10 Physics Chapter 3 Objective Questions in Hindi

नीचे दिए गए “मानव नेत्र तथा रंगबिरंगा संसार” पाठ के प्रत्येक प्रश्न को ध्यान से पढ़ें और उसका उत्तर देने का प्रयास करें। यदि आपको किसी प्रश्न का उत्तर नहीं पता है, तो घबराएँ नहीं। इसे याद करें और फिर से अभ्यास करें।


किसी भी प्रश्न का उत्तर देखने के लिए “+ View Answer” बटन पर क्लिक करें।

1. हमारे नेत्र की आकृति कैसी है
(A) अंडाकार
(B) प्रिज्माकार
(C) गोलाकार
(D) बेलनाकार
Correct Answer:- (C) गोलाकार

2. नेत्र गोलक के व्यास की लंबाई होती है
(A) 2.3 cm
(B) 2.4 cm
(C) 2.2 cm
(D) 2.5 cm
Correct Answer:- (A) 2.3 cm

3. हमारे नेत्र में प्रकाश एक पतली झिल्ली से होकर प्रवेश करता है। इस झिल्ली क्या नाम है?
(A) रेटिना
(B) स्वच्छ मंडल (कॉर्निया)
(C) परितारिका
(D) पुतली
Correct Answer:- (B) स्वच्छ मंडल (कॉर्निया)

4. निम्नलिखित में से कौन नेत्र का रंगीन भाग होता है?
(A) पुतली
(B) कॉर्निया
(C) परितारिका
(D) रेटिना
Correct Answer:- (C) परितारिका

5. अभिनेत्र लेंस द्वारा इसके रेटिना (दृष्टिपटल) पर बनने वाला प्रतिबिंब होता है
(A) वास्तविक और उल्टा
(B) वास्तविक और सीधा
(C) आभासी और सीधा
(D) आभासी और उल्टा
Correct Answer:- (A) वास्तविक और उल्टा

6. हमारे नेत्र के रेटिना पर किसी वस्तु का प्रतिबिंब कितने समय तक रहता है?
(A) 10 सेकंड
(B) 1/10 सेकंड
(C) 1/16 सेकंड
(D) 16 सेकंड
Correct Answer:- (C) 1/16 सेकंड

7. नेत्र के किस भाग पर किसी वस्तु का प्रतिबिंब बनता है?
(A) दृष्टिपटल या रेटिना
(B) परितारिका या आइरिस
(C) कॉर्निया
(D) पुतली
Correct Answer:- (A) दृष्टिपटल या रेटिना

8. नेत्र में प्रवेश करने वाली प्रकाश किरणों का अधिकांश अपवर्तन कहाँ पर होता है?
(A) कॉर्निया के बाहरी पृष्ठ पर
(B) कॉर्निया के आंतरिक पृष्ठ पर
(C) दृष्टिपटल पर
(D) अभिनेत्र लेंस पर
Correct Answer:- (A) कॉर्निया के बाहरी पृष्ठ पर

9. सामान्य नेत्र के लिए दूर-बिंदु होता है
(A) 50 km पर
(B) 25 m पर
(C) 25 cm पर
(D) अनंत पर
Correct Answer:- (D) अनंत पर

10. सामान्य नेत्र के लिए निकट-बिंदु होता है
(A) 0 cm पर
(B) 25 cm पर
(C) 25 mm पर
(D) 25 m पर
Correct Answer:- (B) 25 cm पर

कक्षा 10 भौतिक विज्ञान पाठ 3 वस्तुनिष्ठ प्रश्न उत्तर


11. मानव नेत्र अभिनेत्र लेंस की फोकस दूरी को समायोजित करके विभिन्न दूरियों पर रखे वस्तुओं को फोकसित कर सकता है। इसका कारण है
(A) नेत्र का समंजन
(B) नेत्र की जरा दूरदर्शिता
(C) नेत्र का निकट दृष्टि
(D) नेत्र का दूर दृष्टि
Correct Answer:- (A) नेत्र का समंजन

12. नेत्र लेंस की फोकस-दूरी में वृद्धि हो जाती है, जब नेत्र की पेशियाँ
(A) सिकुड़ जाती है जिससे नेत्र लेंस पतला हो जाता है।
(B) शिथिल हो जाती है जिससे नेत्र लेंस पतला हो जाता है।
(C) शिथिल हो जाती है जिससे नेत्र लेंस मोटा हो जाता है।
(D) सिकुड़ जाती है जिससे नेत्र लेंस मोटा हो जाता है।
Correct Answer:- (B) शिथिल हो जाती है जिससे नेत्र लेंस पतला हो जाता है।

13. पुतली के साइज को कौन नियंत्रित करता है?
(A) दृष्टिपटल
(B) परितारिका
(C) पक्ष्माभी पेशियाँ
(D) क्रिस्टलीय लेंस
Correct Answer:- (B) परितारिका

14. नेत्र लेंस की फोकस-दूरी में कमी हो जाती है, जब नेत्र की पेशियाँ
(A) सिकुड़ जाती है जिससे नेत्र लेंस पतला हो जाता है।
(B) शिथिल हो जाती है जिससे नेत्र लेंस पतला हो जाता है।
(C) शिथिल हो जाती है जिससे नेत्र लेंस मोटा हो जाता है।
(D) सिकुड़ जाती है जिससे नेत्र लेंस मोटा हो जाता है।
Correct Answer:- (D) सिकुड़ जाती है जिससे नेत्र लेंस मोटा हो जाता है।

15. कौन नेत्र में प्रवेश करने वाले प्रकाश की मात्रा को नियंत्रित करता है?
(A) दृष्टिपटल
(B) परितारिका
(C) पक्ष्माभी पेशियाँ
(D) पुतली
Correct Answer:- (D) पुतली

16. निम्नलिखित में से किसके द्वारा अभिनेत्र लेंस की फाेकस-दूरी में परिवर्तन किया जाता है?
(A) दृष्टिपटल
(B) परितारिका
(C) पक्ष्माभी पेशियाँ
(D) पुतली
Correct Answer:- (C) पक्ष्माभी पेशियाँ

17. एक स्वस्थ नेत्र का दृष्टि परास होता है
(A) 0 cm से अनंत तक
(B) 25 cm से अनंत तक
(C) 25 m से अनंत तक
(D) 25 mm से अनंत तक
Correct Answer:- (B) 25 cm से अनंत तक

18. अधिक आयु वाले कुछ व्यक्तियों के नेत्र का क्रिस्टलीय लेंस दूधिया तथा धुंधला हो जाता है। इस स्थिति को क्या कहते है?
(A) निकट दृष्टि-दोष
(B) दीर्घ दृष्टि-दोष
(C) जरा-दूरदर्शिता
(D) मोतियाबिंद
Correct Answer:- (D) मोतियाबिंद

19. सामान्य नेत्र के लिए स्पष्ट दृष्टि की अधिकतम दूरी है?
(A) 500 m
(B) 500 km
(C) 1000 km
(D) अनंत
Correct Answer:- (D) अनंत

20. सामान्य नेत्र के लिए स्पष्ट दृष्टि की न्यूनतम दूरी है?
(A) 25 mm
(B) 25 m
(C) 25 cm
(D) 2.5 cm
Correct Answer:- (C) 25 cm

Human Eye And Colourful World VVI Objective Questions


21. मानव नेत्र में मुख्यतः कितने अपवर्तन दोष होते हैं?
(A) दो
(B) तीन
(C) चार
(D) पाँच
Correct Answer:- (B) तीन

22. दूर दृष्टि दोष का कारण है
(A) अभिनेत्र-लेंस का मोटा हो जाना, जिससे इसकी फोकस-दूरी का घट जाना
(B) अभिनेत्र-लेंस का पतला हो जाना, जिससे इसकी फोकस-दूरी का बढ़ जाना
(C) नेत्र-गोलक का छोटा हो जाना
(D) (B) और (C) दोनों
Correct Answer:- (D) B और C दोनों

23. निकट दृष्टि दोष‌ का कारण है
(A) अभिनेत्र-लेंस का मोटा हो जाना, जिससे इसकी फोकस-दूरी का घट जाना
(B) नेत्र-गोलक का छोटा हो जाना
(C) नेत्र-गोलक का लंबा हो जाना
(D) (A) और (C) दोनों
Correct Answer:- (D) A और C दोनों

24. दूर दृष्टि दोषयुक्त नेत्र का निकट बिंदु होता है
(A) 25 cm पर
(B) 25 cm से अधिक दूरी पर
(C) 25 cm से कम दूरी पर
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (B) 25 cm से अधिक दूरी पर

25. निकट दृष्टि दोष को किस लेंस द्वारा दूर किया जाता है?
(A) उत्तल‌‌
(B) अवतल
(C) बाइफोकल
(D) बेलनाकार
Correct Answer:- (B) अवतल

26. दीर्घ दृष्टि दोष को किस लेंस द्वारा दूर किया जाता है?
(A) बेलनाकार लेंस
(B) द्विफोकसी (बाइफोकल लेंस)
(C) उत्तल लेंस
(D) अवतल लेंस
Correct Answer:- (C) उत्तल लेंस

27. जरा-दूर दृष्टि दोष को किस लेंस द्वारा दूर किया जाता है?
(A) बेलनाकार लेंस
(B) द्विफोकसी (बाइफोकल लेंस)
(C) उत्तल लेंस
(D) अवतल लेंस
Correct Answer:- (B) द्विफोकसी (बाइफोकल लेंस)

28. कक्षा में सबसे पीछे बैठा विद्यार्थी श्यामपट्ट पर लिखे अक्षरों को पढ़ लेता है परंतु पाठ्य-पुस्तक में लिखे अक्षरों को नहीं पढ़ पाता है। उस विद्यार्थी का नेत्र किस दृष्टि दोष से ग्रसित है?
(A) निकट दृष्टि-दोष
(B) दीर्घ दृष्टि-दोष
(C) जरा-दूरदर्शिता
(D) मोतियाबिंद
Correct Answer:- (B) दीर्घ दृष्टि-दोष

29. कोई व्यक्ति 2 m से अधिक दूरी पर स्थित बिंबों को स्पष्ट नहीं देख पाता है। इस दृष्टि दोष के संशोधन के लिए प्रयुक्त लेंस की क्षमता है
(A) 2 D
(B) – 2 D
(C) 0.5 D
(D) – 0.5 D
Correct Answer:- (D) – 0.5 D

30. कक्षा में सबसे पीछे बैठा विद्यार्थी श्यामपट्ट पर लिखे अक्षरों को पढ़ लेता है, परंतु पाठ्य-पुस्तक में लिखे अक्षरों को नहीं पढ़ पाता है। निम्नलिखित में कौन सा कथन सत्य है?
(A) विद्यार्थी के नेत्र का निकट बिंदु उससे दूर हो गया है।
(B) विद्यार्थी के नेत्र का दूर बिंदु उससे दूर हो गया है।
(C) विद्यार्थी के नेत्र का निकट बिंदु उसके पास आ गया है।
(D) विद्यार्थी के नेत्र का दूर बिंदु उसके पास आ गया है।
Correct Answer:- (A) विद्यार्थी के नेत्र का निकट बिंदु उससे दूर हो गया है।

कक्षा 10 भौतिक विज्ञान अध्याय 3 Question Answer Objective


31. श्वेत प्रकाश का कौन-सा वर्ण (रंग) किसी प्रिज्म से गुजरने के पश्चात् सबसे अधिक मुड़ता/झुकता है?
(A) हरा
(B) लाल
(C) नारंगी
(D) नीला
Correct Answer:- (D) नीला

32. श्वेत प्रकाश का कौन-सा घटक (रंग) किसी प्रिज्म से गुजरने के पश्चात् सबसे कम मुड़ता है?
(A) हरा
(B) लाल
(C) नारंगी
(D) नीला
Correct Answer:- (B) लाल

33. किस घटना के कारण आकाश का रंग नीला प्रतीत होता है?
(A) प्रकाश का वायुमंडलीय परावर्तन
(B) प्रकाश का वायुमंडलीय अपवर्तन
(C) प्रकाश का प्रकीर्णन
(D) प्रकाश का पूर्ण आंतरिक परावर्तन
Correct Answer:- (C) प्रकाश का प्रकीर्णन

34. इनमें से कौन प्रकाश का प्राथमिक वर्ण (रंग) है?
(A) लाल
(B) हरा
(C) नीला
(D) उपरोक्त सभी
Correct Answer:- (D) उपरोक्त सभी
व्याख्या: लाल (Red) + हरा (Green) + नीला (Blue) = श्वेत; याद करें RGB

35. श्वेत प्रकाश के वर्णक्रम में किस रंग की किरण का विचलन सबसे अधिक होता है?
(A) नारंगी
(B) लाल
(C) पीला
(D) बैंगनी
Correct Answer:- (D) बैंगनी

36. श्वेत प्रकाश के वर्णक्रम में किस रंग की किरण का विचलन सबसे कम होता है?
(A) नारंगी
(B) लाल
(C) पीला
(D) बैंगनी
Correct Answer:- (B) लाल

37. किस कारण से तारे टिमटिमाते प्रतीत होते हैं?
(A) प्रकाश का वायुमंडलीय परावर्तन
(B) प्रकाश का वायुमंडलीय अपवर्तन
(C) प्रकाश का प्रकीर्णन
(D) प्रकाश का व्यतिकरण
Correct Answer:- (B) प्रकाश का वायुमंडलीय अपवर्तन

38. वायुमंडल के कणों द्वारा प्रकाश के किस वर्ण का प्रकीर्णन सबसे कम होता है?
(A) हरा
(B) लाल
(C) पीला
(D) बैंगनी
Correct Answer:- (B) लाल

39. वायुमंडल के कणों द्वारा प्रकाश के किस वर्ण का प्रकीर्णन सबसे अधिक होता है?
(A) हरा
(B) लाल
(C) पीला
(D) बैंगनी
Correct Answer:- (D) बैंगनी

40. किस घटना के कारण सूर्य हमें वास्तविक सूर्योदय से 2 मिनट पहले ही दिखाई देने लगता है?
(A) प्रकाश का वायुमंडलीय अपवर्तन
(B) प्रकाश का वायुमंडलीय परावर्तन
(C) प्रकाश का प्रकीर्णन
(D) प्रकाश का व्यतिकरण
Correct Answer:- (A) प्रकाश का वायुमंडलीय अपवर्तन

मानव नेत्र तथा रंगबिरंगा संसार MCQ


41. किसी अंतरीक्ष यात्री को आकाश कैसा दिखाई देता है?
(A) काला
(B) लाल
(C) पीला
(D) नीला
Correct Answer:- (A) काला

42. दोपहर के समय सूर्य श्वेत प्रतीत होता है क्योंकि, उस समय
(A) प्रकाश के सभी वर्णों का प्रकीर्णन हो जाता है।
(B) प्रकाश का न्यूनतम प्रकीर्णन होता है।
(C) प्रकाश के लाल वर्ण का सर्वाधिक प्रकीर्णन होता है।
(D) प्रकाश के नीले वर्ण का सर्वाधिक प्रकीर्णन होता है।
Correct Answer:- (B) प्रकाश का न्यूनतम प्रकीर्णन होता है।

43. इंद्रधनुष बनाने में कौन सी परिघटनाएँ शामिल होती हैं?
(A) प्रकाश का परावर्तन, अपवर्तन और वर्ण-विक्षेपण
(B) प्रकाश का अपवर्तन, वर्ण-विक्षेपण और आंतरिक परावर्तन
(C) प्रकाश का अपवर्तन, वर्ण-विक्षेपण और पूर्ण आंतरिक परावर्तन
(D) प्रकाश का प्रकीर्णन, वर्ण-विक्षेपण और पूर्ण आंतरिक परावर्तन
Correct Answer:- (B) प्रकाश का अपवर्तन, वर्ण-विक्षेपण और आंतरिक परावर्तन

44. तारों के टिमटिमाने का कारण है
(A) वायुमंडलीय जल बूँदों द्वारा प्रकाश का विक्षेपण
(B) बादलों द्वारा प्रकाश आंतरिक परावर्तन
(C) वायुमंडलीय धूलकणों द्वारा प्रकाश का प्रकीर्णन
(D) वायुमंडल में परिवर्ती अपवर्तनांकों की विभिन्न परतों द्वारा प्रकाश का अपवर्तन
Correct Answer:- (D) वायुमंडल में परिवर्ती अपवर्तनांकों की विभिन्न परतों द्वारा प्रकाश का अपवर्तन

45. स्वच्छ आकाश का रंग नीला प्रतीत होता है, क्योंकि
(A) नीले रंग का प्रकाश वायुमंडल में अवशोषित हो जाता है।
(B) वायुमंडल में बैंगनी और नीला रंग के प्रकाश का प्रकीर्णन सबसे अधिक होता है।
(C) वायुमंडल में बैंगनी और नीला रंग के प्रकाश का प्रकीर्णन सबसे कम होता है।
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (B) वायुमंडल में बैंगनी और नीला रंग के प्रकाश का प्रकीर्णन सबसे अधिक होता है।

46. टिंडल प्रभाव, अर्थात कोलाइडल विलियन से होकर प्रकाश के मार्ग का दृष्टिगोचर होना, का कारण है
(A) प्रकाश का वायुमंडलीय परावर्तन
(B) प्रकाश का वायुमंडलीय अपवर्तन
(C) प्रकाश का प्रकीर्णन
(D) प्रकाश का विक्षेपण
Correct Answer:- (C) प्रकाश का प्रकीर्णन

47. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?
(A) लाल प्रकाश सर्वाधिक गति से गमन करता है।
(B) पीला रंग के प्रकाश की चाल लाल और बैंगनी रंग के प्रकाश की चाल का माध्य होता है।
(C) हरा प्रकाश की तुलना में नीला प्रकाश तीव्र गति से गमन करता है।
(D) श्वेत प्रकाश के सभी वर्ण एक समान चाल से गमन करते हैं।
Correct Answer:- (A) लाल प्रकाश सर्वाधिक गति से गमन करता है।

48. जरा-दूरदर्शिता होने का कारण है
(A) अभिनेत्र-लेंस का पतला हो जाना
(B) नेत्र-गोलक का छोटा हो जाना
(C) नेत्र-गोलक का लंबा हो जाना
(D) पक्ष्माभी पेशियों का दुर्बल हो जाना
Correct Answer:- (D) पक्ष्माभी पेशियों का दुर्बल हो जाना

49. किस दृष्टि-दोष को द्विफोकसी (बाइफोकल) लेंस द्वारा संशोधित किया जाता है?
(A) निकट दृष्टि-दोष
(B) दीर्घ दृष्टि-दोष
(C) जरा-दूरदर्शिता
(D) मोतियाबिंद
Correct Answer:- (C) जरा-दूरदर्शिता

50. द्विफोकसी लेंस में अवतल एवं उत्तल लेंसों का संयोजन किस प्रकार से रहता है?
(A) ऊपर अवतल लेंस और नीचे उत्तल लेंस
(B) ऊपर उत्तल लेंस और नीचे अवतल लेंस
(C) ऊपर साधारण काँच और नीचे उत्तल लेंस
(D) ऊपर अवतल लेंस और नीचे साधारण काँच
Correct Answer:- (A) ऊपर अवतल लेंस और नीचे उत्तल लेंस

Class 10 Physics Chapter 3 MCQ


51. अवतल लेंस का उपयोग किस दृष्टि दोष को दूर करने में किया जाता है?
(A) निकट दृष्टि-दोष
(B) दीर्घ दृष्टि-दोष
(C) जरा-दूरदर्शिता
(D) मोतियाबिंद
Correct Answer:- (A) निकट दृष्टि-दोष

52. उत्तल लेंस का उपयोग किस दृष्टि दोष को दूर करने में किया जाता है?
(A) निकट दृष्टि-दोष
(B) दीर्घ दृष्टि-दोष
(C) जरा-दूरदर्शिता
(D) मोतियाबिंद
Correct Answer:- (B) दीर्घ दृष्टि-दोष

53. खतरे के संकेत के रूप में लाल वर्ण का उपयोग किया जाता है, क्योंकि लाल रंग का प्रकाश
(A) धुएँ तथा कोहरे द्वारा सर्वाधिक प्रकीर्णित होता है।
(B) धुएँ तथा कोहरे द्वारा सबसे कम प्रकीर्णित होता है।
(C) धुएँ तथा कोहरे द्वारा सर्वाधिक अवशोषित होता है।
(D) वायु में सबसे तीव्र गति से गमन करता है।
Correct Answer:- (B) धुएँ तथा कोहरे द्वारा सबसे कम प्रकीर्णित होता है।

54. सूर्योदय और सूर्यास्त के समय सूर्य के रक्ताभ (लाल रंग का) प्रतीत होने का कारण है
(A) प्रकाश का प्रकीर्णन
(B) प्रकाश का वायुमंडलीय अपवर्तन
(C) प्रकाश का विक्षेपण
(D) प्रकाश का पूर्ण आंतरिक परावर्तन
Correct Answer:- (A) प्रकाश का प्रकीर्णन

55. गहरे समुद्र में जल का रंग नीला दिखाई देता है, इसका कारण क्या है?
(A) प्रकाश का प्रकीर्णन
(B) प्रकाश का वायुमंडलीय अपवर्तन
(C) प्रकाश का विक्षेपण
(D) प्रकाश का पूर्ण आंतरिक परावर्तन
Correct Answer:- (A) प्रकाश का प्रकीर्णन

56. निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक सही है?
(A) दीर्घ दृष्टि दोष वाला व्यक्ति पास की वस्तुओं को स्पष्ट देख सकता है।
(B) निकट दृष्टि दोष वाला व्यक्ति पास की वस्तुओं को स्पष्ट देख सकता है।
(C) निकट दृष्टि दोष वाला व्यक्ति दूर की वस्तुओं को स्पष्ट देख सकता है।
(D) दीर्घ दृष्टि दोष वाला व्यक्ति दूर की वस्तुओं को स्पष्ट नहीं देख सकता है।
Correct Answer:- (B) निकट दृष्टि दोष वाला व्यक्ति पास की वस्तुओं को स्पष्ट देख सकता है।

57. इंद्रधनुष बनता है
(A) सदैव पूर्व दिशा में
(B) सदैव उत्तर दिशा में
(C) सूर्य की दिशा में
(D) सूर्य के विपरीत दिशा में
Correct Answer:- (D) सूर्य के विपरीत दिशा में

58. मानव नेत्र का कौन-सा भाग प्रकाश को विद्युत सिग्नल में परिवर्तित करने के लिए उत्तरदायी है?
(A) परितारिका
(B) दृक तंत्रिकाएँ
(C) कॉर्निया
(D) रेटिना
Correct Answer:- (D) रेटिना

59. जब सूर्य का प्रकाश वायुमंडल से गुजरता है तो वायु के सूक्ष्म कण इनमें से किस रंग के प्रकाश को सबसे कम प्रकीर्ण करते हैं?
(A) हरा
(B) नारंगी
(C) पीला
(D) नीला
Correct Answer:- (B) नारंगी

60. जब सूर्य का प्रकाश वायुमंडल से गुजरता है तो वायुमंडल के सूक्ष्म कण इनमें से किस रंग के प्रकाश को सबसे अधिक प्रकीर्ण करते हैं?
(A) हरा
(B) नारंगी
(C) पीला
(D) नीला
Correct Answer:- (D) नीला

Class 10 Physics Chapter 3 Human Eye And Colourful World VVI MCQ


61. हमारे आँख में पाया जाता है
(A) अवतल दर्पण
(B) उत्तल दर्पण
(C) उत्तल लेंस
(D) अवतल लेंस
Correct Answer:- (C) उत्तल लेंस

62. प्रकाश के किस रंग का तरंगदैर्ध्य सबसे अधिक होता है?
(A) हरा
(B) लाल
(C) पीला
(D) बैंगनी
Correct Answer:- (B) लाल

63. प्रकाश के किस रंग का तरंगदैर्ध्य सबसे कम होता है?
(A) हरा
(B) लाल
(C) पीला
(D) बैंगनी
Correct Answer:- (D) बैंगनी

64. प्रकाश के किस रंग की आवृत्ति सबसे अधिक और किस रंग की आवृत्ति सबसे कम होती है?
(A) हरा, पीला
(B) लाल, बैंगनी
(C) बैंगनी, लाल
(D) पीला, हरा
Correct Answer:- (C) बैंगनी, लाल

65. श्वेत रंग कितने अवयवी रंगों के मेल से बना होता है?
(A) तीन
(B) पाँच
(C) सात
(D) नौ
Correct Answer:- (C) सात

66. दीर्घ दृष्टि दोषयुक्त नेत्र वाले व्यक्ति के चश्मे में होता है
(A) अपसारी लेंस
(B) अभिसारी लेंस
(C) समतल काँच
(D) बेलनाकार लेंस
Correct Answer:- (B) अभिसारी लेंस

67. निकट दृष्टि दोषयुक्त नेत्र वाले व्यक्ति के चश्मे में होता है
(A) अपसारी लेंस
(B) अभिसारी लेंस
(C) समतल काँच
(D) बेलनाकार लेंस
Correct Answer:- (A) अपसारी लेंस

68. जरा-दूरदृष्टि दोष वाले व्यक्ति के चश्मे में होता है
(A) उत्तल लेंस
(B) अवतल लेंस
(C) बेलनाकार लेंस
(D) उत्तल और अवतल दोनों लेंस
Correct Answer:- (D) उत्तल और अवतल दोनों लेंस

69. श्वेत प्रकाश का स्पेक्ट्रम प्राप्त करने के लिए किसका उपयोग होता है?
(A) उत्तल लेंस का
(B) अवतल दर्पण का
(C) काँच की सिल्ली का
(D) प्रिज्म का
Correct Answer:- (D) प्रिज्म का

70. जो नेत्र पास की वस्तुओं को साफ नहीं देख सकता, उस नेत्र में होता है?
(A) निकट दृष्टि-दोष
(B) दीर्घ दृष्टि-दोष
(C) जरा-दूरदर्शिता
(D) मोतियाबिंद
Correct Answer:- (B) दीर्घ दृष्टि-दोष

मानव नेत्र तथा रंगबिरंगा संसार वस्तुनिष्ठ प्रश्न उत्तर


71. जो नेत्र दूर की वस्तुओं को साफ नहीं देख सकता, उस नेत्र में होता है?
(A) निकट दृष्टि-दोष
(B) दीर्घ दृष्टि-दोष
(C) जरा-दूरदर्शिता
(D) मोतियाबिंद
Correct Answer:- (A) निकट दृष्टि-दोष

72. श्वेत प्रकाश का इसके अवयवी वर्णों (रंगों) में विभाजित होने की क्रिया क्या कहलाती है?
(A) विचलन
(B) विक्षेपण
(C) स्पेक्ट्रम
(D) प्रकीर्णन
Correct Answer:- (B) विक्षेपण

73. सर्वप्रथम किसने काँच के प्रिज्म द्वारा सूर्य के प्रकाश का स्पेक्ट्रम प्राप्त किया?
(A) आइंस्टीन ने
(B) हाइगेंस ने
(C) जे० एच० हार्डी ने
(D) आइजक न्यूटन ने
Correct Answer:- (D) आइजक न्यूटन ने

74. यदि पृथ्वी पर वायुमंडल नहीं होता, तो आकाश का रंग कैसा दिखाई पड़ता?
(A) काला
(B) लाल
(C) पीला
(D) नीला
Correct Answer:- (A) काला

75. नेत्र के समंजन के लिए इसका कौन-सा भाग उत्तरदायी है?
(A) दृष्टिपटल
(B) परितारिका
(C) पक्ष्माभी पेशियाँ
(D) पुतली
Correct Answer:- (C) पक्ष्माभी पेशियाँ

76. जब प्रकाश हमारे नेत्र में प्रवेश करता है, तो इसका अधिकांश अपवर्तन कहाँ पर होता है?
(A) क्रिस्टलीय लेंस पर
(B) स्वच्छ मंडल (कॉर्निया) पर
(C) परितारिका पर
(D) पुतली पर
Correct Answer:- (B) स्वच्छ मंडल (कॉर्निया) पर

77. निकट दृष्टि दोषयुक्त नेत्र में किसी दूर स्थित वस्तु का प्रतिबिंब कहाँ पर बनता है?
(A) रेटिना पर
(B) रेटिना के सामने
(C) रेटिना के पीछे
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (B) रेटिना के सामने

78. दूर दृष्टि दोष का कारण है
(A) अभिनेत्र-लेंस का पतला हो जाना, जिससे इसकी फोकस-दूरी का बढ़ जाना
(B) अभिनेत्र-लेंस का मोटा हो जाना, जिससे इसकी फोकस-दूरी का कम हो जाना
(C) नेत्र-गोलक का लंबा हो जाना
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (A) अभिनेत्र-लेंस का पतला हो जाना, जिससे इसकी फोकस-दूरी का बढ़ जाना

मानव नेत्र और वायुमंडलीय अपवर्तन MCQ


79. निकट दृष्टि दोष‌ का कारण है
(A) अभिनेत्र-लेंस का पतला हो जाना, जिससे इसकी फोकस-दूरी का बढ़ जाना
(B) नेत्र-गोलक का छोटा हो जाना
(C) नेत्र-गोलक का लंबा हो जाना
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (C) नेत्र-गोलक का लंबा हो जाना

80. दीर्घ दृष्टि दोषयुक्त नेत्र में किसी दूर स्थित वस्तु का प्रतिबिंब कहाँ पर बनता है?
(A) रेटिना पर
(B) रेटिना के सामने
(C) रेटिना के पीछे
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (C) रेटिना के पीछे

81. जब हम दूर स्थित वस्तुओं को देखते हैं तो पक्ष्माभी पेशियाँ
(A) सिकुड़ जाती है
(B) शिथिल हो जाती है
(C) मोटी हो जाती है
(D) कोई परिवर्तन नहीं होता है
Correct Answer:- (B) शिथिल हो जाती है

82. जब हम निकट स्थित वस्तुओं को देखते हैं तो पक्ष्माभी पेशियाँ
(A) सिकुड़ जाती है
(B) शिथिल हो जाती है
(C) पतली हो जाती है
(D) कोई परिवर्तन नहीं होता है
Correct Answer:- (A) सिकुड़ जाती है

83. इनमें से कौन अभिनेत्र‌ लेंस की परिवर्ती द्वारक की भाँति कार्य करती है?
(A) कॉर्निया
(B) परितारिका
(C) पुतली
(D) रेटिना
Correct Answer:- (C) पुतली

84. इनमें से कौन विद्युत सिग्नल उत्पन्न करती है?
(A) कॉर्निया
(B) दृक तंत्रिकाएँ
(C) रेटिना
(D) प्रकाश सुग्राही कोशिकाएँ
Correct Answer:- (D) प्रकाश सुग्राही कोशिकाएँ

85. नेत्र के किस भाग में प्रकाश सुग्राही कोशिकाएँ पायी जाती है?
(A) कॉर्निया में
(B) दृक तंत्रिकाओं में
(C) रेटिना में
(D) नेत्रोद में
Correct Answer:- (C) रेटिना में

मानव नेत्र और वायुमंडलीय अपवर्तन Objective Questions


86. इनमें से कौन विद्युत सिग्नल को रेटिना से मस्तिष्क तक पहुँचाती है?
(A) कॉर्निया
(B) दृक तंत्रिकाएँ
(C) रेटिना
(D) प्रकाश सुग्राही कोशिकाएँ
Correct Answer:- (B) दृक तंत्रिकाएँ

87. अधिक प्रकाश होने पर
(A) पुतली फैल जाती है
(B) पुतली बड़ी हो जाती है
(C) परितारिका फैल जाती है
(D) परितारिका सिकुड़ जाती है
Correct Answer:- (D) परितारिका सिकुड़ जाती है

88. कम प्रकाश होने पर
(A) पुतली छोटी हो जाती है
(B) पुतली सिकुड़ जाती है
(C) परितारिका फैल जाती है
(D) परितारिका सिकुड़ जाती है
Correct Answer:- (C) परितारिका फैल जाती है

89. अधिक प्रकाश होने पर
(A) पुतली बड़ी हो जाती है
(B) पुतली छोटी हो जाती है
(C) परितारिका फैल जाती है
(D) परितारिका बड़ी हो जाती है
Correct Answer:- (B) पुतली छोटी हो जाती है

90. कम प्रकाश होने पर
(A) पुतली बड़ी हो जाती है
(B) पुतली छोटी हो जाती है
(C) परितारिका सिकुड़ जाती है
(D) परितारिका छोटी हो जाती है
Correct Answer:- (A) पुतली बड़ी हो जाती है

91. निकट-दृष्टि दाेष अथवा दूर-दृष्टि दाेष के निवारण हेतु प्रयुक्त लेंस द्वारा बना‌‌ प्रतिबिंब हाेता है -
(A) वास्तविक, सीधा
(B) काल्पनिक, सीधा
(C) काल्पनिक, उल्टा
(D) वास्तविक, उल्टा
Correct Answer:- (D) वास्तविक, उल्टा

92. एक प्रिज्म कितने सतहों से घिरा रहता है?
(A) दो
(B) तीन
(C) चार
(D) पाँच
Correct Answer:- (D) पाँच

मानव नेत्र तथा रंगबिरंगा संसार VVI Objective Question Answer PDF Download


93. तरंगदैर्ध्य को सामान्यतः व्यक्त किया जाता है
(A) मीटर में
(B) हर्ट्ज में
(C) मीटर/से० में
(D) इनमें से काेई नहीं
Correct Answer:- (A) मीटर में

94. प्रकाश का न्यूनतम तरंगदैर्ध्य है
(A) 550 nm
(B) 380 nm
(C) 100 nm
(D) 760 nm
Correct Answer:- (B) 380 nm

95. अपवर्तनांक का रंग पर निर्भर करना कहलाता है –
(A) प्रकीर्णन
(B) अपवर्तन
(C) परावर्तन
(D) वर्ण-विक्षेपण
Correct Answer:- (D) वर्ण-विक्षेपण

96. यदि एक प्रिज्म से एकवर्णी किरण गुजरे, ताे इसका नहीं होगा
(A) अपवर्तन
(B) वर्ण विक्षेपण
(C) विचलन
(D) इनमें से काेई नहीं
Correct Answer:- (B) वर्ण विक्षेपण

97. इंद्रधनुष रंगीन क्यों होता है?
(A) जल कण द्वारा श्वेत प्रकाश के वर्ण-विक्षेपण के कारण
(B) जल कण द्वारा अवशोषण के कारण
(C) वायु द्वारा श्वेत प्रकाश के वर्ण विक्षेपण के कारण
(D) इनमें से काेई नहीं
Correct Answer:- (A) जल कण द्वारा श्वेत प्रकाश के वर्ण-विक्षेपण के कारण

98. आँख के लेंस की वक्रता त्रिज्या को नियंत्रित करती है
(A) दृष्टि पटल
(B) परितारिका
(C) पुतली
(D) पक्ष्माभी मांसपेशियाँ
Correct Answer:- (A) जल कण द्वारा श्वेत प्रकाश के वर्ण-विक्षेपण के कारण

99. कुछ बादलों का रंग उजला क्यों होता है?
(A) परावर्तन के कारण
(B) प्रकीर्णन के कारण
(C) अवशोषण के कारण
(D) अपवर्तन के कारण
Correct Answer:- (B) प्रकीर्णन के कारण

100. निम्नलिखित में से कौन-सी घटना प्रकाश के वायुमंडलीय अपवर्तन के कारण होती है?
(A) तारों का टिमटिमाना
(B) इन्द्रधनुष का बनना
(C) सूर्य का वास्तविक सूर्योदय से पहले दिखाई देना
(D) उपरोक्त सभी
Correct Answer:- (D) उपरोक्त सभी
--- ★★★★★ ---

विद्युत धारा MCQ Class 10 Physics Chapter 4 Objective Questions in Hindi : Introduction

Dear Students, Bihar Board Class 10 Physics Chapter 4 MCQ की तलाश करते हुए आप एकदम सही जगह पर आए हैं। यहाँ बिहार बोर्ड कक्षा 10 के लिए भौतिक विज्ञान के पाठयपुस्तक के अध्याय-4 “विद्युत धारा” से सभी महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्नों (VVI Objective Questions) का संकलन किया गया है।

यहाँ पर प्रकाशित “विद्युत धारा” अध्याय की VVI MCQs 10वीं विज्ञान विषय की वार्षिक बोर्ड परीक्षा की तैयारी करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।


नोट: परीक्षा में सफल होने के लिए, आपको विद्युत धारा MCQ के साथ-साथ Electricity Chapter 4 Subjective Question Answer का भी अभ्यास करना होगा। इसके बारे में इस पोस्ट के अंत में जानकारी दी गई है।


Class 10 Physics Chapter 4 Objective Questions in Hindi

नीचे दिए गए “विद्युत धारा” पाठ के प्रत्येक प्रश्न को ध्यान से पढ़ें और उसका उत्तर देने का प्रयास करें। यदि आपको किसी प्रश्न का उत्तर नहीं पता है, तो घबराएँ नहीं। इसे याद करें और फिर से अभ्यास करें।


किसी भी प्रश्न का उत्तर देखने के लिए “+ View Answer” बटन पर क्लिक करें।

1. धात्विक चालकता पदार्थ के अन्दर किस कण की गति पर आश्रित है?
(A) इलेक्ट्रॉन
(B) प्रोटॉन
(C) न्यूट्रॉन
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (A) इलेक्ट्रॉन

2. निम्नांकित में कौन विद्युत का सुचालक है?
(A) प्लास्टिक
(B) आयोडीन
(C) गंधक
(D) ग्रेफाइट
Correct Answer:- (D) ग्रेफाइट

3. विद्युत का अच्छा चालक है
(A) लकड़ी
(B) प्लास्टिक
(C) कार्बन
(D) चाँदी
Correct Answer:- (D) चाँदी

4. निम्नलिखित पदार्थों में चालक है
(A) अभ्रक
(B) काँच
(C) ऐल्युमिनियम
(D) चीनी मिट्टी
Correct Answer:- (C) ऐल्युमिनियम

5. निम्नलिखित पदार्थों में विद्युतरोधी है
(A) लोहा
(B) काँच
(C) ऐल्युमिनियम
(D) टंगस्टन
Correct Answer:- (B) काँच

6. निम्नलिखित में किस कारण से सामान्य नमक का जलीय घोल विद्युत का सुचालक होता है?
(A) केवल ऋणावेश की गति के कारण
(B) धनावेश एवं ऋणावेश दोनों की विपरीत दिशा में गतियों के कारण
(C) केवल धनावेश की गति के कारण
(D) इनमे से कोई नहीं
Correct Answer:- (B) धनावेश एवं ऋणावेश दोनों की विपरीत दिशा में गतियों के कारण

7. किसी चालक तार से प्रवाहित विद्युत धारा में गतिशील कण होता है
(A) न्यूट्रॉन
(B) प्रोटॉन
(C) इलेक्ट्रॉन
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (C) इलेक्ट्रॉन

8. परिपाटी के अनुसार किसी विद्युत परिपथ में विद्युत धारा के प्रवाह की दिशा माना जाता है
(A) इलेक्ट्रॉनों के प्रवाह के दिशा को
(B) प्रोटॉनों के प्रवाह के विपरित दिशा को
(C) इलेक्ट्रॉनों के प्रवाह के विपरित दिशा को
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (C) इलेक्ट्रॉनों के प्रवाह के विपरित दिशा को

9. विद्युत आवेश का S.I. मात्रक होता है
(A) वोल्ट
(B) ओम
(C) जूल
(D) कूलॉम
Correct Answer:- (D) कूलॉम

10. 1 कूलॉम विद्युत आवेश कितने इलेक्ट्रॉनों में समाए आवेश के तुल्य होता है?
(A) 6 × 10²⁰
(B) 6 × 10¹⁸
(C) 6 × 10¹⁹
(D) 6 × 10¹⁷
Correct Answer:- (B) 6 × 10¹⁸

कक्षा 10 भौतिक विज्ञान पाठ 4 वस्तुनिष्ठ प्रश्न उत्तर


11. प्रत्येक इलेक्ट्रॉन पर ऋणात्मक आवेश होता है
(A) 1.6 × 10⁻²⁰ कूलॉम
(B) 1.6 × 10⁻¹⁸ कूलॉम
(C) 1.6 × 10⁻¹⁹ कूलॉम
(D) 1.6 × 10⁻¹⁷ कूलॉम
Correct Answer:- (C) 1.6 × 10⁻¹⁹ कूलॉम

12. एकांक आवेश को एक बिंदु से दुसरे बिंदु तक लाने में किया गया कार्य उन दोनों बिंदुओं के बीच का .......... कहलाता है। रिक्त स्थान की पूर्ति करें।
(A) विद्युत आवेश
(B) विद्युत धारा
(C) विद्युत विभवान्तर
(D) विद्युत ऊर्जा
Correct Answer:- (C) विद्युत विभवान्तर

13. विभवान्तर बराबर होता है
(A) आवेश/समय
(B) कार्य/समय
(C) कार्य/आवेश
(D) आवेश/कार्य
Correct Answer:- (C) कार्य/आवेश

14. विभवान्तर का S.I. मात्रक होता है
(A) वोल्ट
(B) ओम
(C) एम्पीयर
(D) कूलम्ब
Correct Answer:- (A) वोल्ट

15. वोल्ट (V) बराबर होता है
(A) C/J
(B) J/C
(C) J/A
(D) A/J
Correct Answer:- (B) J/C

16. एक विद्युत सेल से धारा प्राप्त करने पर इसके सिरों के बीच विभवांतर का मान होता है
(A) विद्युत वाहक बल से अधिक
(B) विद्युत वाहक बल से कम
(C) विद्युत बहक बल से दोगुना
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (B) विद्युत वाहक बल से कम

17. सेल का विद्युत-वाहक बल है –
(A) सेल द्वारा इकाई आवेश पर लगाया गया बल
(B) सेल द्वारा इकाई आवेश पर किया गया कार्य
(C) विभवांतर
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (B) सेल द्वारा इकाई आवेश पर किया गया कार्य

18. जूल/कूलॉम कहलाता है –
(A) वाट
(B) एम्पियर
(C) ओम
(D) वोल्ट
Correct Answer:- (D) वोल्ट

19. एक सेल का विद्युत वाहक बल 1.5 V है। 1 C आवेश गुजारने पर कार्य होगा
(A) 1.5 V
(B) 3 J
(C) 1.5 J
(D) 0
Correct Answer:- (C) 1.5 J

20. निम्नांकित में कौन-सा कथन सत्य है?
(A) जूल = वोल्ट × ऐम्पियर
(B) जूल = कूलॉम × वोल्ट
(C) जूल = ऐम्पियर/वोल्ट
(D) जूल = कूलॉम/वोल्ट
Correct Answer:- (B) जूल = कूलॉम × वोल्ट

Class 10 Physics Chapter 4 MCQ


21. 12 V विभवांतर के दो बिन्दुओं के बीच 2 कूलॉम आवेश को ले जाने में कितना कार्य किया जाता है?
(A) 2 जूल
(B) 6 जूल
(C) 12 जुल
(D) 24 जूल
Correct Answer:- (D) 24 जूल

22. विद्युत परिपथ में दो बिन्दुओं के बीच विभवान्तर मापने के लिए प्रयुक्त होता है
(A) आमीटर
(B) वोल्टमीटर
(C) गैल्वेनोमीटर
(D) प्लग-कुंजी
Correct Answer:- (B) वोल्टमीटर

23. वोल्टमीटर को विद्युत परिपथ में किस क्रम में जोड़ा जाता है?
(A) श्रेणीक्रम
(B) समानान्तर क्रम
(C) (A) और (B) दोनों
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (B) समानान्तर क्रम

24. खिलौनों में किस सेल का उपयोग होता है?
(A) सुखा सेल
(B) डेनियल सेल
(C) सौर सेल
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (A) सुखा सेल

25. शुष्क सेल में ऋण इलेक्ट्रोड बना होता है
(A) ताँबा का
(B) कार्बन का
(C) जस्ता का
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (C) जस्ता का

26. विद्युत आवेश के प्रवाह दर को कहते है
(A) विद्युत धारा
(B) विद्युत वाहक बल
(C) विभवांतर
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (A) विद्युत धारा

27. विद्युत धारा का मात्रक है –
(A) ऐम्पियर
(B) वोल्ट
(C) ओम
(D) वाट
Correct Answer:- (A) ऐम्पियर

28. विद्युत धारा बराबर होता है
(A) कार्य/आवेश
(B) कार्य/समय
(C) आवेश/समय
(D) समय/आवेश
Correct Answer:- (C) आवेश/समय

29. 1 mA बराबर होता है
(A) 10ᐨ³ A
(B) 10ᐨ² A
(C) 10ᐨ¹ A
(D) 10ᐨ⁶ A
Correct Answer:- (A) 10ᐨ³ A

30. एक माइक्रोएम्पियर विद्युत धारा है
(A) 10ᐨ⁷ A
(B) 10ᐨ⁶ A
(C) 10ᐨ⁵ A
(D) 10ᐨ⁴ A
Correct Answer:- (B) 10ᐨ⁶ A

कक्षा 10 भौतिक विज्ञान अध्याय 4 Question Answer Objective


31. ऐम्पियर (A) बराबर होता है
(A) J/C
(B) C/J
(C) J/s
(D) C/s
Correct Answer:- (D) C/s

32. निम्नांकित में कौन-सा कथन सत्य है?
(A) कूलॉम = ऐम्पियर × सेकंड
(B) कूलॉम = ऐम्पियर/सेकंड
(C) कूलॉम = ऐम्पियर/वोल्ट
(D) कूलॉम = जूल × वोल्ट
Correct Answer:- (A) कूलॉम = ऐम्पियर × सेकंड

33. एक विद्युत बल्ब के तंतु में से 0.5 A विद्युत धारा 10 मिनट तक प्रवाहित होती है। विद्युत परिपथ से कितनी विद्युत आवेश प्रवाहित होगी?
(A) 5 कूलॉम
(B) 50 कूलॉम
(C) 300 कूलॉम
(D) 600 कूलॉम
Correct Answer:- (C) 300 कूलॉम

34. ऐम्पियर-घंटा मात्रक है –
(A) शक्ति का
(B) आवेश का
(C) ऊर्जा का
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (B) आवेश का

35. निम्नांकित में से कौन उपकरण विद्युत धारा की उपस्थिति दर्शाता है?
(A) गैल्वेनोमीटर
(B) मोटर
(C) जेनरेटर
(D) वोल्टमीटर
Correct Answer:- (A) गैल्वेनोमीटर

36. विद्युत परिपथ में विद्युत धारा को मापने के लिए क्या उपयोग होता है?
(A) गैल्वेनोमोटर
(B) वोल्टमीटर
(C) वोल्टामीटर
(D) आमीटर
Correct Answer:- (D) आमीटर

37. आम्मीटर का प्रतिरोध होता है
(A) छोटा
(B) बड़ा
(C) बहुत छोटा
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (C) बहुत छोटा

38. ऐमीटर को विद्युत परिपथ में किस क्रम में जोड़ा जाता है?
(A) श्रेणीक्रम
(B) समानान्तर क्रम
(C) (A) और (B) दोनों
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (A) श्रेणीक्रम

39. एक ऐमीटर के शून्य (0) तथा 2A अंकों के बीच 20 विभाग हैं। ऐमीटर का अल्पतमांक (least count) क्या है?
(A) 0.01 A
(B) 0.1 A
(C) 0.001 A
(D) 2A
Correct Answer:- (B) 0.1 A

40. किसी विद्युत बल्ब के फिलामेंट द्वारा 1 A धारा ली जाती है। फिलामेंट की अनुप्रस्थ काट से 16 सेकंड में प्रवाहित इलेक्ट्रॉनों की संख्या होगी लगभग
(A) 10²⁰
(B) 10¹⁶
(C) 10¹⁸
(D) 10²³
Correct Answer:- (A) 10²⁰

भौतिकी कक्षा 10 अध्याय 4 वस्तुनिष्ठ प्रश्न उत्तर


41. ओम का नियम है
(A) V = IR
(B) V = R²I
(C) V = I²R
(D) V = I + R
Correct Answer:- (A) V = IR

42. प्रतिरोध का SI मात्रक होता है
(A) ऐम्पियर
(B) वाट
(C) ओम
(D) वोल्ट
Correct Answer:- (C) ओम

43. निम्नांकित में कौन-सा कथन सत्य है?
(A) वोल्ट = एम्पियर ÷ ओम
(B) वोल्ट = ओम ÷ एम्पियर
(C) एम्पियर = वोल्ट ÷ ओम
(D) एम्पियर = ओम ÷ वोल्ट
Correct Answer:- (C) एम्पियर = वोल्ट ÷ ओम

44. किसी परिपथ का वह गुण जो विद्युत ऊर्जा को ऊष्मा में बदल देता है, है
(A) प्रतिरोध
(B) धारा
(C) विभवांतर
(D) शक्ति
Correct Answer:- (A) प्रतिरोध

45. ओम (Ω) बराबर होता है
(A) V/A
(B) A/V
(C) C/A
(D) V·A
Correct Answer:- (A) V/A

46. ओम (Ω) मात्रक है
(A) विद्युत शक्ति का
(B) विद्युत आवेश का
(C) विद्युत प्रतिरोध का
(D) विद्युत प्रतिरोधकता का
Correct Answer:- (C) विद्युत प्रतिरोध का

47. रिओस्टेट का उद्देश्य क्या है?
(A) धारा का परिमाण में वृद्धि
(B) धारा का परिमाण में कमी
(C) धारा का परिमाण में वृद्धि या कमी
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (C) धारा का परिमाण में वृद्धि या कमी

48. एक विद्युत बल्ब के तंतु का प्रतिरोध 1200 ओम है। यह बल्ब 220 वोल्ट के विद्युत स्रोत से कितनी विद्युत धारा लेगा?
(A) 12 एम्पियर
(B) 2.8 एम्पियर
(C) 2 एम्पियर
(D) 0.18 एम्पियर
Correct Answer:- (D) 0.18 एम्पियर

49. एक विद्युत हीटर की कुंडली का प्रतिरोध 100 ओम है। यह हीटर 220 वोल्ट के विद्युत स्रोत से कितनी विद्युत धारा लेगा?
(A) 10 एम्पियर
(B) 22 एम्पियर
(C) 2.2 एम्पियर
(D) 2.8 एम्पियर
Correct Answer:- (C) 2.2 एम्पियर

50. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन असत्य है?
(A) चालक तार के दो सिरों के बीच का विभवान्तर तार में प्रवाहित विद्युत धारा के समानुपाती होता है।
(B) किसी प्रतिरोधक से प्रवाहित विद्युत धारा उसके प्रतिरोध के समानुपाती होती है।
(C) किसी चालक तार का प्रतिरोध उस तार की लंबाई के समानुपाती होता है।
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (B) किसी प्रतिरोधक से प्रवाहित विद्युत धारा उसके प्रतिरोध के समानुपाती होती है।

विद्युत धारा MCQ


51. किसी चालक का प्रतिरोध निर्भर करता है
(A) चालक की लंबाई पर
(B) चालक की मोटाई पर
(C) चालक के पदार्थ की प्रकृति पर
(D) उपरोक्त सभी पर
Correct Answer:- (D) उपरोक्त सभी पर

52. ताप बढ़ने से चालक का प्रतिरोध
(A) बढ़ता है।
(B) घटता है।
(C) बराबर रहता है।
(D) कभी बढ़ता है तो कभी घटता है।
Correct Answer:- (A) बढ़ता है।

53. किसी दिए गए धातु के तार की वैद्युत प्रतिरोधकता निर्भर करती है तार
(A) की लंबाई पर
(B) की मोटाई पर
(C) की आकृति पर
(D) के पदार्थ की प्रकृति पर
Correct Answer:- (D) के पदार्थ की प्रकृति पर

54. प्रतिरोधकता में कब परिवर्तन नहीं होता?
(A) पदार्थ परिवर्तित होने पर
(B) ताप परिवर्तित होने पर
(C) प्रतिरोधक की आकृति में परिवर्तन होने पर
(D) पदार्थ तथा ताप दोनों में परिवर्तन होने पर
Correct Answer:- (C) प्रतिरोधक की आकृति में परिवर्तन होने पर

55. वैद्युत प्रतिरोधकता का S.I. मात्रक है
(A) ओम-मीटर
(B) ओम
(C) ओम/मीटर
(D) वोल्ट/मीटर
Correct Answer:- (A) ओम-मीटर

56. लंबाई 𝑙 तथा एक समान अनुप्रस्थ काट क्षेत्रफल A के किसी बेलनाकार चालक का प्रतिरोध R है। समान पदार्थ के किसी अन्य चालक, जिसकी लंबाई 2𝑙 तथा प्रतिरोध R है, की अनुप्रस्थ काट का क्षेत्रफल क्या है?
(A) A/2
(B) 3A/2
(C) 2A
(D) 3A
Correct Answer:- (C) 2A

57. 𝑙 लंबाई तथा A मोटाई के तार का प्रतिरोध 4 Ω है। समान पदार्थ के किसी अन्य तार, जिसकी लंबाई 𝑙/2 तथा मोटाई 2A है, का प्रतिरोध क्या है?
(A) 1 Ω
(B) 2 Ω
(C) 3 Ω
(D) 4 Ω
Correct Answer:- (A) 1 Ω

58. जब एक से अधिक प्रतिरोधक श्रेणीक्रम में जुड़े रहते हैं तब कौन-सी भौतिक राशि उनमें सामान रहती है?
(A) प्रतिरोध
(B) विद्युत धारा
(C) विभवांतर
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (B) विद्युत धारा

59. प्रतिरोध का मान बढ़ाने के लिए प्रतिरोधकों को जोड़ा जाना चाहिए
(A) श्रेणीक्रम में
(B) समानांतर क्रम में
(C) (A) और (B) दोनों
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (A) श्रेणीक्रम में

60. प्रतिरोधकों के एक संयोजन में से एक प्रतिरोधक को कम कर अन्य प्रतिरोधकों को उसी प्रकार से संयोजित करने पर कुल प्रतिरोध घट जाता है। यह प्रतिरोधक संयोजित था
(A) समानान्तर क्रम में
(B) श्रेणीबद्ध में
(C) कहा नहीं जा सकता
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (B) श्रेणीबद्ध में

Electricity Chapter VVI Objective Questions


61. यदि कई प्रतिरोध श्रेणीबद्ध हों, तो उनका समतुल्य प्रतिरोध होगा
(A) प्रत्येक प्रतिरोध से अधिक
(B) प्रत्येक प्रतिरोध से कम
(C) प्रत्येक प्रतिरोध के बराबर
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (A) प्रत्येक प्रतिरोध से अधिक

62. प्रतिरोधकों के श्रेणीक्रम संयोजन में से एक प्रतिरोधक हटा लेने पर क्या होता है
(A) समतुल्य प्रतिरोध का मान बढ़ जाता है
(B) समतुल्य प्रतिरोध का मान घट जाता है
(C) परिपथ टूट जाता है
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (C) परिपथ टूट जाता है

63. जब एक से अधिक प्रतिरोधक समानांतर में जुड़े रहते हैं तब कौन-सी भौतिक राशि उनमें सामान रहती है?
(A) प्रतिरोध
(B) विद्युत धारा
(C) विभवांतर
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (C) विभवांतर

64. समतुल्य प्रतिरोध का मान घटाने के लिए प्रतिरोधकों को जोड़ा जाना चाहिए
(A) श्रेणीक्रम में
(B) समानांतर क्रम में
(C) (A) और (B) दोनों
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (B) समानांतर क्रम में

65. प्रतिरोधकों के एक संयोजन में से एक प्रतिरोधक हटा लेने पर कुल प्रतिरोध बढ़ जाता है। यह संयोजित था
(A) समानान्तर में
(B) श्रेणीबद्ध में
(C) कहा नहीं जा सकता
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (A) समानान्तर में

66. यदि कई प्रतिरोध समानांतर हों, तो उनका समतुल्य प्रतिरोध होगा
(A) प्रत्येक प्रतिरोध से अधिक
(B) प्रत्येक प्रतिरोध से कम
(C) प्रत्येक प्रतिरोध के बराबर
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (B) प्रत्येक प्रतिरोध से कम

67. विद्युत परिपथ में किसी भी एक उपक्रम के फ्यूज हो जाने पर विद्युत परिपथ टूट जाता है। सारे उपक्रम एक-दूसरे के साथ किस प्रकार से संयोजित होंगे?
(A) समानान्तर में
(B) श्रेणीबद्ध में
(C) कहा नहीं जा सकता
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (B) श्रेणीबद्ध में

68. पाँच प्रतिरोधकों, जिनमें प्रत्येक का प्रतिरोध 1/5 Ω है, का उपयोग करके कितना अधिकतम प्रतिरोध बनाया जा सकता है?
(A) 1/5 Ω
(B) 10 Ω
(C) 5 Ω
(D) 1 Ω
Correct Answer:- (D) 1 Ω

69. पाँच प्रतिरोधकों, जिनमें प्रत्येक का प्रतिरोध 1/5 Ω है, का उपयोग करके कितना निम्नतम प्रतिरोध बनाया जा सकता है?
(A) 1/5 Ω
(B) 1/25 Ω
(C) 1/10 Ω
(D) 25 Ω
Correct Answer:- (B) 1/25 Ω

70. 2 Ω तथा 4 Ω प्रतिरोध के दो प्रतिरोधकों को किसी बैटरी से संयोजित करने पर यदि ये प्रतिरोधक
(A) पार्श्वक्रम में संयोजित हों तो इनसे समान धारा प्रवाहित होगी
(B) श्रेणीक्रम में संयोजित हों तो इनसे समान धारा प्रवाहित होगी
(C) श्रेणीक्रम में संयोजित हों तो इनके सिरों पर समान विभवांतर होगा
(D) पार्श्वक्रम में संयोजित हों तो इनके सिरों पर विभिन्न विभवांतर होंगे
Correct Answer:- (B) श्रेणीक्रम में संयोजित हों तो इनसे समान धारा प्रवाहित होगी

Class 10 Physics Chapter 4 Electric Current VVI MCQ


71. प्रतिरोध R के किसी तार के टुकड़े को पाँच बराबर भागों में काटा जाता है। इन टुकड़ों को फिर पार्श्वक्रम में संयोजित कर देते हैं। यदि संयोजन का तुल्य प्रतिरोध R′ है तो R/R′ अनुपात का मान क्या है –
(A) 1/25
(B) 1/5
(C) 5
(D) 25
Correct Answer:- (D) 25

72. समान प्रतिरोध वाले दो प्रतिरोधकों को एक विद्युत परिपथ में पहले श्रेणीक्रम में तथा फिर समांतरक्रम में जोड़ा जाता है। श्रेणीक्रम संयोजन के समतुल्य प्रतिरोध तथा समानान्तर संयोजन के समतुल्य प्रतिरोध का अनुपात क्या होगा?
(A) 1 : 2
(B) 2 : 1
(C) 1 : 4
(D) 4 : 1
Correct Answer:- (D) 4 : 1

73. एक विद्युत परिपथ में 20 Ω तथा 4 Ω प्रतिरोध के दो प्रतिरोधकों को श्रेणीक्रम में संयोजित किया गया है। पूरे परिपथ को एक 6 V की बैटरी के साथ संयोजित किया जाता है। परिपथ का कुल प्रतिरोध कितना है?
(A) 20 Ω
(B) 24 Ω
(C) 3.33 Ω
(D) 30 Ω
Correct Answer:- (B) 24 Ω

74. एक विद्युत परिपथ में 20 Ω तथा 4 Ω प्रतिरोध के दो प्रतिरोधकों को श्रेणीक्रम में संयोजित किया गया है। पूरे परिपथ को एक 6 V की बैटरी के साथ संयोजित किया जाता है। परिपथ में कितनी विद्युत धारा प्रवाहित होती है?
(A) 25 A
(B) 2.5 A
(C) 0.25 A
(D) 0.025 A
Correct Answer:- (C) 0.25 A

75. एक विद्युत परिपथ में 20 Ω तथा 4 Ω प्रतिरोध के दो प्रतिरोधकों को पार्श्वक्रम में संयोजित किया गया है। पूरे परिपथ को एक 6 V की बैटरी के साथ संयोजित किया जाता है। परिपथ का कुल प्रतिरोध कितना है?
(A) 20 Ω
(B) 24 Ω
(C) 3.33 Ω
(D) 30 Ω
Correct Answer:- (C) 3.33 Ω

76. कार्य करने की क्षमता को कहते हैं
(A) बल
(B) शक्ति
(C) ऊर्जा
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (C) ऊर्जा

77. ऊर्जा का S.I. मात्रक है
(A) जूल
(B) जूल/से०
(C) जूल/से०²
(D) इनमें से काेई नहीं
Correct Answer:- (A) जूल

78. विद्युत ऊर्जा का व्यापारिक मात्रक क्या है?
(A) जूल
(B) किलोवाट-घंटा
(C) किलोवाट/घंटा
(D) इनमें से काेई नहीं
Correct Answer:- (B) किलोवाट-घंटा

79. वैद्युत प्रतिरोध के कारण चालक में उत्पन्न होता है
(A) प्रत्यास्थता
(B) चुंबकत्व
(C) ऊष्मीय प्रभाव
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (C) ऊष्मीय प्रभाव

80. विद्युत इस्तरी धारा के किस सिद्धांत पर कार्य करता है?
(A) ऊष्मीय
(B) चुम्बकीय
(C) रासायनिक
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (A) ऊष्मीय

विद्युत धारा पाठ के महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न उत्तर


81. विद्युत हीटर में धारा के किस प्रभाव का उपयोग होता है?
(A) रासायनिक
(B) चुम्बकीय
(C) तापीय
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (C) तापीय

82. किसी प्रतिरोधक द्वारा विद्युत परिपथ में उत्पन्न ऊष्मीय ऊर्जा का व्यंजक है
(A) H = I²Rt
(B) H = VIt
(C) H = VQ
(D) उपरोक्त सभी
Correct Answer:- (D) उपरोक्त सभी

83. जूल के तापन नियम के अनुसार, किसी प्रतिरोधक में उत्पन्न होने वाली ऊष्मा
(A) प्रतिरोधक में प्रवाहित विद्युत धारा के समानुपाती होती हैं।
(B) दी गई विद्युत धारा के लिए प्रतिरोध के समानुपाती होती है।
(C) प्रतिरोध से विद्युत धारा प्रवाहित होने के कुल समय के व्युत्क्रमानुपाती होती है।
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (B) दी गई विद्युत धारा के लिए प्रतिरोध के समानुपाती होती है।

84. जूल के तापन नियम के अनुसार, किसी प्रतिरोधक में उत्पन्न होने वाली ऊष्मा
(A) प्रतिरोधक में प्रवाहित विद्युत धारा के वर्ग के अनुक्रमानुपाती होती हैं।
(B) दी गई विद्युत धारा के लिए प्रतिरोध के अनुक्रमानुपाती होती है।
(C) प्रतिरोध से विद्युत धारा प्रवाहित होने के कुल समय के अनुक्रमानुपाती होती है।
(D) उपरोक्त सभी
Correct Answer:- (D) उपरोक्त सभी

85. यदि किसी प्रतिरोधक से प्रवाहित धारा में 100% वृद्धि कर दी जाए (यह मानिए कि ताप अपरिवर्तित रहता है) तो क्षयित ऊर्जा में कितनी वृद्धि होगी?
(A) 100%
(B) 200%
(C) 300%
(D) 400%
Correct Answer:- (C) 300%
व्याख्या: चूँकि H = I²Rt; इसलिए 4 गुना ऊर्जा क्षयित होगी। अतः वृद्धि 4 – 1 = 3 गुना होगा, जो कि 300% के बराबर है।

86. किसी विद्युत परिपथ में दो प्रतिरोधक जिनके प्रतिरोध क्रमशः 2 Ω तथा 4 Ω हैं, 6 V बैटरी से श्रेणीक्रम में संयोजित हैं। 4 Ω प्रतिरोधक द्वारा 5 s में कितनी ऊष्मा क्षय होगी?
(A) 5 J
(B) 10 J
(C) 20 J
(D) 30 J
Correct Answer:- (C) 20 J

87. किसी 4 Ω प्रतिरोधक से प्रति सेकंड 100 J ऊष्मा प्रवाहित हो रही है। परिपथ में प्रवाहित विद्युत धारा का मान होगा
(A) 5 A
(B) 50 A
(C) 0.5 A
(D) 10 A
Correct Answer:- (A) 5 A

88. विद्युत बल्व का फिलामेंट निम्न में से किस धातु का बना होता है?
(A) ताँबा
(B) नाइक्रोम
(C) सीसा
(D) टंगस्टन
Correct Answer:- (D) टंगस्टन

89. विद्युत बल्ब में कौन-सी गैस भरी रहती है?
(A) नाइट्रोजन
(B) वायु
(C) निष्क्रिय गैस
(D) हाइड्रोजन गैस
Correct Answer:- (C) निष्क्रिय गैस

90. विद्युत हीटर के तार की कुंडली बनी होती है
(A) ताँबा की
(B) जस्ता की
(C) टंग्स्टन की
(D) नाइक्रोम की
Correct Answer:- (D) नाइक्रोम की

Electricity Objective Question Answer


91. विद्युत फ्युज धारा के किस सिद्धांत पर कार्य करता है?
(A) ऊष्मीय
(B) चुम्बकीय
(C) रासायनिक
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (A) ऊष्मीय

92. तापन अवयव ऐसे पदार्थ के बने होते हैं जिनकी
(A) प्रतिरोधकता अधिक और गलनांक कम हो
(B) प्रतिरोधकता कम और गलनांक उच्च हो
(C) प्रतिरोधकता अधिक और गलनांक उच्च हो
(D) प्रतिरोधकता और गलनांक दोनों कम हो
Correct Answer:- (C) प्रतिरोधकता अधिक और गलनांक उच्च हो

93. विद्युत फ्यूज के तार ऐसे पदार्थ के बने होते हैं जिनकी
(A) प्रतिरोधकता अधिक और गलनांक कम हो
(B) प्रतिरोधकता कम और गलनांक उच्च हो
(C) प्रतिरोधकता अधिक और गलनांक उच्च हो
(D) प्रतिरोधकता और गलनांक दोनों कम हो
Correct Answer:- (A) प्रतिरोधकता अधिक और गलनांक कम हो

94. एक विद्युत फ्यूज का अनुमतांक 5 A है। कितनी विद्युत धारा प्रवाहित करने पर फ्यूज का तार गल जाएगा
(A) 5 A से कम
(B) 5 A से अधिक
(C) 0 A से कम
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (B) 5 A से अधिक

95. कार्य करने की दर को कहते हैं
(A) बल
(B) शक्ति
(C) ऊर्जा
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (B) शक्ति

96. निम्नांकित में काैन विद्युत शक्ति को निरूपित नहीं करता है?
(A) VI
(B) V²/R
(C) I²R
(D) IR²
Correct Answer:- (D) IR²

97. विद्युत शक्ति का S.I. मात्रक है
(A) जूल
(B) वाट
(C) कैलोरी
(D) ऐम्पियर
Correct Answer:- (B) वाट

98. विद्युत शक्ति के मात्रक को इस प्रकार भी व्यक्त किया जा सकता है
(A) वोल्ट ऐम्पियर
(B) किलोवाट घंटा
(C) वाट सेकंड
(D) जूल सेकंड
Correct Answer:- (A) वोल्ट ऐम्पियर

Class 10 Science Electricity VVI MCQ


99. निम्नांकित में कौन-सा पद विद्युत परिपथ में विद्युत-शक्ति को निरूपित करता है?
(A) I²R
(B) V²/R
(C) VI
(D) इनमें से सभी
Correct Answer:- (D) इनमें से सभी

100. निम्नलिखित में कौन सा मात्रक वाट (W) के बराबर है?
(A) J/S
(B) J.S
(C) S/J
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (A) J/S

101. 1 HP बराबर है –
(A) 746 वाट
(B) 760 वाट
(C) 780 वाट
(D) 550 वाट
Correct Answer:- (A) 746 वाट

102. किलोवाट-घंटा (kWh) मात्रक है
(A) ऊर्जा का
(B) समय का
(C) द्रव्यमान का
(D) शक्ति का
Correct Answer:- (A) ऊर्जा का

103. एक किलोवाट-घंटा बराबर होता है
(A) 3.6 × 10⁶ जूल
(B) 3.6 × 10³ जूल
(C) 3.6 × 10⁹ जूल
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (A) 3.6 × 10⁶ जूल

विद्युत पाठ के महत्वपूर्ण MCQ


104. 1 जूल का मान होता है
(A) 0.24 कैलोरी
(B) 4.18 कैलोरी
(C) 0.42 कैलोरी
(D) 2.4 कैलोरी
Correct Answer:- (A) 0.24 कैलोरी

105. एक यूनिट विद्युत ऊर्जा का मान है
(A) 3.6 × 10³ J
(B) 3.6 × 10⁵ J
(C) 3.6 × 10⁴ J
(D) 3.6 × 10⁶ J
Correct Answer:- (D) 3.6 × 10⁶ J

106. किसी विद्युत बल्ब का अनुमतांक 220 V तथा 100 W है। जब इसे 110 V पर प्रचालित करते हैं तब इसके द्वारा उपयुक्त शक्ति होगी
(A) 100 W
(B) 75 W
(C) 50 W
(D) 25 W
Correct Answer:- (D) 25 W

107. (100 W, 220 V) के एक बल्ब के आड़े 100 V विभवांतर आरोपित करने पर प्रवाहित विद्युत धारा होगी
(A) 25/121 A
(B) 1 A
(C) 5/11 A
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (A) 25/121 A

108. एक कमरे में (60 W, 200 V) एवं (40W, 200V) के दो उपकरण 100 V आपूर्ति से जुड़े हैं। कुल उपभुक्त शक्ति है
(A) 25 W
(B) 10 W
(C) 15 W
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (A) 25 W

109. कोई विद्युत केतली 220 V पर प्रचालित होने पर 1 kW विद्युत शक्ति उपभुक्त करती है। इसके लिए किस अनुमतांक के फ्यूज तार का उपयोग किया जाना चाहिए?
(A) 1 A
(B) 2 A
(C) 4 A
(D) 5 A
Correct Answer:- (D) 5 A

110. किसी विद्युत परिपथ में विद्युत स्त्रोत के साथ तीन तापदीप्त बल्ब A, B, C जिनके अनुमतांक क्रमशः 40 W, 60 W तथा 100 W हैं, पार्श्वक्रम में संयोजित हैं। इनकी चमक के संबंध में कौन-सा प्रकथन सत्य है?
(A) सभी बल्बों की चमक समान होगी
(B) बल्ब A की चमक अधिकतम होगी
(C) बल्ब B की चमक बल्ब A की तुलना में अधिक होगी
(D) बल्ब C की चमक बल्ब B की तुलना में कम होगी
Correct Answer:- (C) बल्ब B की चमक बल्ब A की तुलना में अधिक होगी

111. एक विद्युत इस्तरी में 840 W की दर से ऊर्जा उपभुक्त होती है जब विद्युत स्त्रोत की वोल्टता 220 V है। परिपथ में प्रवाहित विद्युत धारा का मान है
(A) 4.28 A
(B) 5.4 A
(C) 4.5 A
(D) 3.82 A
Correct Answer:- (D) 3.82 A

Class 10 Science Electricity VVI Objective Question Answer PDF Download


112. कोई विद्युत बल्ब 220 V के जनित्र से संयोजित है। यदि बल्ब से 0.50 A विद्युत धारा प्रवाहित होती है तो बल्ब की शक्ति क्या है?
(A) 100 W
(B) 110 W
(C) 200 W
(D) 220 W
Correct Answer:- (B) 110 W

113. 400 W अनुमति का कोई विद्युत रेफ्रिजरेटर 8 घंटे/दिन चलाया जाता है। 30 दिन में कितने यूनिट ऊर्जा की खपत होगी?
(A) 32 यूनिट
(B) 96 यूनिट
(C) 960 यूनिट
(D) 320 यूनिट
Correct Answer:- (B) 96 यूनिट

114. वोल्टता V₁ पर शक्ति P₁ का एक प्रतिरोधक, वोल्टता V₂ पर शक्ति P₂ के प्रतिरोधक की श्रेणी में जुड़ा है। समतुल्य प्रतिरोध होगा
(A) (V₁)²/P₁ + (V₂)²/P₂
(B) (P₁)²/V₁ + (P₂)²/V₂
(C) (P₁ + P₂)/(V₁ + V₂)²
(D) P₁/(V₁)² + P₂/(V₂)²
Correct Answer:- (A) (V₁)²/P₁ + (V₂)²/P₂

115. इलेक्ट्रॉन पर आवेश होता है
(A) – 1.6 × 10²⁰ कूलम्ब
(B) – 1.6 × 10ᐨ²⁷ कूलम्ब
(C) – 1.6 × 10ᐨ¹⁹ कूलम्ब
(D) – 1.6 × 10¹⁹ कूलम्ब
Correct Answer:- (C) – 1.6 × 10ᐨ¹⁹ कूलम्ब

116. एक विद्युत सेल से धारा-प्राप्त करने पर इसके सिरों के बीच विभवांतर का मान विद्युत वाहक बल की तुलना में हो जाता है –
(A) अधिक
(B) कम
(C) दुगुना
(D) इनमें कोई नहीं
Correct Answer:- (B) कम

117. दो चालक तार जिनके पदार्थ, लंबाई तथा व्यास समान हैं किसी विद्युत परिपथ में पहले श्रेणीक्रम में और फिर पार्श्वक्रम में संयोजित किए जाते हैं। श्रेणीक्रम तथा पार्श्वक्रम संयोजन में उत्पन्न ऊष्माओं का अनुपात क्या होगा?
(A) 1 : 2
(B) 2 : 1
(C) 1 : 4
(D) 4 : 1
Correct Answer:- (D) 4 : 1

118. किसी प्रतिरोधक द्वारा विद्युत परिपथ में उत्पन्न ऊष्मीय ऊर्जा का व्यंजक है
(A) H = I²Rt
(B) H = VIt
(C) H = V²t/R
(D) उपरोक्त सभी
Correct Answer:- (D) उपरोक्त सभी

119. जूल निम्न में से किसका S.I. मात्रक है?
(A) ऊर्जा
(B) कार्य
(C) ऊष्मा
(D) उपरोक्त सभी
Correct Answer:- (D) उपरोक्त सभी

120. निम्न में से कौन विद्युत धारा के ऊष्मीय प्रभाव पर कार्य नहीं करता है?
(A) विद्युत इस्तरी
(B) विद्युत फ्यूज
(C) विद्युत मोटर
(D) विद्युत हीटर
Correct Answer:- (C) विद्युत मोटर
--- ★★★★★ ---

विद्युत धारा के चुंबकीय प्रभाव MCQ Class 10 Physics Chapter 5 Objective Questions in Hindi : Introduction

Dear Students, Bihar Board Class 10 Physics Chapter 5 MCQ की तलाश करते हुए आप एकदम सही जगह पर आए हैं। यहाँ बिहार बोर्ड कक्षा 10 के लिए भौतिक विज्ञान के पाठयपुस्तक के अध्याय-5 “विद्युत धारा के चुंबकीय प्रभाव” से सभी महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्नों (VVI Objective Questions) का संकलन किया गया है।

यहाँ पर प्रकाशित “विद्युत धारा के चुंबकीय प्रभाव” अध्याय की VVI MCQs 10वीं विज्ञान विषय की वार्षिक बोर्ड परीक्षा की तैयारी करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।


नोट: परीक्षा में सफल होने के लिए, आपको विद्युत धारा के चुंबकीय प्रभाव MCQ के साथ-साथ Magnetic Effect of Electric Current Chapter 5 Subjective Question Answer का भी अभ्यास करना होगा। इसके बारे में इस पोस्ट के अंत में जानकारी दी गई है।


Class 10 Physics Chapter 5 Objective Questions in Hindi

नीचे दिए गए “विद्युत धारा के चुंबकीय प्रभाव” पाठ के प्रत्येक प्रश्न को ध्यान से पढ़ें और उसका उत्तर देने का प्रयास करें। यदि आपको किसी प्रश्न का उत्तर नहीं पता है, तो घबराएँ नहीं। इसे याद करें और फिर से अभ्यास करें।


किसी भी प्रश्न का उत्तर देखने के लिए “+ View Answer” बटन पर क्लिक करें।

1. दिक्सूचक को किसी विद्युत धारावाही तार के निकट लाने पर दिक्सूचक की सुई विक्षेपित हो जाती है। यह घटना विद्युत धारा के किस प्रभाव का वर्णन करती है?
(A) ऊष्मीय प्रभाव
(B) रासायनिक प्रभाव
(C) चुंबकीय प्रभाव
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (C) चुंबकीय प्रभाव

2. विद्युत धारा के चुम्बकीय प्रभाव की खोज किसने किया था?
(A) फैराडे
(B) एम्पियर
(C) बोर
(D) ऑर्स्टेड
Correct Answer:- (D) ऑर्स्टेड

3. विद्युत घंटी विद्युत-धारा के किस प्रभाव पर कार्य करती है?
(A) ऊष्मीय प्रभाव पर
(B) रासायनिक प्रभाव पर
(C) चुंबकीय प्रभाव पर
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (C) चुंबकीय प्रभाव पर

4. चुम्बकीय क्षेत्र की तीव्रता का मात्रक है
(A) ऑर्स्टेड
(B) जूल
(C) वेबर
(D) न्यूटन
Correct Answer:- (A) ऑर्स्टेड

5. चुम्बकीय फ्लक्स का S.I. मात्रक है
(A) वाट
(B) जूल
(C) वेबर
(D) न्यूटन
Correct Answer:- (C) वेबर

6. चुम्बकीय फ्लक्स में परिवर्तन की दर का S.I. मात्रक है –
(A) वाट
(B) जूल
(C) वेबर
(D) वोल्ट
Correct Answer:- (D) वोल्ट

7. चुंबकीय क्षेत्र का S.I. मात्रक होता है –
(A) टेसला (T)
(B) फैराड (F)
(C) वेबर (wb)
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (A) टेसला (T)

कक्षा 10 भौतिक विज्ञान पाठ 5 वस्तुनिष्ठ प्रश्न उत्तर


8. चुम्बकीय बल रेखा की प्रकृति होती है
(A) काल्पनिक
(B) वास्तविक
(C) वास्तविक और काल्पनिक दोनों
(D) इनमें से कोई नहींं
Correct Answer:- (A) काल्पनिक

9. चुम्बकीय क्षेत्र रेखाओं के संबंध में निम्न में से कौन-सा कथन सत्य नहीं है?
(A) चुंबकीय क्षेत्र रेखाएँ एक बंद वक्र होती है।
(B) चुम्बकीय क्षेत्र रेखाएँ एक-दूसरे को प्रतिच्छेद करती हैं।
(C) चुंबकीय क्षेत्र रेखाएँ चुंबक के उत्तरी ध्रुव से निकल कर दक्षिणी ध्रुव में प्रवेश करती है।
(D) चुम्बक के भीतर चुम्बकीय क्षेत्र रेखाओं की दिशा उसके दक्षिणी ध्रुव से उत्तरी ध्रुव की ओर होती है।
Correct Answer:- (B) चुम्बकीय क्षेत्र रेखाएँ एक-दूसरे को प्रतिच्छेद करती हैं।

10. चुम्बकीय क्षेत्र रेखाओं के संबंध में निम्न में से असत्य प्रकथन का चयन कीजिए
(A) किसी बिंदु पर चुंबकीय दिक्सूची का उत्तरी ध्रुव चुंबकीय क्षेत्र की दिशा का संकेत करता है।
(B) चुंबकीय क्षेत्र रेखाएँ बंद वक्र की होती हैं।
(C) समांतर तथा समदूरस्थ चुंबकीय क्षेत्र रेखाएँ शून्य क्षेत्र तीव्रता को निरूपित करती हैं।
(D) चुंबकीय क्षेत्र की आपेक्षिक प्रबलता क्षेत्र रेखाओं की निकटता की कोटि द्वारा दर्शायी जाती है।
Correct Answer:- (C) समांतर तथा समदूरस्थ चुंबकीय क्षेत्र रेखाएँ शून्य क्षेत्र तीव्रता को निरूपित करती हैं।

11. चुंबक के ध्रुवों पर चुम्बकीय क्षेत्र रेखाओं को सघन दिखाया जाता है क्योंकि ध्रुवों पर चुम्बकीय क्षेत्र
(A) शून्य होता है
(B) दुर्बल होता है
(C) प्रबल होता है
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (C) प्रबल होता है

12. निम्नलिखित में से कौन किसी लम्बे विद्युत धारावाही तार के निकट चुम्बकीय क्षेत्र का सही वर्णन करता है?
(A) चुम्बकीय क्षेत्र की क्षेत्र रेखाएँ तार के लंबवत् होती हैं
(B) चुम्बकीय क्षेत्र की क्षेत्र रेखाएँ तार के समांतर होती हैं
(C) चुम्बकीय क्षेत्र की क्षेत्र रेखाएँ अरीय होती हैं जिनका उद्भव तार से होता है
(D) चुम्बकीय क्षेत्र की संकेन्द्री क्षेत्र रेखाओं का केन्द्र तार होता है
Correct Answer:- (D) चुम्बकीय क्षेत्र की संकेन्द्री क्षेत्र रेखाओं का केन्द्र तार होता है

13. “दायें हाथ के अंगुठे” के नियम को किसने प्रतिपादित किया था?
(A) ऑर्स्टड
(B) फ्लेमिंग
(C) आंइस्टीन
(D) मैक्सवेल
Correct Answer:- (D) मैक्सवेल

14. दक्षिण-हस्त अँगुष्ठ नियम में अँगूठा किसकी दिशा की ओर संकेत करता है?
(A) चालक में प्रवाहित धारा
(B) चुंबकीय क्षेत्र
(C) चालक पर आरोपित बल
(D) चालक की गति
Correct Answer:- (A) चालक में प्रवाहित धारा

Class 10 Physics Chapter 5 MCQ


15. दक्षिण-हस्त अँगुष्ठ नियम में हाथ की अँगुलियाँ किसकी दिशा व्यक्त करती है?
(A) चालक में प्रवाहित धारा
(B) चुंबकीय क्षेत्र
(C) चालक पर आरोपित बल
(D) चालक की गति
Correct Answer:- (B) चुंबकीय क्षेत्र

16. किसी लंबी सीधी धारावाही परिनालिका के भीतर चुंबकीय क्षेत्र की तीव्रता
(A) केंद्र की अपेक्षा सिरों पर अधिक होती है
(B) मध्य में सबसे कम होती है
(C) सभी बिंदुओं पर समान होती है
(D) एक सिरे से दूसरे सिरे की ओर बढ़ती जाती है
Correct Answer:- (C) सभी बिंदुओं पर समान होती है

17. किसी लंबी सीधी परिनालिका में धारा प्रवाहित करने पर इसके दोनों सिरों पर N तथा S ध्रुव बन जाते है। निम्न में से कौन-सा असत्य प्रकथन है?
(A) परिनालिका के भीतर क्षेत्र रेखाएँ सरल रेखाओं के रूप में होती हैं।
(B) परिनालिका के भीतर सभी बिंदुओं पर चुंबकीय क्षेत्र समान होता है।
(C) परिनालिका से संबद्ध चुंबकीय क्षेत्र का पैटर्न छड़ चुंबक के चारों ओर के चुंबकीय क्षेत्र के पैटर्न से भिन्न होता है।
(D) परिनालिका में प्रवाहित धारा की दिशा उत्क्रमित करने पर N तथा S ध्रुवों की अदला-बदली हो जाती है।
Correct Answer:- (C) परिनालिका से संबद्ध चुंबकीय क्षेत्र का पैटर्न छड़ चुंबक के चारों ओर के चुंबकीय क्षेत्र के पैटर्न से भिन्न होता है

18. किसी लंबी सीधी परिनालिका में धारा प्रवाहित करने पर इसके दोनों सिरों पर N तथा S ध्रुव बन जाते है। निम्न में से कौन-सा सत्य प्रकथन है?
(A) परिनालिका के भीतर क्षेत्र रेखाएँ वक्र रेखाओं के रूप में होती हैं।
(B) परिनालिका के भीतर चुंबकीय क्षेत्र की तीव्रता केंद्र की अपेक्षा सिरों पर अधिक होती है।
(C) परिनालिका तथा छड़ चुंबक दोनों के चारों ओर के चुंबकीय क्षेत्र के पैटर्न एक-दूसरे से भिन्न होते हैं।
(D) नर्म लोहे के टुकड़े को परिनालिका के भीतर रखकर उसे चुंबकित किया जा सकता है।
Correct Answer:- (D) नर्म लोहे के टुकड़े को परिनालिका के भीतर रखकर उसे चुंबकित किया जा सकता है।

19. किसी लंबी सीधी धारावाही परिनालिका में विद्युतरोधी तार के फेरों की संख्या बढ़ाने पर उसका चुंबकत्व किस प्रकार प्रभावित होता है?
(A) बढ़ जाता है
(B) घट जाता है
(C) कोई प्रभाव नहीं पड़ता
(D) पहले घटता है और फिर बढ़ता है
Correct Answer:- (A) बढ़ जाता है

20. किसी विद्युत धारावाही सीधी लंबी परिनालिका के भीतर चुंबकीय क्षेत्र –
(A) शून्य होता है।
(B) इसके सिरे की की ओर जाने पर घटता है।
(C) इसके सिरे की की ओर जाने पर बढ़ता है।
(D) सभी बिंदुओं पर समान होता है।
Correct Answer:- (D) सभी बिंदुओं पर समान होता है।

21. विद्युत चुंबक बनाने के लिए किस पदार्थ के छड़ का उपयोग होता है
(A) इस्पात
(B) पीतल
(C) नरम लोहा
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (C) नरम लोहा

कक्षा 10 भौतिक विज्ञान अध्याय 5 Question Answer Objective


22. किस उपकरण में धन (+) और ऋण (–) का चिह्न नहीं होता है?
(A) वोल्टमीटर में
(B) एमीटर में
(C) विद्युत सेल में
(D) कुंडली में
Correct Answer:- (D) कुंडली में

23. चुंबकीय क्षेत्र के कारण धारावाही चालक पर लगे बल की दिशा का निर्धारण किस नियम से होता है?
(A) दक्षिण-हस्त अँगुष्ठ नियम
(B) फ्लेमिंग का वाम-हस्त नियम
(C) फ्लेमिंग का दक्षिण-हस्त नियम
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (B) फ्लेमिंग का वाम-हस्त नियम

24. फ्लेमिंग के वाम-हस्त नियम के अनुसार बायें हाथ की कौन-सी अँगुली धारावाही चालक पर लगे बल की दिशा को व्यक्त करती है?
(A) तर्जनी
(B) मध्यमा
(C) अँगूठा
(D) अनामिका
Correct Answer:- (C) अँगूठा

25. पश्चिम की ओर प्रक्षेपित कोई धनावेशित कण (अल्फा-कण) किसी चुंबकीय क्षेत्र द्वारा उत्तर की ओर विक्षेपित हो जाता है। चुंबकीय क्षेत्र की दिशा क्या है?
(A) दक्षिण की ओर
(B) पूर्व की ओर
(C) अधेमुखी
(D) उपरिमुखी
Correct Answer:- (D) उपरिमुखी

26. किसी प्रोटॉन का निम्नलिखित में से कौन-सा गुण किसी चुबंकीय क्षेत्र में मुक्त गति करते समय परिवर्तित हो जाता है?
(A) द्रव्यमान
(B) चाल
(C) वेग
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (C) वेग

27. फ्लेमिंग के दक्षिण-हस्त नियम और फ्लेमिंग के वाम-हस्त नियम, इन दोनों नियमों में तर्जनी अँगुली किसकी दिशा बताता है?
(A) धारावाही चालक में प्रवाहित धारा
(B) चुंबकीय क्षेत्र
(C) धारावाही चालक पर लगे बल
(D) प्रेरित विद्युत धारा
Correct Answer:- (B) चुंबकीय क्षेत्र

28. फ्लेमिंग के वाम-हस्त नियम में बायें हाथ का अँगूठा किसकी दिशा व्यक्त करता है?
(A) धारावाही चालक में प्रवाहित धारा
(B) चुंबकीय क्षेत्र
(C) धारावाही चालक पर लगे बल
(D) प्रेरित विद्युत धारा
Correct Answer:- (C) धारावाही चालक पर लगे बल

भौतिकी कक्षा 10 अध्याय 5 वस्तुनिष्ठ प्रश्न उत्तर


29. मानव शरीर के किन दो मुख्य अंगों में चुंबकीय क्षेत्र का उत्पन्न होना महत्वपूर्ण है?
(A) फेफड़े और हृदय
(B) फेफड़े और यकृत
(C) हृदय और मस्तिष्क
(D) यकृत और मस्तिष्क
Correct Answer:- (C) हृदय और मस्तिष्क

30. किस विशेष तकनीक के उपयोग द्वारा शरीर के भीतर चुंबकीय क्षेत्र के आधार पर शरीर के विभिन्न भागों का प्रतिबिम्ब प्राप्त किया जाता है?
(A) अल्ट्रासाउंड
(B) MRI
(C) X-Ray
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (B) MRI

31. विद्युत मोटर परिवर्तित करता है
(A) विद्युत ऊर्जा को यांत्रिक ऊर्जा में
(B) यांत्रिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में
(C) रासायनिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में
(D) विद्युत ऊर्जा को रासायनिक ऊर्जा में
Correct Answer:- (A) विद्युत ऊर्जा को यांत्रिक ऊर्जा में

32. विद्युत मोटर का सिद्धांत आधारित है
(A) विद्युत धारा के चुंबकीय प्रभाव पर
(B) वैद्युत चुंबकीय प्रेरण पर
(C) विद्युत धारा के तापीय प्रभाव पर
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (A) विद्युत धारा के चुंबकीय प्रभाव पर

33. विद्युत मोटर के आर्मेचर के घूमने की दिशा का निर्धारण किस नियम से होता है?
(A) दक्षिण-हस्त अँगुष्ठ नियम
(B) फ्लेमिंग का वाम-हस्त नियम
(C) फ्लेमिंग का दक्षिण-हस्त नियम
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (B) फ्लेमिंग का वाम-हस्त नियम

34. विभक्त वलय प्रयुक्त होता है
(A) गैल्वेनोमीटर में
(B) D.C. मोटर में
(C) सूक्ष्मदर्शी में
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (B) D.C. मोटर में

35. किस युक्ति में विभक्त वलय दिक् परिवर्तक का कार्य करता है?
(A) विद्युत मोटर
(B) गैल्वेनोमीटर
(C) वोल्टमीटर
(D) विद्युत जनित्र
Correct Answer:- (A) विद्युत मोटर

विद्युत धारा के चुंबकीय प्रभाव MCQ


36. व्यापारिक विद्युत मोटरों में निम्नलिखित में से किसका उपयोग नहीं किया जाता है?
(A) आर्मेचर को घूर्णित करने के लिए विद्युत चुंबक
(B) विद्युतवाही कुंडली में चालक तार के फेरों की प्रभावी अधिक संख्या
(C) आर्मेचर को घूर्णित करने के लिए स्थायी चुंबक
(D) कुंडली को लपेटने के लिए नर्म लोहा या क्रोड
Correct Answer:- (C) आर्मेचर को घूर्णित करने के लिए स्थायी चुंबक

37. वैद्युतचुंबकीय प्रेरण की खोज किसने किया था?
(A) फैराडे ने
(B) ऐम्पियर ने
(C) बोर ने
(D) ऑर्स्टेड ने
Correct Answer:- (A) फैराडे ने

38. किसी विद्युत-परिपथ में विद्युत-धारा का संसूचन करने के लिए किस यंत्र का उपयोग किया जाता है?
(A) ऐमीटर
(B) वोल्टमीटर
(C) गैल्वेनोमीटर
(D) रिओस्टेट
Correct Answer:- (C) गैल्वेनोमीटर

39. वैद्युतचुंबकीय प्रेरण की परिघटना –
(A) किसी वस्तु को आवेशित करने की प्रक्रिया है।
(B) किसी कुंडली में विद्युत धारा प्रवाहित होने के कारण चुंबकीय क्षेत्र उत्पन्न करने की प्रक्रिया है।
(C) कुंडली तथा चुंबक के बीच आपेक्षिक गति के कारण कुंडली में प्रेरित विद्युत धारा उत्पन्न करना है।
(D) किसी विद्युत मोटर की कुंडली को घूर्णन कराने की प्रक्रिया है।
Correct Answer:- (C) कुंडली तथा चुंबक के बीच आपेक्षिक गति के कारण कुंडली में प्रेरित विद्युत धारा उत्पन्न करना है।

40. कुंडली तथा चुंबक के बीच आपेक्षिक गति के कारण कुंडली में प्रेरित विद्युत धारा की दिशा का निर्धारण किस नियम से होता है?
(A) दक्षिण-हस्त अँगुष्ठ नियम
(B) फ्लेमिंग का वाम-हस्त नियम
(C) फ्लेमिंग का दक्षिण-हस्त नियम
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (C) फ्लेमिंग का दक्षिण-हस्त नियम

41. फ्लेमिंग के दक्षिण-हस्त नियम के अनुसार दायें हाथ की कौन-सी अँगुली प्रेरित विद्युत धारा की दिशा को व्यक्त करती है?
(A) तर्जनी
(B) मध्यमा
(C) अँगूठा
(D) अनामिका
Correct Answer:- (B) मध्यमा

42. कागज के तल में स्थित किसी क्षैतिज तार में पूर्व से पश्चिम की ओर कोई नियत धारा प्रवाहित हो रही है। चुंबकीय क्षेत्र की दिशा उत्तर से दक्षिण की ओर उस बिंदु पर होगी जो
(A) तार के ठीक ऊपर है
(B) तार के ठीक नीचे है
(C) कागज के तल में तार के उत्तर में स्थित है
(D) कागज के तल में तार के दक्षिण में स्थित है
Correct Answer:- (B) तार के ठीक नीचे है

Magnetic Effect of Electric Current VVI Objective Questions


43. फ्लेमिंग के दक्षिण-हस्त नियम में मध्यमा अँगुली किसकी दिशा व्यक्त करता है?
(A) प्रेरित विद्युत धारा
(B) चुंबकीय क्षेत्र
(C) धारावाही चालक पर आरोपित बल
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (A) प्रेरित विद्युत धारा

44. फ्लेमिंग के दक्षिण-हस्त और वाम-हस्त नियमों में कौन-सी अँगुली चुंबकीय क्षेत्र की दिशा दर्शाती है?
(A) तर्जनी
(B) मध्यमा
(C) अँगूठा
(D) अनामिका
Correct Answer:- (A) तर्जनी

45. ताँबे की तार की एक आयताकार कुंडली किसी चुम्बकीय क्षेत्र में घूर्णी गति कर रही है। इस कुंडली में प्रेरित विद्युत धारा की दिशा में कितने परिभ्रमण के पश्चात परिवर्तन होता है?
(A) एक-चौथाई
(B) आधा
(C) एक
(D) दो
Correct Answer:- (B) आधा

46. विद्युत धारा उत्पन्न करने की युक्ति है
(A) जनित्र
(B) माेटर
(C) एमीटर
(D) गैल्वेनाेमीटर
Correct Answer:- (A) जनित्र

47. डायनेमो परिवर्तित करता है
(A) विद्युत ऊर्जा को यांत्रिक ऊर्जा में
(B) यांत्रिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में
(C) रासायनिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में
(D) विद्युत ऊर्जा को रासायनिक ऊर्जा में
Correct Answer:- (B) यांत्रिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में

48. विद्युत जनित्र परिवर्तित करता है
(A) विद्युत ऊर्जा को यांत्रिक ऊर्जा में
(B) यांत्रिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में
(C) रासायनिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में
(D) विद्युत ऊर्जा को रासायनिक ऊर्जा में
Correct Answer:- (B) यांत्रिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में

49. विद्युत जनित्र का सिद्धांत आधारित है
(A) विद्युत धारा के चुंबकीय प्रभाव पर
(B) वैद्युत चुंबकीय प्रेरण की परिघटना पर
(C) विद्युत धारा के तापीय प्रभाव पर
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (B) वैद्युत चुंबकीय प्रेरण की परिघटना पर

50. विद्युत जनित्र के कुंडली के घूमने की दिशा का निर्धारण किस नियम से होता है?
(A) दक्षिण-हस्त अँगुष्ठ नियम
(B) फ्लेमिंग का वाम-हस्त नियम
(C) फ्लेमिंग का दक्षिण-हस्त नियम
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (C) फ्लेमिंग का दक्षिण-हस्त नियम

Class 10 Physics Chapter 5 Magnetic Effect of Electric Current VVI MCQ


51. सर्पी वलय प्रयुक्त होता है
(A) गैल्वेनोमीटर में
(B) D.C. जनित्र में
(C) A. C. जनित्र में
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (C) A. C. जनित्र में

52. AC जनित्र को DC जनित्र में परिवर्तित करने के लिए
(A) विभक्त वलय दिक्परिवर्तक का उपयोग किया जाता है
(B) सर्पी वलयों एवं ब्रुशों का उपयोग किया जाता है
(C) अधिक प्रबल चुंबकीय क्षेत्र का उपयोग किया जाता है
(D) तार के आयताकार पाश का उपयोग किया जाता है
Correct Answer:- (A) विभक्त वलय दिक्परिवर्तक का उपयोग किया जाता है

53. किसी AC जनित्र तथा DC जनित्र में एक मूलभूत अंतर यह है कि –
(A) AC जनित्र में विद्युत चुंबक होता है जबकि DC मोटर में स्थायी चुंबक होता है।
(B) DC जनित्र उच्च वोल्टता का जनन करता है।
(C) AC जनित्र उच्च वोल्टता का जनन करता है।
(D) AC जनित्र में सर्पी वलय होते हैं जबकि DC जनित्र में दिक्परिवर्तक होता है।
Correct Answer:- (D) AC जनित्र में सर्पी वलय होते हैं जबकि DC जनित्र में दिक्परिवर्तक होता है।

54. दिष्ट धारा और प्रत्यावर्ती धारा में एक मूलभूत अंतर यह है कि –
(A) दिष्ट धारा सदैव एक ही दिशा में प्रवाहित होती है, जबकि प्रत्यावर्ती धारा एक निश्चित समय-अंतराल पर अपनी दिशा बदलती रहती है।
(B) दिष्ट धारा की वोल्टता प्रत्यावर्ती धारा की अपेक्षा अधिक होती है।
(C) दिष्ट धारा के द्वारा बिना ऊर्जा क्षय के बहुत दूर तक विद्युत शक्ति प्रेषित किया जा सकता है।
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (A) दिष्ट धारा सदैव एक ही दिशा में प्रवाहित होती है, जबकि प्रत्यावर्ती धारा एक निश्चित समय-अंतराल पर अपनी दिशा बदलती रहती है।

55. हमारे घरों में जो विद्युत आपूर्ति की जाती है वह है
(A) 220 V दिष्ट धारा
(B) 12 V दिष्ट धारा
(C) 220 V प्रत्यावर्ती धारा
(D) 12 V प्रत्यावर्ती धारा
Correct Answer:- (C) 220 V प्रत्यावर्ती धारा

56. घरेलू परिपथ में मुख्य रूप से किसकी आपूर्ति होती है?
(A) प्रत्यावर्ती धारा की
(B) चर दिष्ट धारा की
(C) दिष्ट धारा की
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (A) प्रत्यावर्ती धारा की

57. भारत में उत्पादित प्रत्यावर्ती विद्युत धारा की आवृत्ति है
(A) 80 Hz
(B) 70 Hz
(C) 60 Hz
(D) 50 Hz
Correct Answer:- (D) 50 Hz

58. भारत में उत्पादित प्रत्यावर्ती विद्युत धारा कितने समय के पश्चात् अपनी दिशा उत्क्रमित करती है?
(A) 100 s
(B) 1/100 s
(C) 50 s
(D) 1/50 s
Correct Answer:- (B) 1/100 s
स्पष्टीकरण: भारत में प्रत्यावर्ती धारा की आवृत्ति 50 Hz है। अर्थात एक सेकंड में 50 चक्र। प्रत्येक चक्र में धारा की दिशा 2 बार परिवर्तित होती है। अतः एक सेकंड में 50 × 2 = 100 बार दिशा परिवर्तित होती है। अर्थात प्रत्येक 1/100 सेकंड के पश्चात दिशा परिवर्तन होती है।

विद्युत धारा के चुंबकीय प्रभाव पाठ के महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न उत्तर


59. निम्नलिखित में असत्य प्रकथन का चयन कीजिए
(A) प्रेरित धारा की दिशा जानने के लिए फ्लेमिंग दक्षिण हस्त नियम एक सरल नियम है
(B) धारावाही चालक के चुंबकीय क्षेत्र की दिशा जानने के लिए दक्षिण हस्त अंगुष्ठ नियम उपयोग किया जाता है
(C) दिष्ट धारा सदैव एक ही दिशा में प्रवाहित होती है, जबकि प्रत्यावर्ती धारा की दिशा आवर्ती रूप से उत्क्रमित होती है
(D) भारत में प्रत्यावर्ती धारा में प्रत्येक 1/50 सेकंड के पश्चात दिशा परिवर्तन होता है
Correct Answer:- (D) भारत में प्रत्यावर्ती धारा में प्रत्येक 1/50 सेकंड के पश्चात दिशा परिवर्तन होता है

60. घरेलू विद्युत परिपथ में उदासीन तार का रंग होता है
(A) लाल
(B) हरा
(C) काला
(D) पीला
Correct Answer:- (C) काला

61. घरेलू विद्युत परिपथ में विद्युतन्मय तार का रंग होता है
(A) लाल
(B) हरा
(C) काला
(D) पीला
Correct Answer:- (A) लाल

62. भू-संपर्कित तार पर किस रंग का विद्युतरोधी आवरण होता है?
(A) लाल
(B) हरा
(C) काला
(D) पीला
Correct Answer:- (B) हरा

63. स्विच लगाये जाते हैं –
(A) भू-योजित तार में
(B) ठंडे तार में
(C) गर्म तार में
(D) इनमें से सभी
Correct Answer:- (C) गर्म तार में

64. लघुपथन के समय परिपथ में विद्युत धारा का मान –
(A) बहुत कम हो जाता है।
(B) परिवर्तित नहीं होता।
(C) बहुत अधिक बढ़ जाता है।
(D) निरंतर परिवर्तित होता है।
Correct Answer:- (C) बहुत अधिक बढ़ जाता है।

Class 10 Science Magnetic Effect of Electric Current MCQ PDF Download


65. लघुपथन के समय परिपथ का प्रतिरोध
(A) परिवर्तित नहीं होता है
(B) बहुत कम हो जाता है
(C) बहुत अधिक बढ़ जाता है
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (B) बहुत कम हो जाता है

66. घरेलू साधित्रों को लघुपथन अथवा अतिभारण से बचाने के लिए उपयोग किया जाने वाला सर्वाधिक महत्वपूर्ण सुरक्षा उपाय क्या है?
(A) भूसंपर्कण
(B) फ्यूज का उपयोग
(C) स्टैबिलाइजर (Stabilizer) का उपयोग
(D) विद्युत मीटरों का उपयोग
Correct Answer:- (B) फ्यूज का उपयोग

67. घरेलू वैद्युत परिपथ में प्रत्यावर्ती धारा की आवृत्ति होती है
(A) 50 Hz
(B) 60 Hz
(C) 100 Hz
(D) 220 Hz
Correct Answer:- (A) 50 Hz

68. स्विच लगाये जाते हैं –
(A) विद्युन्मय तार में
(B) उदासीन तार में
(C) भू-संपर्कित तार में
(D) किसी भी तार में
Correct Answer:- (A) विद्युन्मय तार में

69. वह तार जिस पर प्रायः काला रंग का विद्युतरोधी आवरण चढ़ा रहता है, कहलाता है
(A) विद्युन्मय तार
(B) उदासीन तार
(C) भू-संपर्कित तार
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (B) उदासीन तार

70. वह तार जिस पर प्रायः लाल रंग का विद्युतरोधी आवरण चढ़ा रहता है, कहलाता है
(A) विद्युन्मय तार
(B) उदासीन तार
(C) भू-संपर्कित तार
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (A) विद्युन्मय तार

71. वह तार जिस पर प्रायः हरा रंग का विद्युतरोधी आवरण चढ़ा रहता है, कहलाता है
(A) विद्युन्मय तार
(B) उदासीन तार
(C) भू-संपर्कित तार
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (C) भू-संपर्कित तार

72. हमारे देश में विद्युन्मय तार और उदासीन तार के कितना विभवान्तर होता है?
(A) 100 V
(B) 110 V
(C) 220 V
(D) 240 V
Correct Answer:- (C) 220 V

73. निम्नलिखित में से कौन विद्युत धारा के चुंबकीय प्रभाव पर कार्य करता है?
(A) विद्युत घंटी
(B) विद्युत फ्यूज
(C) विद्युत इस्तरी
(D) विद्युत हीटर
Correct Answer:- (A) विद्युत घंटी

74. निम्नलिखित में से कौन विद्युत धारा के चुंबकीय प्रभाव पर कार्य करता है?
(A) विद्युत घंटी
(B) विद्युत मोटर
(C) विद्युत जनित्र
(D) विद्युत फ्यूज
Correct Answer:- (D) विद्युत फ्यूज

75. हमारे घरों में विद्युत साधित्रों को किस प्रकार के संयोजन में जोड़ा जाता है?
(A) श्रेणीक्रम
(B) पार्श्वक्रम
(C) उपरोक्त दोनों
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (B) पार्श्वक्रम
--- ★★★★★ ---

ऊर्जा के स्रोत MCQ Class 10 Physics Chapter 6 Objective Questions in Hindi : Introduction

Dear Students, Bihar Board Class 10 Physics Chapter 6 MCQ की तलाश करते हुए आप एकदम सही जगह पर आए हैं। यहाँ बिहार बोर्ड कक्षा 10 के लिए भौतिक विज्ञान के पाठयपुस्तक के अध्याय-6 “ऊर्जा के स्रोत” से सभी महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्नों (VVI Objective Questions) का संकलन किया गया है।

यहाँ पर प्रकाशित “ऊर्जा के स्रोत” अध्याय की VVI MCQs 10वीं विज्ञान विषय की वार्षिक बोर्ड परीक्षा की तैयारी करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।


नोट: परीक्षा में सफल होने के लिए, आपको ऊर्जा के स्रोत MCQ के साथ-साथ Sources of Energy Chapter 6 Subjective Question Answer का भी अभ्यास करना होगा। इसके बारे में इस पोस्ट के अंत में जानकारी दी गई है।


Class 10 Physics Chapter 6 Objective Questions in Hindi

नीचे दिए गए “ऊर्जा के स्रोत” पाठ के प्रत्येक प्रश्न को ध्यान से पढ़ें और उसका उत्तर देने का प्रयास करें। यदि आपको किसी प्रश्न का उत्तर नहीं पता है, तो घबराएँ नहीं। इसे याद करें और फिर से अभ्यास करें।


किसी भी प्रश्न का उत्तर देखने के लिए “+ View Answer” बटन पर क्लिक करें।

1. प्रकृति में पृथ्वी पर ऊर्जा का मुख्य स्रोत क्या है ?
(A) कोयला
(B) पानी
(C) वायु
(D) सूर्यप्रकाश
Correct Answer:- (D) सूर्यप्रकाश

2. जो 'दहन कर ऊष्मा उत्पन्न करते हैं' उन्हें कहा जाता है
(A) इंजन
(B) ईंधन
(C) तापक
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (B) ईंधन

3. ईंधन है
(A) CNG
(B) LPG
(C) लकड़ी
(D) इनमें से सभी
Correct Answer:- (D) इनमें से सभी

4. एक अच्छा ईंधन वह है
(A) जो आसानी से उपलब्ध हो
(B) जो जलने पर अधिक ऊष्मा उत्पन्न करे
(C) जो अत्यधिक धुँआ और विषैले पदार्थ उत्पन्न न करे
(D) जिसमें उपरोक्त सभी गुण हों
Correct Answer:- (D) जिसमें उपरोक्त सभी गुण हों

5. उत्तम ऊर्जा का स्रोत वह है
(A) जो सरलता से सुलभ हो सके
(B) जो प्रति एकांक आयतन अथवा प्रति एकांक द्रव्यमान में अधिक कार्य करे
(C) जिसका भंडारण तथा परिवहन आसान हो
(D) जिसमें ये सभी गुण हों
Correct Answer:- (D) जिसमें ये सभी गुण हों

6. ऊर्जा का पारंपरिक स्रोत है
(A) पवन ऊर्जा
(B) साैर ऊर्जा
(C) काेयला
(D) बायोगैस
Correct Answer:- (C) काेयला

7. कौन-सा पंरपरागत ऊर्जा स्रोत है?
(A) नाभिकीय ऊर्जा स्रोत
(B) भूतापीय ऊर्जा स्रोत
(C) जैव मात्रा (बायोमास)
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (C) जैव मात्रा (बायोमास)

कक्षा 10 भौतिक विज्ञान पाठ 6 वस्तुनिष्ठ प्रश्न उत्तर


8. निम्नलिखित में से कौन ऊर्जा का पारंपरिक स्रोत नहीं है
(A) पवन चक्की
(B) साैर ऊर्जा
(C) तापीय विद्युत संयंत्र
(D) जल विद्युत संयंत्र
Correct Answer:- (B) साैर ऊर्जा

9. जीवाश्म ईंधन का उदाहरण है
(A) पेट्रोलियम
(B) कोयला
(C) (A) और (B) दोनों
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (C) (A) और (B) दोनों

10. जीवाश्म ईंधन की ऊर्जा का वास्तविक स्रोत है
(A) नाभिकीय संलयन
(B) सूर्य
(C) चन्द्रमा
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (B) सूर्य

11. जीवाश्म ईंधन के जलने से किनके ऑक्साइड उत्पन्न होते हैं?
(A) सल्फर
(B) कार्बन
(C) नाइट्रोजन
(D) इनमें से सभी
Correct Answer:- (D) इनमें से सभी

12. अम्लीय वर्षा होने का कारण यह है है कि
(A) सूर्य वायुमंडल की ऊपरी परतों को तप्त करना आरंभ करता है
(B) जीवाश्मी ईंधनों के जलने पर वायुमंडल में कार्बन, नाइट्रोजन व सल्फर के ऑक्साइड मुक्त होते हैं
(C) बादलों में घर्षण के कारण विद्युत आवेश उत्पन्न होते हैं
(D) पृथ्वी के वायुमंडल में अम्ल होते हैं
Correct Answer:- (B) जीवाश्मी ईंधनों के जलने पर वायुमंडल में कार्बन, नाइट्रोजन व सल्फर के ऑक्साइड मुक्त होते हैं

13. निम्नलिखित में किसके कारण अम्ल वर्षा होती है?
(A) CO₂
(B) CO
(C) SO₂
(D) Cl₂
Correct Answer:- (C) SO₂

14. निम्नलिखित में से कौन-सी गैस ग्रीन हाउस प्रभाव के लिए उत्तरदायी है?
(A) CO₂
(B) H₂
(C) SO₂
(D) Cl₂
Correct Answer:- (A) CO₂

Class 10 Physics Chapter 6 MCQ


15. डीजल का उपयोग होता है
(A) भारी वाहनों में
(B) रेल के इंजनों में
(C) विद्युत उत्पादन में
(D) इन सभी में
Correct Answer:- (D) इन सभी में

16. इनमें से कौन जीवाश्म ईंधन है?
(A) पेट्रोलियम
(B) प्राकृतिक गैस
(C) कोयला
(D) उपर्युक्त सभी
Correct Answer:- (D) उपर्युक्त सभी

17. निम्नलिखित में कौन ऊर्जा का अनवीकरणीय स्रोत है?
(A) लकड़ी
(B) सूर्य
(C) जीवाश्मी ईंधन
(D) पवन
Correct Answer:- (C) जीवाश्मी ईंधन

18. जलता हुआ मोमबत्ती बदलता है –
(A) विद्युत ऊर्जा को प्रकाश ऊर्जा में
(B) रासायनिक ऊर्जा को प्रकाश ऊर्जा में
(C) ध्वनि ऊर्जा को प्रकाश ऊर्जा में
(D) इनमें कोई नहीं
Correct Answer:- (B) रासायनिक ऊर्जा को प्रकाश ऊर्जा में

19. निम्न में से कौन-सा स्वच्छ ऊर्जा स्रोत है?
(A) कोयला
(B) लकड़ी
(C) प्राकृतिक गैस
(D) इनमें से सभी
Correct Answer:- (C) प्राकृतिक गैस

20. तापीय विद्युत संयंत्र में उपयोग होने वाला ईंधन है :
(A) जल
(B) यूरेनियम
(C) जैवमात्रा
(D) जीवाश्मी ईंधन
Correct Answer:- (D) जीवाश्मी ईंधन

21. तापीय विद्युत संयंत्र में
(A) जीवाश्म ईंधन का दहन किया जाता है
(B) जल से विद्युत निष्कर्ष की जाती है
(C) विद्युत प्राप्त करने के लिए जल को भाप में रूपांतरित किया जाता है
(D) (A) और (C) दोनों सही है
Correct Answer:- (D) (A) और (C) दोनों सही है

कक्षा 10 भौतिक विज्ञान अध्याय 6 Question Answer Objective


22. जल विद्युत संयंत्र में
(A) संचित जल की स्थितिज ऊर्जा विद्युत में रूपांतरित हो जाती है
(B) संचित जल की गतिज ऊर्जा स्थितिज ऊर्जा में रूपांतरित हो जाती है
(C) जल से विद्युत निष्कर्ष की जाती है
(D) विद्युत प्राप्त करने के लिए जल को भाप में रूपांतरित किया जाता है
Correct Answer:- (A) संचित जल की स्थितिज ऊर्जा विद्युत में रूपांतरित हो जाती है

23. जल विद्युत संयंत्र किस ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में रूपांतरित करता है?
(A) नाभिकीय ऊर्जा
(B) सौर ऊर्जा
(C) स्थितिज ऊर्जा
(D) तापीय ऊर्जा
Correct Answer:- (C) स्थितिज ऊर्जा

24. किसी जल विद्युत शक्ति संयंत्र में अधिक विद्युत शक्ति उत्पन्न की जा सकती है यदि जल अधिक ऊँचाई से गिराया जाए, क्योंकि
(A) इससे जल के ताप में वृद्धि हो जाती है
(B) विद्युत उत्पन्न करने के लिए अधिक स्थितिज ऊर्जा उपलब्ध हो जाती है
(C) ऊँचाई में वृद्धि होने पर जल में विद्युत की मात्रा बढ़ती जाती है
(D) जल के अधिक अणु आयनों में वियोजित होते हैं
Correct Answer:- (B) विद्युत उत्पन्न करने के लिए अधिक स्थितिज ऊर्जा उपलब्ध हो जाती है

25. इनमें से कौन एक ग्रीन हाउस गैस है?
(A) मेथैन
(B) ब्यूटेन
(C) एथेन
(D) हाइड्रोजन
Correct Answer:- (A) मेथैन

26. बायोगैस का मुख्य अवयव है
(A) मेथैन
(B) कार्बन डाइऑक्साइड
(C) हाइड्रोजन
(D) हाइड्रोजन सल्फाइड
Correct Answer:- (A) मेथैन

27. निम्नलिखित में कौन जीवाश्म ईंधन नहीं है ?
(A) बायोगैस
(B) पेट्रोलियम
(C) प्राकृतिक गैस
(D) कोयला
Correct Answer:- (A) बायोगैस

28. निम्नलिखित में असत्य प्रकथन का चयन कीजिए :
(A) हमें अधिक वृक्ष लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है ताकि पर्यावरण शुद्ध हो तथा जैवमात्रा ईंधन भी प्राप्त हो
(B) जब फसलों, वनस्पति के अपशिष्टों आदि का ऑक्सीजन की अनुपस्थिति में विघटन होता है तो जैवगैस उत्पन्न होती है
(C) जैवगैस का प्रमुख अवयव एथेन है और यह अत्यधिक धुँआ उत्पन्न करती है तथा अत्यधिक राख भी शेष बच जाती है
(D) जैवमात्रा ऊर्जा का नवीकरणीय स्रोत है
Correct Answer:- (C) जैवगैस का प्रमुख अवयव एथेन है और यह अत्यधिक धुँआ उत्पन्न करती है तथा अत्यधिक राख भी शेष बच जाती है

भौतिकी कक्षा 10 अध्याय 6 वस्तुनिष्ठ प्रश्न उत्तर


29. निम्नांकित में कौन मुख्यतः बायो गैस है?
(A) C₂H₆
(B) CH₄
(C) C₄H₁₀
(D) H₂
Correct Answer:- (B) CH₄

30. इनमें से कौन ऊर्जा का नवीकरणीय स्रोत है
(A) कोयला
(B) पेट्रोलियम
(C) जैव मात्रा (बायो मास)
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (C) जैव मात्रा (बायो मास)

31. ऊर्जा का अंतिम स्रोत कौन सा है?
(A) जल
(B) सूर्य
(C) यूरेनियम
(D) जीवाश्मी ईंधन
Correct Answer:- (B) सूर्य

32. पवन विद्युत जनित्र में पवन की चाल कम-से-कम कितनी होनी चाहिए?
(A) 1500 किमी/घंटा
(B) 150 किमी/घंटा
(C) 15 किमी/घंटा
(D) 1.5 किमी/घंटा
Correct Answer:- (C) 15 किमी/घंटा

33. पवन विद्युत जनित्र में कुंडली काे घुमाने का काम मूलतः करती है
(A) उच्च दाब की हवा
(B) स्थिर हवा
(C) गतिमान हवा
(D) इनमें से काेई नहीं
Correct Answer:- (C) गतिमान हवा

34. पवन चक्की में उत्पन्न ऊर्जा
(A) वर्षा ऋतु में अधिक होती है क्योंकि नम वायु होने पर पंखुड़ियों से वायु का अधिक द्रव्यमान टकराता है
(B) मीनार (टावर) की ऊँचाई पर निर्भर करती है
(C) पवन के वेग पर निर्भर करती है
(D) मीनार के निकट ऊँचे वृक्ष लगाकर बढ़ाई जा सकती है
Correct Answer:- (C) पवन के वेग पर निर्भर करती है

35. पवन शक्ति के संदर्भ में असत्य प्रकथन का चयन कीजिए।
(A) खुले स्थानों पर न्यूनतम पवन ऊर्जा की अपेक्षा की जाती है
(B) अधिक ऊँचाई वाले स्थानों पर पवनों की स्थितिज ऊर्जा पवन शक्ति का स्रोत होती है
(C) पवन चक्की की पंखुड़ियों से टकराने वाली पवनें पवन चक्की में घूर्णन उत्पन्न करती हैं, इस प्रकार प्राप्त घूर्णन का उपयोग किया जा सकता है
(D) पवन चक्की की पंखुड़ियों के घूर्णन की ऊर्जा के उपयोग की एक संभावित विधि विद्युत जनित्र के टरबाइन को घुमाना है
Correct Answer:- (B) अधिक ऊँचाई वाले स्थानों पर पवनों की स्थितिज ऊर्जा पवन शक्ति का स्रोत होती है

ऊर्जा के स्रोत MCQ Class 10 Physics


36. किस देश को 'पवनों का देश' कहते हैं?
(A) भारत
(B) ब्राजील
(C) डेनमार्क
(D) ऑस्ट्रेलिया
Correct Answer:- (C) डेनमार्क

37. भारत के किस राज्य में विशालतम पवन ऊर्जा फार्म स्थापित किया गया है?
(A) मध्य प्रदेश
(B) महाराष्ट्र
(C) कर्नाटक
(D) तमिलनाडु
Correct Answer:- (D) तमिलनाडु

38. पवन विद्युत जनित्र में पवन की चाल कम-से-कम कितनी होनी चाहिए?
(A) 150 km/h
(B) 1.5 km/h
(C) 12-14 km/h
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (C) 12-14 km/h

39. सौर ऊर्जा को सीधे विद्युत में बदलनेवाली युक्ति को कहते हैं
(A) डेनियल सेल
(B) लेक्लांशे सेल
(C) सौर सेल
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (C) सौर सेल

40. सौर सेल में किसका उपयोग होता है?
(A) यूरेनियम
(B) प्लूटोनियम
(C) सिलिकन
(D) प्लास्टिक
Correct Answer:- (C) सिलिकन

41. सौर सेल सौर ऊर्जा को रूपान्तरित करतें है
(A) प्रकाश ऊर्जा में
(B) गतिज ऊर्जा में
(C) ताप ऊर्जा में
(D) विद्युत ऊर्जा में
Correct Answer:- (D) विद्युत ऊर्जा में

42. निम्नलिखित में से किस धातु से सोलर सेल बना होता है ?
(A) सोना
(B) सिलिकन
(C) जस्ता
(D) प्लेटिनम
Correct Answer:- (B) सिलिकन

Sources of Energy VVI Objective Questions


43. सौर सेलों का परस्पर संयोजन कर सौर पैनल बनाने में किस धातु का उपयोग किया जाता है?
(A) सोना
(B) चाँदी
(C) एल्यूमिनियम
(D) प्लेटिनम
Correct Answer:- (B) चाँदी

44. बॉक्स-टाइप सौर कुकर के ऊपरी भाग में काँच का ढक्कन रहता है। इसका कारण है
(A) यह देखना कि कुकर के अंदर रखा भोजन पक रहा है या नहीं
(B) विकिरण द्वारा ऊष्मा की हानि को रोकना
(C) बाक्स के भीतर धूलकणों को जाने से रोकना
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (B) विकिरण द्वारा ऊष्मा की हानि को रोकना

45. सौर कुकर का कौन-सा भाग पौधघर प्रभाव के लिए उत्तरदायी है?
(A) बॉक्स के भीतर काली परत
(B) दर्पण
(C) काँच की शीट
(D) सौर कुकर का बाहरी आवरण
Correct Answer:- (C) काँच की शीट

46. सौर ऊर्जा को सीधे विद्युत में बदलने वाली युक्ति है –
(A) सौर कुकर
(B) सौर सेल
(C) दोनों (A) और (B)
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (B) सौर सेल

47. निम्न में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
(A) चंद्रमा के गुरुत्वीय खींचाव के कारण समुद्र में ज्वार-भाटा उत्पन्न होता है।
(B) ज्वार-भाटा में जल के स्तर के चढ़ने तथा गिरने से ज्वारीय ऊर्जा प्राप्त होती है।
(C) ज्वार-भाटा के ताप में अंतर के कारण ज्वारीय ऊर्जा प्राप्त होती है।
(D) टरबाइन को चलाकर ज्वारीय ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में परिवर्तित किया जाता है।
Correct Answer:- (C) ज्वार-भाटा के ताप में अंतर के कारण ज्वारीय ऊर्जा प्राप्त होती है।

48. महासागरीय तापीय ऊर्जा का कारण है
(A) महासागर में तरंगों द्वारा संचित ऊर्जा
(B) महासागर में विभिन्न स्तरों पर ताप में अंतर
(C) महासागर में विभिन्न स्तरों पर दाब में अंतर
(D) महासागर में उत्पन्न ज्वार
Correct Answer:- (B) महासागर में विभिन्न स्तरों पर ताप में अंतर

49. निम्न में से कौन-सा ऊर्जा स्रोत सौर ऊर्जा का व्युत्पन्न नहीं है ?
(A) पवन ऊर्जा
(B) जैव मात्रा
(C) भूतापीय ऊर्जा
(D) नाभिकीय ऊर्जा
Correct Answer:- (D) नाभिकीय ऊर्जा

Class 10 Physics Chapter 6 Sources of Energy VVI MCQ


50. नाभिकीय ऊर्जा प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित में कौन आवश्यक है?
(A) हीलियम
(B) यूरेनियम
(C) ऐलुमिनियम
(D) क्रोमियम
Correct Answer:- (B) यूरेनियम

51. नरौरा नाभिकीय विद्युत संयंत्र किस राज्य में स्थित है ?
(A) राजस्थान
(B) गुजरात
(C) महाराष्ट्र
(D) उत्तर प्रदेश
Correct Answer:- (D) उत्तर प्रदेश

52. तारापुर नाभिकीय विद्युत संयंत्र किस राज्य में स्थित है ?
(A) राजस्थान
(B) गुजरात
(C) महाराष्ट्र
(D) उत्तर प्रदेश
Correct Answer:- (C) महाराष्ट्र

53. कैगा नाभिकीय विद्युत संयंत्र किस राज्य में स्थित है ?
(A) राजस्थान
(B) गुजरात
(C) कर्नाटक
(D) तमिलनाडु
Correct Answer:- (C) कर्नाटक

54. नाभिकीय ऊर्जा का उपयोग करने में प्रमुख समस्या यह है कि
(A) नाभिक को विखंडित कैसे करें
(B) अभिक्रिया को सतत कैसे बनाएँ
(C) उपयोग के पश्चात ईंधन का सुरक्षित निपटारा कैसे करें
(D) नाभिकीय ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में रूपांतरित कैसे करें
Correct Answer:- (C) उपयोग के पश्चात ईंधन का सुरक्षित निपटारा कैसे करें

55. उच्चतर ताप पर कौन-सी प्रक्रिया पूरी की जाती है?
(A) नाभिकीय विखंडन
(B) नाभिकीय संलयन
(C) दोनों (A) एवं (B)
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (B) नाभिकीय संलयन

ऊर्जा के स्रोत पाठ के महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न उत्तर


56. सूर्य तथा अन्य तारों द्वारा उत्सर्जित विशाल ऊर्जा का स्रोत है –
(A) नाभिकीय विखण्डन
(B) नाभिकीय संलयन
(C) (A) तथा (B) दोनों
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (B) नाभिकीय संलयन

57. ऊर्जा के निम्नलिखित रूपों में से किसकी साज-सज्जा और उपयोग की प्रक्रिया में सबसे कम पर्यावरणीय प्रदूषण होता है?
(A) नाभिकीय ऊर्जा
(B) तापीय ऊर्जा
(C) सौर ऊर्जा
(D) भूतापीय ऊर्जा
Correct Answer:- (C) सौर ऊर्जा

58. निम्नलिखित में से किसका उपयोग खाना बनाने वाले ईंधन में नहीं होता है?
(A) C.N.G.
(B) L.P.G.
(C) बायो गैस
(D) कोयला
Correct Answer:- (A) C.N.G.

59. प्रदूषण मुक्त ऊर्जा स्रोत है –
(A) पवन ऊर्जा
(B) सौर ऊर्जा
(C) जल-वैद्युत ऊर्जा
(D) इनमें से सभी
Correct Answer:- (D) इनमें से सभी

60. सही प्रकथन चुनिए :
(A) सूर्य को ऊर्जा के अक्षय (असीम) स्रोत के रूप में लिया जा सकता है
(B) पृथ्वी के भीतर जीवाश्मी ईंधन के अनंत (असीमित) भंडार हैं
(C) जल तथा पवन शक्ति संयंत्र प्रदूषण न फैलाने वाले ऊर्जा स्रोत हैं
(D) नाभिकीय शक्ति संयंत्रों के अपशिष्टों का निपटारा आसानी से किया जा सकता है
Correct Answer:- (A) सूर्य को ऊर्जा के अक्षय (असीम) स्रोत के रूप में लिया जा सकता है

61. नवीकरणीय ऊर्जा का स्रोत क्या है?
(A) नाभिकीय ऊर्जा
(B) सौर ऊर्जा
(C) कोयले से प्राप्त ऊर्जा
(D) प्राकृतिक गैस से प्राप्त ऊर्जा
Correct Answer:- (B) सौर ऊर्जा

Class 10 Science Sources of Energy MCQ PDF Download


62. अनवीकरणीय ऊर्जा का स्रोत है
(A) कोयला
(B) पवन
(C) जल
(D) सूर्य
Correct Answer:- (A) कोयला

63. निम्नलिखित में से कौन ऊर्जा का अनवीकरणीय स्रोत है ?
(A) सूर्य
(B) पवन
(C) पेट्रोलियम
(D) बहता पानी
Correct Answer:- (C) पेट्रोलियम

64. अनवीकरणीय ऊर्जा है
(A) महासागरीय ऊर्जा
(B) सौर ऊर्जा
(C) कोयला से प्राप्त ऊर्जा
(D) पवन ऊर्जा
Correct Answer:- (C) कोयला से प्राप्त ऊर्जा

65. ऊर्जा के दो अनवीकरणीय स्रोत हैं
(A) जैवमात्रा तथा पेट्रोलियम
(B) गोबर गैस तथा जैवमात्रा
(C) कोयला तथा पेट्रोलियम
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (C) कोयला तथा पेट्रोलियम

66. गर्म जल प्राप्त करने के लिए हम सौर जल तापक का उपयोग किस दिन नहीं कर सकते –
(A) धूप वाले दिन
(B) बादलों वाले दिन
(C) गरम दिन
(D) पवनों (वायु) वाले दिन
Correct Answer:- (B) बादलों वाले दिन

67. निम्नलिखित में से कौन जैवमात्रा ऊर्जा स्रोत का उदाहरण नहीं है –
(A) लकड़ी
(B) गोबर गैस
(C) नाभिकीय ऊर्जा
(D) कोयला
Correct Answer:- (C) नाभिकीय ऊर्जा

68. पृथ्वी के वायुमंडल की परिरेखा पर सूर्य की किरणों के लंबवत स्थित खुले क्षेत्र के प्रति एकांक क्षेत्रफल पर प्रति सेकंड पहुँचने वाली सौर ऊर्जा को कहते है
(A) सौरांक
(B) सौर-स्थिरांक
(C) सूर्य-ऊष्मा
(D) पारसेक
Correct Answer:- (B) सौर-स्थिरांक

69. पवन ऊर्जा द्वारा विद्युत उत्पादन करने वाले देशों में भारत का स्थान कौन-सा है?
(A) पहला
(B) तीसरा
(C) पाँचवाँ
(D) आठवाँ
Correct Answer:- (C) पाँचवाँ

70. जितने ऊर्जा स्रोत हम उपयोग में लाते हैं उनमें से अधिकांश सौर ऊर्जा को निरूपित करते हैं। निम्नलिखित में से कौन-सा ऊर्जा स्रोत अंततः सौर ऊर्जा से व्युत्पन्न नहीं है –
(A) भूतापीय ऊर्जा
(B) पवन ऊर्जा
(C) नाभिकीय ऊर्जा
(D) जैवमात्रा
Correct Answer:- (C) नाभिकीय ऊर्जा
--- ★★★★★ ---

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. More Details
Ok, Go it!