10th Hindi Model Paper: Objective Question Answer (MCQ)

Prabhakar
By -
0
नीचे दिए गए "Select Model Set" बटन पर क्लिक करके एक "सेट" चुनें। बिहार बोर्ड के हिन्दी विषय के एक मॉडल प्रश्न पत्र के objective questions और उनके answer आपके सामने प्रदर्शित हो जाएँगे।


बिहार बोर्ड (मैट्रिक) की परीक्षा में हिन्दी के प्रश्न पत्र में कुल 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Objective Questions) रहते है। परंतु आपको इनमें से केवल 50 प्रश्नों का उत्तर OMR शीट पर चिह्नित करना होता है। यदि आप किसी कारणवश या भूल से 50 से अधिक प्रश्नों के उत्तर OMR शीट पर चिह्नित करते है, तो आपके द्वारा चिन्हित किए गए पहले के 50 प्रश्नों का ही मूल्यांकन किया जाएगा।

To view question answers, select any year and shift.
(प्रश्न उत्तर देखने के लिए, कोई एक वर्ष व पाली चुनें)

बिहार बोर्ड कक्षा 10 हिन्दी मॉडल प्रश्न पत्र सेट-7: वस्तुनिष्ठ प्रश्न उत्तर (Objective Question Answer)


प्रश्न के उत्तर जानने के लिए “+ View Answer” बटन पर क्लिक करें।

--- ★★★★★ ---

बिहार बोर्ड कक्षा 10 हिन्दी मॉडल प्रश्न पत्र सेट-6: वस्तुनिष्ठ प्रश्न उत्तर (Objective Question Answer)


प्रश्न के उत्तर जानने के लिए “+ View Answer” बटन पर क्लिक करें।

1. बाबा साहेब भीमराव अंबेदकर के विख्यात भाषण 'एनीहिलेशन ऑफ कास्ट' का हिन्दी रूपांतर 'जाति-भेद का उच्छेद' नाम से किसने किया है?
(A) मुलायम सिंह यादव ने
(B) ललई सिंह यादव ने
(C) राकेश सिंह यादव ने
(D) भूषण सिंह यादव ने
Correct Answer:- (B) ललई सिंह यादव ने

2. बाबा साहेब भीमराव अंबेदकर के अनुसार जाति प्रथा कैसी प्रथा है?
(A) गंभीर दोषों से युक्त
(B) स्वतंत्रता, समता, भ्रातृत्व से युक्त
(C) मनुष्य की स्वेच्छा पर निर्भर
(D) कार्य-कुशलता से युक्त
Correct Answer:- (A) गंभीर दोषों से युक्त

3. गुरू नानक ने किस प्रकार की भक्ति का प्रचार किया?
(A) सगुण ब्रह्म की भक्ति का
(B) तामसी भक्ति का
(C) राजसी भक्ति का
(D) निर्गुण ब्रह्म की भक्ति का
Correct Answer:- (D) निर्गुण ब्रह्म की भक्ति का

4. संत कवि गुरु नानक गुरु की कृपा प्राप्त कर किसके साथ एकाकार होने की प्रेरणा देते हैं?
(A) समाज के साथ
(B) धर्म के साथ
(C) गोविंद के साथ
(D) परिवार के साथ
Correct Answer:- (C) गोविंद के साथ

5. 'दही वाली मंगम्मा' शीर्षक कहानी का कन्नड़ भाषा से हिन्दी में अनुवाद किसने किया है?
(A) बी० आर० नारायण ने
(B) राजेन्द्र प्रसाद मिश्र ने
(C) अमृत लाल नागर ने
(D) गोपालदास नागर ने
Correct Answer:- (A) बी० आर० नारायण ने

6. दही वाली मंगम्मा से कर्ज किसने माँगा?
(A) माँ जी ने
(B) नंजम्मा ने
(C) बेंगलूर में पढ़ने वाले लड़के ने
(D) रंगप्पा ने
Correct Answer:- (D) रंगप्पा ने

7. नलिन विलोचन शर्मा की स्कूल की पढ़ाई कहाँ से हुई?
(A) दानापुर जनकधारी हाई स्कूल से
(B) पटना कॉलेजिएट स्कूल से
(C) मिलर हाई स्कूल से
(D) पटना हाई स्कूल से
Correct Answer:- (B) पटना कॉलेजिएट स्कूल से

8. निम्नलिखित में कौन सेन साहब की लडकी नहीं हैं?
(A) सीमा
(B) आलो
(C) आरती
(D) मोहिनी
Correct Answer:- (D) मोहिनी

9. कवि रसखान किस छंद में सिद्ध थे?
(A) सवैया
(B) दोहा
(C) रोला
(D) छप्पय
Correct Answer:- (A) सवैया

10. कवि रसखान के आराध्य हैं
(A) राम
(B) शिव
(C) कृष्ण
(D) गणेश
Correct Answer:- (C) कृष्ण

11. 'ढहते विश्वास' शीर्षक कहानी में तुरई के फूल की तरह खिल-खिलाकर हँसते लोग सहसा क्यों मुरझा गये?
(A) तूफान के कारण
(B) सूखा के कारण
(C) बाढ़ के कारण
(D) भूकंप के कारण
Correct Answer:- (C) बाढ़ के कारण

12. 'ढहते विश्वास' शीर्षक कहानी में लक्ष्मी ने बाँध की निगरानी के लिए अपने परिवार से किसको भेज दिया?
(A) पति को
(B) मँझले लड़के को
(C) छोटे लड़के को
(D) बड़े लड़के को
Correct Answer:- (D) बड़े लड़के को

13. मैक्समूलर ने महारानी विक्टोरिया द्वारा प्रदान की गई किस उपाधि को अस्वीकार कर दिया?
(A) 'डयूक' की उपाधि
(B) 'नाइट' की उपाधि
(C) 'बैरन' की उपाधि
(D) 'अर्ल' की उपाधि
Correct Answer:- (B) 'नाइट' की उपाधि

14. मैक्समूलर के अनुसार यूरोप में प्रचलित कहावतों और दन्तकथाओं का प्रमुख स्त्रोत किस धर्म को माना जाता है?
(A) ईसाई धर्म को
(B) हिन्दू धर्म को
(C) बौद्ध धर्म कों
(D) यहूदी धर्म को
Correct Answer:- (B) हिन्दू धर्म को

15. निम्नलिखित में कौन 'प्रेम की पीर' के कवि हैं?
(A) घनानंद
(B) रसखान
(C) प्रेमघन
(D) दिनकर
Correct Answer:- (A) घनानंद

16. कवि घनानंद अपने आँसुओं को कहाँ पहुँचाना चाहते हैं?
(A) मुगल बादशाह के महल में
(B) प्रेमिका सुजान के आँगन में
(C) नादिरशाह के शिविर में
(D) मथुरा के महल में
Correct Answer:- (B) प्रेमिका सुजान के आँगन में

17. ईश्वर पेटलीकर किस भाषा के लोकप्रिय कथाकार हैं?
(A) राजस्थानी
(B) मराठी
(C) मगही
(D) गुजराती
Correct Answer:- (D) गुजराती

18. 'माँ' शीर्षक कहानी में किसको ठीक देखकर माँ जी को हर व्यक्ति मंगु को अस्पताल में भर्ती करने की सलाह देने लगा?
(A) सुमन को
(B) कुसुम को
(C) प्रियंका को
(D) कंचन को
Correct Answer:- (B) कुसुम को

19. हजारी प्रसाद द्विवेदी को किस ग्रंथ के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार प्राप्त हुआ?
(A) 'आलेकपर्व' के लिए
(B) 'बाणभट्ट की आत्मकथा' के लिए
(C) 'हिन्दी साहित्य : उद्भव और विकास' के लिए
(D) 'पुनर्नवा' के लिए
Correct Answer:- (A) 'आलेकपर्व' के लिए

20. 'कामसूत्र' नामक ग्रंथ के रचनाकार हैं
(A) कालिदास
(B) बाणभट्ट
(C) वात्स्यायन
(D) भवभूति
Correct Answer:- (C) वात्स्यायन

21. बदरीनारायण चौधरी 'प्रेमघन' हिन्दी साहित्य के किस युग के महत्वपूर्ण कवि थे?
(A) भारतेन्दु युग
(B) द्विवेदी युग
(C) छायावाद
(D) प्रयोगवाद
Correct Answer:- (A) भारतेन्दु युग

22. 'स्वदेशी' शीर्षक पाठ के अनुसार किस कारण से भारतीयों की बुद्धि विदेशी हो गई है?
(A) विदेशी फिल्म देखकर
(B) यूरोप में घूम-घूमकर
(C) विदेशी विद्या पढ़कर
(D) विदेशी वस्त्र पहनकर
Correct Answer:- (C) विदेशी विद्या पढ़कर

23. कहानीकार सुजाता का वास्तविक नाम क्या हैं?
(A) के० ए० जमुना
(B) एस० रंगराजन
(C) के० कृष्णमूर्ति
(D) पी० मुरुगन
Correct Answer:- (B) एस० रंगराजन

24. 'नगर' शीर्षक कहानी में वल्लि अम्माल अपनी लड़की पाप्पाति के साथ मदुरै स्थित बड़े अस्पताल के किस विभाग के बाहर बरामदे में बैठी प्रतीक्षा कर रही थी?
(A) बाल रोग विभाग के
(B) प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग के
(C) आर्थोपेडिक्स विभाग के
(D) बहिरंग रोगी विभाग के
Correct Answer:- (D) बहिरंग रोगी विभाग के

25. 'नागरी लिपि' शीर्षक पाठ के लेखक हैं
(A) यतीन्द्र मिश्र
(B) गुणाकर मुले
(C) रामविलास शर्मा
(D) पं० बिरजू महाराज
Correct Answer:- (B) गुणाकर मुले

26. पठित पाठ के आधार पर बताएँ कि धारा नगरी का कौन शासक अपने विद्यानुराग के लिए इतिहास में प्रसिद्ध है?
(A) सिंधुराज
(B) मुंज
(C) भोज
(D) उदयादित्य
Correct Answer:- (C) भोज

27. निम्नलिखित में किनकी आरंभिक रचनाएँ प्रकृति और सौंदर्य के प्रेमी कवि की संवेदनशील अभिव्यक्तियों से परिपूर्ण हैं?
(A) घनानंद की
(B) सुमित्रानंदन पंत की
(C) गुरु नानक की
(D) रसखान की
Correct Answer:- (B) सुमित्रानंदन पंत की

28. 'भारतमाता' शीर्षक कविता के अनुसार भारतवासी आवास के अभाव में अपनी जिंदगी कहाँ बिताते हैं?
(A) कंदराओं में
(B) नदियों के किनारे
(C) पेड़ों के नीचे
(D) फुटपाथ पर
Correct Answer:- (C) पेड़ों के नीचे

29. 'धरती कब तक घूमेगी' शीर्षक कहानी का राजस्थानी से हिन्दी में अनुवाद किसने किया है?
(A) साँवर दइया ने
(B) के० ए० जमुना ने
(C) अमृतलाल नागर ने
(D) गोपालदास नागर ने
Correct Answer:- (A) साँवर दइया ने

30. 'धरती कब तक घूमेगी' शीर्षक कहानी में सीता के पुत्रों ने किस त्योहार के बाद माँ को बारी-बारी से साथ रखने का निर्णय किया?
(A) दिवाली के बाद
(B) जन्माष्टमी के बाद
(C) महाशिवरात्रि के बाद
(D) होली के बाद
Correct Answer:- (D) होली के बाद

31. अखिल भारतीय कहानी प्रतियोगिता में अमरकांत रचित कौन शीर्षक कहानी पुरस्कृत हुई थी?
(A) बहादुर
(B) दोपहर का भोजन
(C) जिंदगी और जोंक
(D) डिप्टी कलक्टरी
Correct Answer:- (D) डिप्टी कलक्टरी

32. लेखक के घर पर बहादुर को लेकर कौन आए थे?
(A) लेखक के बड़े भाई
(B) लेखक के साले साहब
(C) लेखक के मित्र
(D) लेखक के मामा
Correct Answer:- (B) लेखक के साले साहब

33. राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर का जन्म कब हुआ?
(A) 23 सितंबर 1908 ई० में
(B) 14 अप्रैल 1891 ई० में
(C) 18 फरवरी 1916 ई० में
(D) 7 मार्च 1911 ई० में
Correct Answer:- (A) 23 सितंबर 1908 ई० में

34. 'जनतंत्र का जन्म' शीर्षक कविता के अनुसार अब फावड़े और हल क्या बननेवाले हैं?
(A) इतिहास
(B) आभूषण
(C) राजदंड
(D) राजचिन्ह
Correct Answer:- (C) राजदंड

35. निम्नलिखित में किनकी लेखनी से वाल्मीकि और कालिदास से लेकर मुक्तिबोध तक की रचनाओं का मूल्यांकन प्रगतिवादी चेतना के आधार पर हुआ है?
(A) महात्मा गाँधी
(B) नलिन विलोचन शर्मा
(C) रामविलास शर्मा
(D) हजारी प्रसाद द्विवेदी
Correct Answer:- (C) रामविलास शर्मा

36. 'हिरोशिमा' शीर्षक कविता में 'सूरज' का प्रतीक अर्थ क्या हैं?
(A) खगोलीय पिंड
(B) एक प्रमुख व्यक्ति
(C) प्रचंड क्रोध
(D) परमाणु बम
Correct Answer:- (D) परमाणु बम

37. संगीत भारती की कमाई से पं० बिरजू महाराज ने क्या खरीदी थी?
(A) साइकिल
(B) टेलीविजन
(C) स्कूटर
(D) कार
Correct Answer:- (A) साइकिल

38. पाठ्यपुस्तक में कवि कुँवर नारायण रचित 'एक वृक्ष की हत्या' शीर्षक कविता किस कविता संग्रह से संकलित है?
(A) 'परिवेश' से
(B) 'हम तुम' से
(C) 'चक्रव्यूह' से
(D) 'इन दिनों' से
Correct Answer:- (D) 'इन दिनों' से

39. अशोक वाजपेयी के अनुसार किनकी विख्यात कृति का शीर्षक है 'ल मादामोजेल द आविन्यों'?
(A) आन्द्रे ब्रेताँ
(B) पीटर ब्रुक
(C) पिकासो
(D) पाल एलुआर
Correct Answer:- (C) पिकासो

40. 'हमारी नींद' शीर्षक कविता में किसका जीवन-क्रम पूरा हुआ?
(A) मेढ़क का
(B) मक्खी का
(C) मुर्गी का
(D) मधुमक्खी का
Correct Answer:- (B) मक्खी का

41. विनोद कुमार शुक्ल रचित किस रचना पर मणि कौल द्वारा फिल्म का भी निर्माण हुआ है?
(A) नौकर की कमीज
(B) पेड़ पर कमरा
(C) दीवार में एक खिड़की रहती थी
(D) खिलेगा तो देखेंगे
Correct Answer:- (A) नौकर की कमीज

42. कवयित्री अनामिका ने हिन्दी वर्णमाला के 'ग' वर्ण की तुलना अक्षर लिखते बालक के प्रसंग में किससे की है?
(A) गदहे से
(B) गेंद से
(C) गाड़ी से
(D) टूटता हुआ गमले से
Correct Answer:- (D) टूटता हुआ गमले से

43. 'नौबतखाने में इबादत' शीर्षक पाठ साहित्य के किस विद्या में रचित है?
(A) निबंध
(B) साक्षात्कार
(C) व्यक्तिचित्र
(D) भाषण
Correct Answer:- (C) व्यक्तिचित्र

44. 'नौबतखाने में इबादत' शीर्षक पाठ में काशी के पंचगंगा घाट स्थित किस मंदिर की ड्योढ़ी का नौबतखाना और नौबतखाने से निकलनेवाली मंगलध्वनि का जिक्र है?
(A) बालाजी मंदिर की
(B) विष्णु मंदिर की
(C) संकटमोचन मंदिर की
(D) विश्वनाथ मंदिर की
Correct Answer:- (A) बालाजी मंदिर की

45. निखिल बंग रवीन्द्र साहित्य सम्मेलन के द्वारा कवि जीवनानंद दास रचित किस काव्यग्रंथ को 1952 ई० में श्रेष्ठ काव्यग्रंथ का पुरस्कार दिया गया था?
(A) 'झरा पालक' को
(B) 'महापृथिवी' को
(C) 'वनलता सेन' को
(D) 'रूपसी बाँग्ला' को
Correct Answer:- (C) 'वनलता सेन' को

46. 'लौटकर आऊँगा फिर' शीर्षक कविता में उल्लू कहाँ बोलता है?
(A) आम के पेड़ पर
(B) कचनार के पेड़ पर
(C) कटहल के पेड़ पर
(D) कपास के पेड़ पर
Correct Answer:- (D) कपास के पेड़ पर

47. महात्मा गाँधी की माता का नाम था-
(A) पुतलीबाई
(B) रामाबाई
(C) लक्ष्मीबाई
(D) कांताबाई
Correct Answer:- (A) पुतलीबाई

48. महात्मा गाँधी की दृष्टि में सबसे उदात्त और बढ़िया शिक्षा क्या है?
(A) खेल-खेल में शिक्षा
(B) अंहिसक प्रतिरोध
(C) हिंसक प्रतिरोध
(D) विदेशी शिक्षा
Correct Answer:- (B) अंहिसक प्रतिरोध

49. निम्नलिखित में किस कवि की काव्य शैली गीतात्मक है और भावबोध में रहस्योन्मुखता है?
(A) रेनर मारिया रिल्के की
(B) विनोद कुमार शुक्ल की
(C) अशोक वाजपेयी की
(D) वीरेन डंगवाल की
Correct Answer:- (A) रेनर मारिया रिल्के की

50. 'मेरे बिना तुम प्रभु' शीर्षक कविता में भगवान की कृपा दृष्टि कहाँ विश्राम करती थी?
(A) कवि के भाल पर
(B) कवि के ओठों पर
(C) कवि के नयनों पर
(D) कवि के कपोलों पर
Correct Answer:- (D) कवि के कपोलों पर

51. 'ऐ' वर्ण का उच्चारण-स्थान क्या है?
(A) तालव्य
(B) कंठतालव्य
(C) मूर्द्धन्य
(D) दंतोष्ठ्य
Correct Answer:- (B) कंठतालव्य

52. 'ल' वर्ण का उच्चारण-स्थान है
(A) दंत्य
(B) दंतोष्ठ्य
(C) ओष्ठ्य
(D) कंठ्य
Correct Answer:- (A) दंत्य

53. हिन्दी में अनुनासिक वर्णों की संख्या है
(A) चार
(B) पाँच
(C) छह
(D) सात
Correct Answer:- (B) पाँच

54. निम्नलिखित में अघोष वर्ण कौन है?
(A) ग
(B) ध
(C) ठ
(D) व
Correct Answer:- (C) ठ

55. जिन स्वरों का उच्चारण नाक और मुँह से होता है और उच्चारण में लघुता रहती है, उसे क्या कहते हैं?
(A) निरनुनासिक
(B) अनुस्वार
(C) प्लुत
(D) अनुनासिक
Correct Answer:- (D) अनुनासिक

56. उस सुर को क्या कहते हैं जिसके कारण शब्द का अर्थ परिवर्तित हो जाता है?
(A) अनुतान
(B) संगम
(C) स्वराघात
(D) वर्तनी
Correct Answer:- (A) अनुतान

57. दो वर्णों के मेल से होनेवाले विकार को क्या कहते हैं?
(A) समास
(B) संधि
(C) वर्ण-विच्छेद
(D) पद-परिचय
Correct Answer:- (B) संधि

58. प, फ, ब, भ, म और च वर्णों के पहलेवाले अनुस्वार का उच्चारण होता है
(A) 'न्' के समान
(B) 'ड.' के समान
(C) 'ञ' के समान
(D) 'म्' के समान
Correct Answer:- (D) 'म्' के समान

59. हिन्दी भाषा किस लिपि में लिखी जाती है?
(A) गुरूमुखी लिपि में
(B) गुजराती लिपि में
(C) देवनागरी लिपि में
(D) कलिंग लिपि में
Correct Answer:- (C) देवनागरी लिपि में

60. अँगरेजी के जिन शब्दों में अर्द्ध 'ओ' ध्वनि का प्रयोग होता है, उनके शुद्ध रूप का हिन्दी में प्रयोग अभीष्ट होने पा 'आ' की मात्रा पर किसका प्रयोग किया जाता है?
(A) अर्द्धचंद का
(B) विसर्ग का
(C) चंद्रबिंदु का
(D) अनुस्वार का
Correct Answer:- (A) अर्द्धचंद का

61. निम्नलिखित में कौन स्वरसंधि का उदाहरण है?
(A) निरुपाय
(B) यशोदा
(C) शयन
(D) द्रष्टा
Correct Answer:- (C) शयन

62. पंचम शब्द का संधि-विच्छेद हैं.
(A) पअ + चम
(B) पम् + चम
(C) पंच + म
(D) पन + चम
Correct Answer:- (B) पम् + चम

63. यदि तत्सम शब्दों में 'श' हो, तो उसके तद्भव में कौन वर्ण होता है?
(A) ह
(B) श
(C) ष
(D) स
Correct Answer:- (D) स

64. निम्नलिखित में कौन पूर्णविराम है?
(A) !
(B) “ ”
(C) ।
(D)?
Correct Answer:- (C) ।

65. कौन विराम चिह्न सामान्यतः दो शब्दों को जोड़ता है और दोनों को मिलाकर एक समस्त पद बनाता है, लेकिन दोनों का स्वतंत्र अस्तिव बना रहता है?
(A) उद्धरणचिह्न
(B) योजक चिह्न
(C) अल्पविराम
(D) प्रश्नवाचक चिह्न
Correct Answer:- (B) योजक चिह्न

66. निम्नलिखित में कौन द्रव्यवाचक संज्ञा है?
(A) होली
(B) ममता
(C) दल
(D) पानी
Correct Answer:- (D) पानी

67. शब्द की जाति को क्या कहा जाता है?
(A) कारक
(B) अव्यय
(C) मात्रा
(D) लिंग
Correct Answer:- (D) लिंग

68. निम्नलिखित में कौन बहुवचन है?
(A) नारिवृंद
(B) शाखा
(C) वार्ता
(D) सड़क
Correct Answer:- (A) नारिवृंद

69. निम्नलिखित में कौन स्त्रीलिंग शब्द है?
(A) चित्रकला
(B) किन्नर
(C) खीरा
(D) परिवर्तन
Correct Answer:- (A) चित्रकला

70. निम्नलिखित में कौन पुंलिंग शब्द हैं?
(A) इत्र
(B) चिंता
(C) गदा
(D) गंध
Correct Answer:- (A) इत्र

71. निम्नलिखित में कौन विभक्तियाँ अधिकरणकारक के हैं?
(A) हे, अजी, अहो, अरे
(B) का, के, की, रा, रे, री
(C) में, पर
(D) को, के लिए
Correct Answer:- (C) में, पर

72. जिन वाक्यों में लगना, जाना, सकना तथा चुकना सहायक क्रियाएँ आती हैं उनमें
(A) 'ने' का प्रयोग होता है
(B) 'ने' का प्रयोग नहीं होता है
(C) 'ने' और 'को' का प्रयोग होता है
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (B) 'ने' का प्रयोग नहीं होता है

73. 'लडका पेड से गिरा' इस वाक्य में कौन कारक है?
(A) करण कारक
(B) संप्रदान कारक
(C) अपादान कारक
(D) कर्मकारक
Correct Answer:- (C) अपादान कारक

74. वाक्य से अलग रहनेवाले शब्दों को 'शब्द' कहते हैं, किंतु जब वे किसी वाक्य में पिरो दिए जाते हैं, तब क्या कहलाते हैं?
(A) शब्द
(B) संगम
(C) अव्यय
(D) पद
Correct Answer:- (D) पद

75. हिन्दी में कुल कितने सर्वनाम हैं?
(A) नौ
(B) दस
(C) ग्यारह
(D) छह
Correct Answer:- (C) ग्यारह

76. 'वह, वे, यह, ये' – यह पुरुषवाचक सर्वनाम के किस भेद से संबंधित हैं?
(A) अन्यपुरुष
(B) उत्तमपुरुष
(C) मध्यमपुरुष
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (A) अन्यपुरुष

77. जो संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताए, उसे 'विशेषण' कहते हैं। जिसकी विशेषता बताई जाए, उसे क्या कहते हैं?
(A) विशेषण
(B) क्रिया
(C) अव्यय
(D) विशेष्य
Correct Answer:- (D) विशेष्य

78. 'क्षत्रिय बड़े साहसी होते हैं' – इस वाक्य में प्रविशेषण है
(A) क्षत्रिय
(B) बड़े
(C) साहसी
(D) होते हैं
Correct Answer:- (B) बड़े

79. क्रियापद के उस अंश को क्या कहते हैं, जो किसी क्रिया के प्रायः सभी रूपों में पाया जाता है?
(A) कारक
(B) अव्यय
(C) काल
(D) धातु
Correct Answer:- (D) धातु

80. निम्नलिखित में कौन कालवाचक अव्यय है?
(A) दूर
(B) यहाँ से
(C) अब से
(D) तले
Correct Answer:- (C) अब से

81. निम्नलिखित में बलदायक निपात है
(A) तो, ही, तक, पर
(B) ठीक, लगभग, करीब
(C) क्या, काश, काश कि
(D) हाँ, जी, जी हाँ
Correct Answer:- (A) तो, ही, तक, पर

82. रचना अथवा बनावट के विचार से शब्द के कितने प्रकार हैं?
(A) दो
(B) तीन
(C) चार
(D) पाँच
Correct Answer:- (B) तीन

83. निम्नलिखित में कौन तत्सम शब्द है?
(A) आग
(B) चंचु
(C) डोंगा
(D) कीमत
Correct Answer:- (B) चंचु

84. 'सुभाषित' शब्द में उपसर्ग है
(A) सु
(B) सुभ
(C) सुभा
(D) सुअ
Correct Answer:- (A) सु

85. 'खिंचाव' शब्द में प्रत्यय है
(A) व
(B) चाव
(C) आव
(D) अव
Correct Answer:- (C) आव

86. निम्नलिखित में शुद्ध शब्द कौन है?
(A) चित्कार
(B) पुर्वसंचीत
(C) विचरन
(D) उद्भावित
Correct Answer:- (D) उद्भावित

87. निम्नलिखित में अशुद्ध शब्द है
(A) चरितार्थ
(B) नीवीड़
(C) जीर्णोद्धार
(D) जिजीविषा
Correct Answer:- (B) नीवीड़
Explanation: 'निविड़' शुद्ध शब्द है, जिसका अर्थ ‘गहरा/घना’ होता है।

88. 'शऊर' शब्द का अर्थ होता है
(A) सलीका
(B) चंचलता
(C) भाषाविहीन
(D) वक्त
Correct Answer:- (A) सलीका

89. निम्नलिखित में कौन संयुक्त वाक्य है?
(A) अच्छे लड़के परिश्रमी होते हैं।
(B) लोकप्रिय कवि का सम्मान सभी करते हैं।
(C) सूर्योदय हुआ और कुहासा जाता रहा।
(D) उसने कहा कि मैं निर्दोष हूँ।
Correct Answer:- (C) सूर्योदय हुआ और कुहासा जाता रहा।

90. 'अल्प' शब्द का विपरीतार्थक शब्द क्या होता है?
(A) उन्नति
(B) बहु
(C) आदि
(D) इति
Correct Answer:- (B) बहु

91. 'जो किए गए उपकारों को मानता है' – वाक्यखंड के लिए एक शब्द क्या होता है?
(A) कृतज्ञ
(B) कृतघ्न
(C) पतित
(D) भूधर
Correct Answer:- (A) कृतज्ञ

92. 'जो बहुत बोलता हैं' – वाक्यखंड के लिए एक शब्द है
(A) सर्वज्ञ
(B) द्विज
(C) पार्थिव
(D) वाचाल
Correct Answer:- (D) वाचाल

93. 'इंद्र' शब्द का पर्यायवाची शब्द है?
(A) श्री
(B) वज्री
(C) स्मर
(D) वेशर
Correct Answer:- (B) वज्री

94. 'नौका' शब्द का पर्यायवाची शब्द है
(A) उडुप
(B) जाया
(C) कासार
(D) पटु
Correct Answer:- (A) उडुप

95. निम्नलिखित में शुद्ध वाक्य कौन है?
(A) दिनकर ने 'उर्वशी' लिखा है।
(B) तुम, मैं और वह चलेगा।
(C) सीता ने झूठ कहा था।
(D) लड़की ने दही गिरा दी।
Correct Answer:- (A) दिनकर ने 'उर्वशी' लिखा है।

96. निम्नलिखित में अशुद्ध वाक्य है
(A) बाघ और बकरी एक घाट पर पानी पीते हैं।
(B) उनका बहुत सम्मान हुआ।
(C) मेरे लिए पढ़ता हूँ।
(D) वहाँ भारी भीड़ लगी थी।
Correct Answer:- (C) मेरे लिए पढ़ता हूँ।

97. 'दिल कड़ा करना' मुहावरे का क्या अर्थ होता है?
(A) बहुत अधिक घमंड होना
(B) नरम होना
(C) भूला देना
(D) साहस करना
Correct Answer:- (D) साहस करना

98. निम्नलिखित में किस मुहावरे का अर्थ 'हार मानना' होता है?
(A) चेहरा उतरना
(B) कान पकड़ना
(C) दम बाँधना
(D) घुटने टेकना
Correct Answer:- (D) घुटने टेकना

99. 'आप भला तो जग भला' लोकोक्ति का क्या अर्थ होता है?
(A) किसी तरह का दायित्व नहीं
(B) एक साथ दो काम
(C) अपनी अच्छाई रहने पर ही संसार की अच्छाई मालूम पड़ना
(D) दो प्रतिकूल स्वभाववाले व्यक्तियों का एक साथ रहना
Correct Answer:- (C) अपनी अच्छाई रहने पर ही संसार की अच्छाई मालूम पड़ना

100. 'देशी मुर्गी', बिलायती बोल' लोकोक्ति का अर्थ है
(A) अन्य की नकल में अपनी असलियत गँवाना।
(B) जैसा कार्य करेंगे, वैसा फल पायेंगे।
(C) अत्यधिक आशा, तुच्छ फल।
(D) कठिन काम संपन्न करना।
Correct Answer:- (A) अन्य की नकल में अपनी असलियत गँवाना।
--- ★★★★★ ---

बिहार बोर्ड कक्षा 10 हिन्दी मॉडल प्रश्न पत्र सेट-5: वस्तुनिष्ठ प्रश्न उत्तर (Objective Question Answer)


प्रश्न के उत्तर जानने के लिए “+ View Answer” बटन पर क्लिक करें।

1. 'ष' वर्ण का उच्चारण-स्थान है
(A) कंठ
(B) तालु
(C) मूर्द्धा
(D) ओष्ठ
Correct Answer:- (C) मूर्द्धा

2. निम्नलिखित में कौन हस्व स्वर है?
(A) अ
(B) आ
(C) ई
(D) ऐ
Correct Answer:- (A) अ

3. निम्नलिखित में कौन योजक चिह्न है?
(A) .
(B) ।
(C) !
(D) –
Correct Answer:- (D) –

4. निम्नलिखित में शुद्ध शब्द है –
(A) तालिम
(B) विलीन
(C) बहुमूखी
(D) समर्पीत
Correct Answer:- (B) विलीन

5. जिन व्यंजनों के उच्चारण में श्वास पूर्व से अल्प मात्रा में निकले और जिनमें 'हकार' – जैसी ध्वनि नहीं होती, उन्हें क्या कहते हैं?
(A) अल्पप्राण
(B) महाप्राण
(C) घोष
(D) अघोष
Correct Answer:- (A) अल्पप्राण

6. जब एक ही ध्वनि का द्वित्व हो जाए, तब वह क्या कहलाती है?
(A) संपृक्त ध्वनियाँ
(B) युग्मक ध्वनियाँ
(C) संयुक्त ध्वनियाँ
(D) संधि
Correct Answer:- (B) युग्मक ध्वनियाँ

7. 'महोत्सव' शब्द का संधि-विच्छेद है
(A) महो + उत्सव
(B) मह + उत्सव
(C) महु + उत्सव
(D) महा + उत्सव
Correct Answer:- (D) महा + उत्सव

8. 'यशः + दा' की संधि है
(A) यशदा
(B) यशअदा
(C) यशुदा
(D) यशोदा
Correct Answer:- (D) यशोदा

9. 'पवन' शब्द का संधि-विच्छेद है –
(A) प + वन
(B) पो + अन
(C) पे + अन
(D) पी + अन
Correct Answer:- (B) पो + अन

10. जहाँ वाक्य की गति अंतिम रूप ले ले, विचार के तार एकदम टूट जाएँ, वहाँ किस विराम चिह्न का प्रयोग होता है?
(A) अल्पविराम
(B) प्रश्नवाचक चिह्न
(C) पूर्णविराम
(D) उद्धरण चिह
Correct Answer:- (C) पूर्णविराम

11. 'कीर्तन' शब्द किस लिंग का उदाहरण है?
(A) पुंलिंग
(B) स्त्रीलिंग
(C) उभयलिंग
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (A) पुंलिंग

12. 'एकता' शब्द किस लिंग का उदाहरण है?
(A) पुलिंग
(B) स्त्रीलिंग
(C) उभयलिंग
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (B) स्त्रीलिंग

13. 'कुँजड़ा' शब्द का स्त्रीलिंग है
(A) कुँजड़ी
(C) कुँजेड़ाइन
(B) कुँजड़ीयाँ
(D) कुँजड़िन
Correct Answer:- (D) कुँजड़िन

14. निम्नलिखित में कौन शुद्ध वाक्य है?
(A) बंदूक एक बहुत ही उपयोगी शस्त्र है।
(B) वह गीत की दो-चार लड़ियाँ गाती है।
(C) पुलाव बहुत लजीज है।
(D) हमारे शिक्षक प्रश्न पूछते हैं।
Correct Answer:- (D) हमारे शिक्षक प्रश्न पूछते हैं।

15. 'परिणाम' शब्द में कौन उपसर्ग है?
(A) परि
(C) प्र
(B) पर
(D) प्रति
Correct Answer:- (A) परि

16. 'गायक' शब्द में कौन प्रत्यय है?
(A) गै
(B) यक
(C) क
(D) अक
Correct Answer:- (D) अक

17. रचना अथवा बनावट के विचार से शब्द के कितने प्रकार हैं?
(A) दो
(B) तीन
(C) चार
(D) पाँच
Correct Answer:- (B) तीन

18. निम्नलिखित में यौगिक शब्द है
(A) पीला
(B) नमक
(C) दूधवाला
(D) कान
Correct Answer:- (C) दूधवाला

19. निम्नलिखित में कौन तद्भव शब्द है?
(A) क्षीर
(B) आग
(C) जूता
(D) हैजा
Correct Answer:- (B) आग

20. निम्नलिखित में कौन तत्सम शब्द है?
(A) खर्पर
(B) मोर
(C) चिड़िया
(D) कीमत
Correct Answer:- (A) खर्पर

21. 'राम ने पुस्तक पढ़ी है।' किस काल का उदाहरण है?
(A) पूर्ण भूतकाल
(B) पूर्ण वर्तमानकाल
(C) हेतुहेतुमद् भविष्यतकाल
(D) संदिग्ध भूतकाल
Correct Answer:- (B) पूर्ण वर्तमानकाल

22. हिन्दी में सर्वनाम के कितने भेद हैं?
(A) तीन
(B) पाँच
(C) छह
(D) सात
Correct Answer:- (C) छह

23. 'मोहन ने कुछ नहीं खाया।' – किस सर्वनाम का उदाहरण है?
(A) पुरुषवाचक सर्वनाम
(B) प्रश्नवाचक सर्वनाम
(C) निजवाचक सर्वनाम
(D) अनिश्चयवाचक सर्वनाम
Correct Answer:- (D) अनिश्चयवाचक सर्वनाम

24. 'कलम तोड़ना' मुहावरे का अर्थ है
(A) बाधा दूर होना
(B) बढ़िया लिखना
(C) प्रतिकूल कार्य
(D) कटु सत्य कहना
Correct Answer:- (B) बढ़िया लिखना

25. 'आँख के अंधे गाँठ के पूरे' लोकोक्ति का अर्थ है
(A) मूर्खों में कुछ पढ़ा-लिखा व्यक्ति
(B) अपनी बुराई नहीं दीखती
(C) दोहरा लाभ होना
(D) मूर्ख धनवान
Correct Answer:- (D) मूर्ख धनवान

26. निम्नलिखित में कौन अशुद्ध शब्द है?
(A) व्यवस्था
(B) संस्मरण
(C) चिड़ीया
(D) मंगलध्वनि
Correct Answer:- (C) चिड़ीया

27. 'बिजली' शब्द का पर्यायवाची शब्द है
(A) दामिनी
(B) सफरी
(C) वनिता
(D) यामिनी
Correct Answer:- (A) दामिनी

28. 'पयोधर किसका पर्यायवाची है?
(A) सूर्य का
(B) पर्वत का
(C) जल का
(D) बादल का
Correct Answer:- (D) बादल का

29. 'कुटिल' शब्द का विलोम शब्द है
(A) कोमल
(B) सरल
(C) सबल
(D) जटिल
Correct Answer:- (B) सरल

30.  संज्ञा अथवा विशेषण के साथ क्रिया जोड़ने से जो संयुक्त क्रिया बनती है, उसे क्या कहते हैं?
(A) पूर्वकालिक क्रिया
(B) नामबोधक क्रिया
(C) सहायक क्रिया
(D) क्रियार्थक संज्ञा
Correct Answer:- (B) नामबोधक क्रिया

31. 'रामचरितमानस' कौन संज्ञा है?
(A) व्यक्तिवाचक संज्ञा
(B) जातिवाचक संज्ञा
(C) भाववाचक संज्ञा
(D) द्रव्यवाचक संज्ञा
Correct Answer:- (A) व्यक्तिवाचक संज्ञा

32. 'कश्मीरी सेब सिंदूरी लाल होता है' इस वाक्य में प्रविशेषण है –
(A) कश्मीरी
(B) सेब
(C) सिंदूरी
(D) लाल
Correct Answer:- (C) सिंदूरी

33. निम्नलिखित में कौन परिमाणबोधक विशेषण का उदाहरण है?
(A) सफेद
(B) वह लड़का
(C) बड़ा-सा
(D) चार गज
Correct Answer:- (D) चार गज

34. जिस समास में विशेष्य-विशेषण अथवा उपमेय-उपमान का संबंध हो, उसे क्या कहते हैं?
(A) अव्ययीभाव समास
(B) कर्मधारय समास
(C) बहुव्रीहि समास
(D) द्वंद्व समास
Correct Answer:- (B) कर्मधारय समास

35. 'सीताराम' शब्द में कौन समास है?
(A) द्वंद्व समास
(B) द्विगु समास
(C) नञ् समास
(D) बहुव्रीहि समास
Correct Answer:- (A) द्वंद्व समास

36. 'पंचवटी शब्द में कौन समास है?
(A) द्विगु समास
(C) द्वंद्व समास
(B) नञ् समास
(D) बहुव्रीहि समास
Correct Answer:- (A) द्विगु समास

37. क्रिया की विशेषता प्रकट करनेवाले शब्द को क्या कहते हैं?
(A) विशेषण
(B) प्रविशेषण
(C) विशेष्य
(D) क्रियाविशेषण
Correct Answer:- (D) क्रियाविशेषण

38. निम्नलिखित में आज्ञावाचक वाक्य का उदाहरण है –
(A) तुम क्या खाओगे?
(B) तुम सदा सत्य बोलो।
(C) प्रभा इस हिसाब को नहीं बनाएगी।
(D) तुमने इस पत्र को पढ़ा होगा।
Correct Answer:- (B) तुम सदा सत्य बोलो।

39. रचना की दृष्टि से वाक्य के कितने प्रकार हैं?
(A) तीन
(B) पाच
(C) आठ
(D) दस
Correct Answer:- (A) तीन

40. निम्नलिखित में कौन मिश्रवाक्य है?
(A) सिपाही को देखकर चोर भाग गया।
(B) मैं बिछावन पर गया और सो गया।
(C) यदि तुम आओगे तो मैं जाऊँगा।
(D) उज्ज्वल पढ़ने के कारण प्रथम होता है।
Correct Answer:- (C) यदि तुम आओगे तो मैं जाऊँगा।

41. 'रात और संध्या के बीच की वेला' इस वाक्यखंड के लिए एक शब्द है –
(A) अहर्निश
(B) गोधूलि
(C) असूर्यपश्या
(D) द्विपद
Correct Answer:- (B) गोधूलि

42. 'चिंता में रात भर जगना' किस मुहावरे का अर्थ है?
(A) घोड़ा बेच कर सोना
(B) तीन तेरह करना
(C) उल्टी गंगा बहाना
(D) तारे गिनना
Correct Answer:- (D) तारे गिनना

43. 'शेर के समान बलवान' किस पदबंध का उदाहरण है?
(A) संज्ञा पदबंध
(B) विशेषण पदबंध
(C) क्रिया पदबंध
(D) सर्वनाम पदबंध
Correct Answer:- (B) विशेषण पदबंध

44. निम्नलिखित में किसके साथ कर्त्ता के 'ने' चिह्न का प्रयोग नहीं होता है?
(A) नहाना
(C) छींकना
(B) खाँसना
(D) भूलना
Correct Answer:- (D) भूलना

45. एक या अनेक का बोध करानेवाले शब्द को क्या कहते हैं?
(A) वचन
(C) संज्ञा
(B) लिंग
(D) कारक
Correct Answer:- (A) वचन

46. 'माँ ने बच्चे को खिलौने खरीदे।' – यह वाक्य किस कारक का उदाहरण है?
(A) संप्रदानकारक
(B) संबंधकारक
(C) संबोधनकारक
(D) करणकारक
Correct Answer:- (A) संप्रदानकारक

47. भीमराव अंबेदकर के अनुसार पेशा परिवर्तन की अनुमति न देकर जाति प्रथा भारत में किसका एक प्रमुख व प्रत्यक्ष कारण बनी हुई है?
(A) बेरोजगारी का
(B) अशिक्षा का
(C) स्त्री उत्पीड़न का
(D) दहेज प्रथा का
Correct Answer:- (A) बेरोजगारी का

48. निम्नलिखित में सेन साहब की एक बेटी का नाम है
(A) कुसुम
(B) लक्ष्मी
(C) शेफाली
(D) नेहा
Correct Answer:- (C) शेफाली

49. मैक्समूलर रचित 'भारत से हम क्या सीखें' शीर्षक पाठ साहित्य की कौन-सी विधा है?
(A) कहानी
(B) रेखाचित्र
(C) शिक्षाशास्त्र
(D) भाषण
Correct Answer:- (D) भाषण

50. 'बाणभट्ट की आत्मकथा' उपन्यास के लेखक हैं –
(A) अमरकांत
(B) हजारी प्रसाद द्विवेदी
(C) विनोद कुमार शुक्ल
(D) सच्चिदानंद हीरानंद वात्सयायन 'अज्ञेय'
Correct Answer:- (B) हजारी प्रसाद द्विवेदी

51. हिन्दी तथा इसकी विविध बोलियाँ किस लिपि में लिखी जाती हैं?
(A) देवनागरी
(B) बंगला
(C) कलिंग
(D) कुफी
Correct Answer:- (A) देवनागरी

52. "चल, चुपचाप बना अपनी रोटियाँ। तू सोचता है कि मैं तुझे पतली-पतली, नरम नरम रोटियों सेंककर खिलाऊँगी?" – यह कथन 'बहादुर' शीर्षक कहानी के किस पात्र का है?
(A) बहादुर की माँ का
(B) लेखक की पत्नी निर्मला का
(C) लेखक के रिश्तेदार की पत्नी का
(D) लेखक की लड़की का
Correct Answer:- (B) लेखक की पत्नी निर्मला का

53. गुरु नानक हिन्दी की किस भक्तिधारा के एक प्रमुख कवि हैं?
(A) सूफी भक्तिधारा
(B) निर्गुण संत भक्तिधारा
(C) सगुण कृष्ण भक्तिधारा
(D) सगुण राम भक्तिधारा
Correct Answer:- (B) निर्गुण संत भक्तिधारा

54. कृष्ण भक्त कवि रखखान किस छंद में सिद्ध थे?
(A) चौपाई
(B) आल्हा
(C) रोला
(D) सवैया
Correct Answer:- (D) सवैया

55. कवि घनानंद किस मार्ग को 'अति सूधो' कहते हैं?
(A) राजमार्ग को
(B) ज्ञानमार्ग को
(C) संन्यास मार्ग को
(D) प्रेममार्ग को
Correct Answer:- (D) प्रेममार्ग को

56. कवि 'प्रेमघन' का पूरा नाम है –
(A) रामनारायण चौधरी 'प्रेमघन
(B) सत्यनारायण चौधरी 'प्रेमघन'
(C) बदरीनारायण चौधरी 'प्रेमघन'
(D) राजनारायण चौधरी 'प्रेमघन'
Correct Answer:- (C) बदरीनारायण चौधरी 'प्रेमघन'

57. पाठ्यपुस्तक में 'भारतमाता' शीर्षक कविता किस काव्य संग्रह से संकलित है?
(A) ग्रंथि
(B) ग्राम्या
(C) गुंजन
(D) पल्लव
Correct Answer:- (B) ग्राम्या

58. कवि रामधारी सिंह दिनकर की दृष्टि में आज के देवता कहाँ मिलेंगे?
(A) खेत-खलिहानों में
(B) तहखानों में
(C) राजप्रासादों में
(D) मन्दिरों में
Correct Answer:- (A) खेत-खलिहानों में

59. बी० आर० नारायण ने किस कहानी का अनुवाद किया है?
(A) नगर
(B) माँ
(C) दही वाली मंगम्मा
(D) ढहते विश्वास
Correct Answer:- (C) दही वाली मंगम्मा

60. "मंगु को झूठा लाड़-लड़ाकर ही तुमने अधिक पागल बना दिया है। आदत डाली हो, तो जानवरों को भी पाखाना-पेशाब कहाँ करना और कहाँ न करना, इसका ख्याल आ जाता है:" – यह कथन माँ' शीर्षक कहानी के किस पात्र का है?
(A) माँ जी की बहू का
(B) माँ जी की बड़ी पुत्री का
(C) माँ जी के पुत्र का
(D) अस्पताल के मेट्रन का
Correct Answer:- (B) माँ जी की बड़ी पुत्री का

61. टीले की ओर निकलते-निकलते लक्ष्मी किसके इंतजार में कुछ पिछड़ गयी?
(A) अच्युत के
(B) सरपंच के
(C) गुणनिधि के
(D) लक्ष्मण के
Correct Answer:- (A) अच्युत के

62. वल्लि अम्माल के गाँव का क्या नाम था
(A) इसानाथन
(B) परमकुडी
(C) अरन्थांगी
(D) मूनांडिप्पट्टि
Correct Answer:- (D) मूनांडिप्पट्टि

63. 'धरती कब तक घूमेगी' शीर्षक कहानी में कैलास की पत्नी का नाम है –
(A) सीता
(B) पुष्पा
(C) राधा
(D) भँवरी
Correct Answer:- (C) राधा

64. "मानव का रचा हुआ सूरज मानव को भाप बन कर सोख गया।" यह पंक्ति किस शीर्षक कविता से ली गई है?
(A) लौटकर आऊँगा फिर
(B) हिरोशिमा
(C) स्वदेशी
(D) जनतंत्र का जन्म
Correct Answer:- (B) हिरोशिमा

65. 'आत्मजयी' प्रबंधकाव्य के रचनाकार हैं –
(A) कुँवर नारायण
(B) रामधारी सिंह दिनकर
(C) जीवनानंद दास
(D) सुमित्रानंदन पंत
Correct Answer:- (A) कुँवर नारायण

66. कवि रेनर मारिया रिल्के के अनुसार भगवान की कृपादृष्टि कहाँ विश्राम करती थी?
(A) प्रभु के चरणों में
(B) चट्टानों की ठंडी गोद में
(C) प्रभु के शानदार लबादा में
(D) कवि के कपोलों की नर्म शय्या पर
Correct Answer:- (D) कवि के कपोलों की नर्म शय्या पर

67. कवि रेनर मारिया रिल्के के अनुसार किसके बिना भगवान भी एकाकी और निरुपाय हैं?
(A) धन के बिना
(C) भक्त के बिना
(B) भवन के बिना
(D) अलंकार के बिना
Correct Answer:- (C) भक्त के बिना

68. समकालीन हिन्दी कविता की कवयित्री अनामिका का जन्म कहाँ हुआ था?
(A) मुजफ्फरपुर, बिहार में
(B) मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश में
(C) बेगूसराय, बिहार में
(D) कुशीनगर, उत्तर प्रदेश में
Correct Answer:- (A) मुजफ्फरपुर, बिहार में

69. कवयित्री अनामिका के अनुसार सृष्टि की विकास-कथा के प्रथमाक्षर क्या है?
(A) सफलता पर उमड़ा उत्साह
(B) विफलता के कारण उत्पन्न क्रोध
(C) पहली विफलता पर छलके आँसू
(D) विफलता के बाद की बेचैनी
Correct Answer:- (C) पहली विफलता पर छलके आँसू

70. 'हमारी नींद' शीर्षक कविता में धमाके से देवी जागरण कहाँ हुआ?
(A) देवी मन्दिरों में
(B) राजमहलों में
(C) खेल के मैदानों में
(D) गरीब बस्तियों में
Correct Answer:- (D) गरीब बस्तियों में

71. कुलसुम की देशी घी वाली कचौड़ी को उस्ताद बिस्मिल्ला खाँ कहते हैं –
(A) मीठी कचौड़ी
(B) नमकीन कचौड़ी
(C) संगीतमय कचौड़ी
(D) स्वादहीन कचौड़ी
Correct Answer:- (C) संगीतमय कचौड़ी

72. 'मछली' शीर्षक कहानी में कौन कहती थी कि जो मछली मर जाती है उसकी आँखों में झाँकने से अपनी परछाई नहीं दिखती?
(A) दीदी कहती थी
(B) माँ कहती थी
(C) दीदी की सहेली कहती थी
(D) मौसी कहती थी
Correct Answer:- (A) दीदी कहती थी

73. हिन्दी कविता में प्रयोगवाद का सूत्रपात किसने किया?
(A) रामधारी सिंह दिनकर ने
(B) सुमित्रानंदन पंत ने
(C) कुँवर नारायण ने
(D) सच्चिदानंद हीरानंद वात्सयायन 'अज्ञेय' ने
Correct Answer:- (D) सच्चिदानंद हीरानंद वात्सयायन 'अज्ञेय' ने

74. निम्नलिखित में कौन शीर्षक कविता पर्यावरण, मनुष्य और सभ्यता के विनाश की अंतर्व्यथा को अभिव्यक्त करती है?
(A) अक्षर-ज्ञान
(B) मेरे बिना तुम प्रभु
(C) एक वृक्ष की हत्या
(D) जनतंत्र का जन्म
Correct Answer:- (C) एक वृक्ष की हत्या

75. मंगम्मा किसके मन को बस में करने का तीन-चार गुर माँ जी को बताती है?
(A) बेटे के
(C) बहू के
(B) पति के
(D) पड़ोसी के
Correct Answer:- (B) पति के

76. सीता अपने दो-चार पूर-पल्लों की गठरी बाँध अँधेरे में कहाँ से निकल गयी?
(A) अस्पताल से
(B) रेलवे स्टेशन से
(C) वृद्धाश्रम से
(D) घर से
Correct Answer:- (D) घर से

77. 'निराला की साहित्य साधना' पुस्तक के लेखक हैं
(A) नलिन विलोचन शर्मा
(B) यतीन्द्र मिश्र
(C) रामविलास शर्मा
(D) अशोक वाजपेयी
Correct Answer:- (C) रामविलास शर्मा

78. निम्नलिखित में कौन उड़िया के एक प्रमुख कथाकार हैं?
(A) श्रीनिवास
(C) साँवर दइया
(B) सातकोड़ी होता
(D) सुजाता
Correct Answer:- (B) सातकोड़ी होता

79. कवि जीवनानंद दास यदि अगले जन्म में हंस बनेंगे तो वह हंस किसका होगा?
(A) किसी किशोरी का
(B) किसी मछुआरा का
(C) किसी नाविक का
(D) किसी लड़के का
Correct Answer:- (A) किसी किशोरी का

80. महात्मा गाँधी की दृष्टि में सबसे उदात्त और बढ़िया शिक्षा क्या है जो बच्चों को मिलनेवाली साधारण अक्षर-ज्ञान की शिक्षा के बाद नहीं, पहले होनी चाहिए?
(A) कंप्यूटर की शिक्षा
(B) व्यापार की शिक्षा
(C) हिंसक प्रतिरोध की शिक्षा
(D) अहिंसक प्रतिरोध की शिक्षा
Correct Answer:- (D) अहिंसक प्रतिरोध की शिक्षा

81. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महात्मा गाँधी के जन्म दिवस को किस रूप में मनाया जाता है?
(A) मानवतावादी दिवस के रूप में
(B) शिक्षक दिवस के रूप में
(C) शांति दिवस के रूप में
(D) अहिंसा दिवस के रूप में
Correct Answer:- (D) अहिंसा दिवस के रूप में

82. 'आविन्यों' शीर्षक पाठ के अनुसार एक कविता-पंक्ति हैः "कैसी तुम नदी हो?" उत्तर हो सकता है :-
(A) जैसी तुम रत्नगर्भा हो!
(B) जैसी तुम कविता हो!
(C) जैसी तुम सलिला हो!
(D) जैसी तुम पालिका हो!
Correct Answer:- (B) जैसी तुम कविता हो!

83. बिरजू महाराज अपना सबसे बड़ा जज किसको मानते थे?
(A) अपनी अम्मा को
(B) अपनी पत्नी को
(C) अपने बाबूजी को
(D) अपने चाचाजी को
Correct Answer:- (A) अपनी अम्मा को

84. 'ढहते विश्वास' शीर्षक कहानी में लक्ष्मी किसका रूख देखकर सशंकित हो उठी?
(A) गुणनिधि का
(B) तहसीलदार का
(C) आसमान का
(D) सरपंच का
Correct Answer:- (C) आसमान का

85. चारों ओर खड़े डॉक्टरों ने बारी-बारी से आकर किसकी सहायता से पाप्पाति की आँखों के भीतरी भाग का परीक्षण किया?
(A) इंफ्यूजन पंप की
(B) ऑप्थलमस्कोप की
(C) स्टेथोस्कोप की
(D) पिपपेट्स की
Correct Answer:- (B) ऑप्थलमस्कोप की

86. भक्त कवि गुरु नानक के पद किस भाषा में रचित हैं?
(A) अवधी
(B) भोजपुरी
(C) मैथिली
(D) पंजाबी मिश्रित ब्रजभाषा
Correct Answer:- (D) पंजाबी मिश्रित ब्रजभाषा

87. 'दो सौ बावन वैष्णवन की वार्ता' के अनुसार कवि रसखान को किसने 'पुष्टिमार्ग' में दीक्षा दी?
(A) वल्लभाचार्य ने
(B) गोकुलनाथ ने
(C) विठ्ठलनाथ ने
(D) सूरदास ने
Correct Answer:- (C) विठ्ठलनाथ ने

88. 'जनतंत्र का जन्म' शीर्षक कविता के अनुसार मिट्टी की अबोध मूरतें कौन हैं?
(A) जनता
(B) देवता
(C) सामंत
(D) अंग्रेज
Correct Answer:- (A) जनता

89. 'परम्परा का मूल्यांकन' शीर्षक निबंध के अनुसार साहित्य में मनुष्य की कैसी भावनाएँ प्रतिफलित होकर उसे प्राणिमात्र से जोड़ती हैं?
(A) जटिल भावनाएँ
(B) कठोर भावनाएँ
(C) आदिम भावनाएँ
(D) हिंसक भावनाएँ
Correct Answer:- (C) आदिम भावनाएँ

90. गुणाकर मुले के अनुसार किस नाटक ग्रंथ से पाटलिपुत्र (पटना) को नगर कहने की जानकारी मिलती है?
(A) मृच्छकटिकम् से
(B) वेणीसंहार से
(C) मालविकाग्निमित्रम् से
(D) पादताडितकम् से
Correct Answer:- (D) पादताडितकम् से

91. बूढ़ा चौकीदार वृक्ष जब दूर से ही ललकारता, "कौन?" तब कवि क्या जवाब देता?
(A) दोस्त
(B) दुश्मन
(C) ठेकेदार
(D) पुलिस
Correct Answer:- (A) दोस्त

92. 'अक्षर-ज्ञान' शीर्षक कविता में बेटा 'ङ' के 'ड' को क्या समझता है?
(A) बेटा
(B) पिता
(C) माँ
(D) दादा
Correct Answer:- (C) माँ

93. कन्नड़ साहित्य के प्रतिष्ठित रचनाकार श्रीनिवास का जन्म कहाँ हुआ था?
(A) सानूर, कर्नाटक में
(B) कोलार, कर्नाटक में
(C) मालूर, कर्नाटक में
(D) गोतुर, कर्नाटक में
Correct Answer:- (B) कोलार, कर्नाटक में

94. 'माँ' शीर्षक कहानी में अस्पताल की परिचारिका किस तरह मंगु का ध्यान अपनी तरफ खींचती है?
(A) हाथ का रूमाल फटकारकर
(B) मिठाई का डब्बा दिखाकर
(C) कठपुतली को नचाकर
(D) बांसुरी को बजाकर
Correct Answer:- (A) हाथ का रूमाल फटकारकर

95. बिरजू महाराज की शिष्या रश्मि वाजपेयी रंगकर्म की किस पत्रिका की संपादक है?
(A) दर्पण
(C) लोककला
(B) रंगमंच
(D) नटरंग
Correct Answer:- (D) नटरंग

96. कवि घनानंद किस मुगल बादशाह के यहाँ मीरमुंशी का काम करते थे?
(A) अहमद शाह बहादुर
(B) बहादुर शाह द्वितीय
(C) मोहम्मद शाह रंगीले
(D) जहांदार शाह
Correct Answer:- (C) मोहम्मद शाह रंगीले

97. मैक्समूलर के अनुसार किस भाषा के अध्ययन ने मानव जाति के सम्पूर्ण इतिहास को एक वास्तविक रूप में पहली बार प्रकट कर दिखाया है?
(A) संस्कृत
(B) यूनानी
(C) जर्मन
(D) अंग्रेजी
Correct Answer:- (A) संस्कृत

98. कवि जीवनानंद दास किस भाषा के सर्वाधिक सम्मानित एवं चर्चित कवियों में से एक हैं?
(A) उड़िया
(B) मलयालम
(C) बाँग्ला
(D) तमिल
Correct Answer:- (C) बाँग्ला

99. 'नाखून क्यों बढ़ते हैं' शीर्षक पाठ के अनुसार देवताओं के राजा का हथियार वज्र किसकी हड्डियों से बना था?
(A) च्यवन मुनि की
(B) भारूचि मुनि की
(C) कपिल मुनि की
(D) दधीचि मुनि की
Correct Answer:- (D) दधीचि मुनि की

100. निम्नलिखित में कौन संस्कृत, अंग्रेजी, हिन्दी, फारसी, तमिल आदि अनेक भाषाओं का ज्ञान रखनेवाले बहुभाषाविद् थे?
(A) सच्चिदानंद हीरानंद वात्सयायन 'अज्ञेय'
(B) रेनर मारिया रिल्के
(C) बदरीनारायण चौधरी 'प्रेमघन'
(D) जीवनानंद दास
Correct Answer:- (A) सच्चिदानंद हीरानंद वात्सयायन 'अज्ञेय'
--- ★★★★★ ---

बिहार बोर्ड कक्षा 10 हिन्दी मॉडल प्रश्न पत्र सेट-4: वस्तुनिष्ठ प्रश्न उत्तर (Objective Question Answer)


प्रश्न के उत्तर जानने के लिए “+ View Answer” बटन पर क्लिक करें।

1. ‘बाबा साहब अंबेदकर संपूर्ण वाङ्मय’ भारत सरकार के कल्याण मंत्रालय द्वारा कितने खंडों में प्रकाशित हुआ है?
(A) 18 खंडों में
(B) 19 खंडों में
(C) 20 खंडों में
(D) 21 खंडों में
Correct Answer:- (D) 21 खंडों में

2. बुद्ध, कबीर और ज्योतिबा फुले किसके चिंतन व रचनात्मकता के प्रेरक व्यक्ति रहे हैं?
(A) भीमराव अंबेदकर के
(B) नलिन विलोचन शर्मा के
(C) अशोक वाजपेयी के
(D) अमरकांत के
Correct Answer:- (A) भीमराव अंबेदकर के

3. “काम तो काशू बाबू का ही मालूम पड़ता है, इधर ही खेल रहे थे” – यह किसने कहा?
(A) आलो ने
(B) शोफर ने
(C) मुकर्जी साहब ने
(D) रजनी ने
Correct Answer:- (B) शोफर ने

4. किसने लपककर मदन को हाथों से उठा लिया?
(A) सेन साहब ने
(B) सेन साहब की पत्नी ने
(C) गिरधर ने
(D) गिरधर की पत्नी ने
Correct Answer:- (C) गिरधर ने

5. मदन पड़ोसियों के आवारागर्द छोकरों के साथ क्या कर रहा था?
(A) कबड्डी खेल रहा था।
(B) गुल्ली-डंडा खेल रहा था।
(C) छुप्पन-छुप्पी खेल रहा था।
(D) लट्टू नचा रहा था।
Correct Answer:- (D) लट्टू नचा रहा था।

6. मैक्समूलर का जन्म कब हुआ था?
(A) 4 जनवरी 1825 ई०
(B) 6 दिसंबर 1823 ई०
(C) 2 दिसंबर 1824 ई०
(D) 7 जनवरी 1826 ई०
Correct Answer:- (B) 6 दिसंबर 1823 ई०

7. ‘हितोपदेश’ का जर्मन भाषा में अनुवाद किसने प्रकाशित करवाया?
(A) महात्मा गाँधी ने
(B) गुणाकर मुले ने
(C) मैक्समूलर ने
(D) यतीन्द्र मिश्र ने
Correct Answer:- (C) मैक्समूलर ने

8. मैक्समूलर के अनुसार उनके यहाँ प्रचलित कहावतों और दन्तकथाओं का प्रमुख स्रोत किसे माना जाने लगा है?
(A) जैन धर्म को
(B) सिख धर्म को
(C) पारसी धर्म को
(D) बौद्ध धर्म को
Correct Answer:- (D) बौद्ध धर्म को

9. ‘दैवत विज्ञान’ का अर्थ क्या है?
(A) देव विज्ञान
(B) प्राचीन मानव
(C) नीति कथा
(D) विधि शास्त्र
Correct Answer:- (A) देव विज्ञान

10. ‘चारुचंद्रलेख’ किनकी रचना है?
(A) भीमराव अंबेदकर
(B) हजारी प्रसाद द्विवेदी
(C) बिरजू महाराज
(D) रामविलास शर्मा
Correct Answer:- (B) हजारी प्रसाद द्विवेदी

11. गौड़ देश के लोग कैसा नाखून रखना पसंद करते थे?
(A) छोटे-छोटे
(B) टेढ़े-मेढ़े
(C) बड़े-बड़े
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (C) बड़े-बड़े

12. “आदमी के नाखून क्यों बढ़ते हैं।”- लेखक से यह किसने पूछा?
(A) लेखक की बहन ने
(B) लेखक के पुत्र ने
(C) लेखक के दोस्त ने
(D) लेखक की छोटी लड़की ने
Correct Answer:- (D) लेखक की छोटी लड़की ने

13. “पुराने का ‘मोह’ सब समय वांछनीय ही नहीं होता।” – यह किस शीर्षक पाठ की पंक्ति है?
(A) विष के दाँत
(B) नाखून क्यों बढ़ते हैं
(C) नागरी लिपि
(D) शिक्षा और संस्कृति
Correct Answer:- (B) नाखून क्यों बढ़ते हैं

14. ‘नागरी लिपि’ शीर्षक पाठ किस पुस्तक से लिया गया है?
(A) ‘अक्षर कथा’ से
(B) ‘इतिहास और संस्कृति’ से
(C) ‘भारतीय लिपियों की कहानी’ से
(D) ‘सौर मंडल’ से
Correct Answer:- (C) ‘भारतीय लिपियों की कहानी’ से

15. कोंकण के शिलाहार, मान्यखेट के राष्ट्रकूट, देवगिरि के यादव तथा विजयनगर के शासकों के लेख किस लिपि में है?
(A) खरोष्ठी लिपि में
(B) कलिंग लिपि में
(C) कोंकणी लिपि में
(D) नंदिनागरी लिपि में
Correct Answer:- (D) नंदिनागरी लिपि में

16. दंतिदुर्ग के बाद राष्ट्रकूटों की गद्दी पर कौन बैठा?
(A) कृष्ण (प्रथम)
(B) अमोघवर्ष
(C) कक्का (द्वितीय)
(D) खोट्टिम अमोघवर्ष
Correct Answer:- (A) कृष्ण (प्रथम)

17. किसके गले में स्काउटों की तरह एक रूमाल बंधा था?
(A) लेखक के
(B) बहादुर के
(C) निर्मला के भाई के
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (B) बहादुर के

18. ‘सुखजीवी’ नामक उपन्यास किसने लिखा है?
(A) हजारी प्रसाद द्विवेदी ने
(B) भीमराव अंबेदकर ने
(C) अमरकांत ने
(D) रामविलास शर्मा ने
Correct Answer:- (C) अमरकांत ने

19. बहादुर का बाप कहाँ मारा गया था?
(A) बाढ़ से
(B) घरेलू झगड़े में
(C) भूकम्प से
(D) युद्ध में
Correct Answer:- (D) युद्ध में

20. ‘हिदायत’ शब्द का अर्थ क्या है?
(A) चेतावनी
(B) शिष्टाचार
(C) जिम्मेदारी
(D) निवेदन
Correct Answer:- (A) चेतावनी

21. प्रगतिशील आलोचना किन्हीं अमूर्त सिद्धान्तों का संकलन नहीं है, वह साहित्य की परम्परा का क्या है?
(A) निंदा
(B) मूर्त ज्ञान
(C) विवाद
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (B) मूर्त ज्ञान

22. रोन नदी के दूसरी ओर आविन्यों का एक और हिस्सा है जो लगभग स्वतंत्र है, उसका नाम क्या है?
(A) द मादामोजेल द आविन्यों
(B) ला शत्रूज
(C) वीलनव्व ल आविन्यों
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (C) वीलनव्व ल आविन्यों

23. ‘शाहनेय’ शब्द का अर्थ क्या है?
(A) प्रभाती
(B) भीमपलासी
(C) मुलतानी
(D) सुषिर वाद्यों में शाह
Correct Answer:- (D) सुषिर वाद्यों में शाह

24. लेखक श्रीनिवास किस साहित्य के प्रतिष्ठित रचनाकारों में से एक हैं?
(A) कन्नड़
(B) भोजपुरी
(C) उड़िया
(D) गुजराती
Correct Answer:- (A) कन्नड़

25. साहित्य अकादमी ने लेखक श्रीनिवास के कहानी संकलन ‘सण्णा कथेगुलु’ को किस वर्ष पुरस्कृत किया?
(A) 1967 ई०
(B) 1968 ई०
(C) 1969 ई०
(D) 1970 ई०
Correct Answer:- (B) 1968 ई०

26. “तुम्हारा क्या है माँ, तुम्हारे पास गाय-बैल है, पैसा है, तुम्हें क्या मैं पाल सकता हूँ?” – यह किसने कहा?
(A) नंजम्मा
(B) मंगम्मा की बेटी
(C) मंगम्मा का बेटा
(D) रंगप्पा
Correct Answer:- (C) मंगम्मा का बेटा

27. किस लेखक के कथा साहित्य में उड़ीसा का जीवन गहरी आंतरिकता के साथ प्रकट हुआ है?
(A) ईश्वर पेटलीकर
(B) सुजाता
(C) साँवर दइया
(D) सातकोड़ी होता
Correct Answer:- (D) सातकोड़ी होता

28. लक्ष्मी किसके घर में काम करती थी?
(A) तहसीलदार के घर में
(B) मुखिया के घर में
(C) सरपंच के घर में
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (A) तहसीलदार के घर में

29. ‘ढहते विश्वास’ कहानी में लक्ष्मी के पड़ोस का पढ़ाकू लड़का कौन था?
(A) अच्युत
(B) गुणनिधि
(C) केशव
(D) श्याम
Correct Answer:- (B) गुणनिधि

30. ‘माँ’ शीर्षक पाठ के लेखक का नाम क्या है?
(A) सुजाता
(B) सातकोड़ी होता
(C) ईश्वर पेटलीकर
(D) श्रीनिवास
Correct Answer:- (C) ईश्वर पेटलीकर

31. माँ जी, लोगों को ‘अस्पताल’ के लिए किसकी उपमा देतीं थीं?
(A) घर की
(B) झोपड़ी की
(C) गौशालाओं की
(D) कैदखाने की
Correct Answer:- (C) गौशालाओं की

32. पाप्पाति के चारों ओर खड़े डॉक्टरों ने बारी-बारी से आकर किसकी सहायता से उसकी आँखों के भीतरी भाग का परीक्षण किया?
(A) ऑप्थलमस्कोप से
(B) स्टेथोस्कोप से
(C) प्रॉक्टोस्कोप से
(D) इण्डोस्कोप से
Correct Answer:- (A) ऑप्थलमस्कोप से

33. “अरे, अपनी अमीरी दिखाने के लिए रसमलाई भेजी है क्या!” यह किसने कहा?
(A) बिज्जू की पत्नी पुष्पा ने
(B) नारायण की पत्नी भँवरी ने
(C) कैलास की पत्नी राधा ने
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (A) बिज्जू की पत्नी पुष्पा ने

34. “राम नाम बिनु बिरथे जगि जनमा” शीर्षक कविता के रचनाकार का नाम क्या है?
(A) रसखान
(B) घनानंद
(C) गुरुनानक
(D) प्रेमघन
Correct Answer:- (C) गुरुनानक

35. ‘अयनि’ शब्द का अर्थ क्या है?
(A) दीवार
(B) चबूतरा
(C) गृह
(D) छत
Correct Answer:- (C) गृह

36. ‘वाणी’ कब विष के समान हो जाती है?
(A) निंदा-स्तुति के बिना
(B) क्रिया के बिना
(C) राम-नाम के बिना
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (C) राम-नाम के बिना

37. “मो मन मानिक लै गयो चितै चोर नँदनंद।” – यह पंक्ति किस कविता से उद्धृत है?
(A) प्रेम-अयनि श्री राधिका
(B) स्वदेशी
(C) हिरोशिमा
(D) भारतमाता
Correct Answer:- (A) प्रेम-अयनि श्री राधिका

38. ‘स्वदेशी’ शीर्षक कविता के कवि का नाम क्या है?
(A) सुमित्रानंदन पंत
(B) वीरेन डंगवाल
(C) बदरीनारायण चौधरी ‘प्रेमघन’
(D) जीवनानंद दास
Correct Answer:- (C) बदरीनारायण चौधरी ‘प्रेमघन’

39. निम्न में से कौन-सी रचना बदरीनारायण चौधरी ‘प्रेमघन’ की है?
(A) भारतमाता
(B) लौटकर आऊँगा फिर
(C) एक वृक्ष की हत्या
(D) जीर्ण जनपद
Correct Answer:- (D) जीर्ण जनपद

40. ‘स्वदेशी’ कविता किससे संकलित है?
(A) ‘जीर्ण जनपद’ से
(B) ‘हारे को हरिनाम’ से
(C) ‘प्रेमघन सर्वस्व’ से
(D) ‘परशुराम की प्रतीक्षा’ से
Correct Answer:- (C) ‘प्रेमघन सर्वस्व’ से

41. सुमित्रानंदन पंत उत्तरांचल के किस जिले के रहने वाले थे?
(A) बागेश्वर
(B) अलमोड़ा
(C) चमोली
(D) देहरादून
Correct Answer:- (B) अलमोड़ा

42. ‘भारतमाता’ शीर्षक कविता किस काव्यकृति से ली गयी है?
(A) पल्लव
(B) वीणा
(C) ग्राम्या
(D) ग्रंथि
Correct Answer:- (C) ग्राम्या

43. कवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ को किस रचना पर ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त हुआ?
(A) प्रणभंग
(B) रेणुका
(C) हुंकार
(D) उर्वशी
Correct Answer:- (D) उर्वशी

44. ‘देवता कहीं सड़कों पर गिट्टी तोड़ रहे, देवता मिलेंगे खेतों में, खलिहानों में।”– यह पंक्ति किस कविता से ली गई है?
(A) हिरोशिमा
(B) जनतंत्र का जन्म
(C) एक वृक्ष की हत्या
(D) अक्षर-ज्ञान
Correct Answer:- (B) जनतंत्र का जन्म

45. निम्नलिखित में सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन ‘अज्ञेय’ की कविता कौन है?
(A) लौटकर आऊँगा फिर
(B) जनतंत्र का जन्म
(C) मेरे बिना तुम प्रभु
(D) हिरोशिमा
Correct Answer:- (D) हिरोशिमा

46. कुँवर नारायण रचित ‘इन दिनों’ साहित्य की कौन विधा है?
(A) काव्य-संग्रह
(B) कहानी-संग्रह
(C) साक्षात्कार
(D) समीक्षा
Correct Answer:- (A) काव्य-संग्रह

47. ‘मेरी नींद के दौरान कुछ इंच बढ़ गए पेड़” – यह पंक्ति किस कविता की है?
(A) स्वदेशी
(B) हमारी नींद
(C) हिरोशिमा
(D) जनतंत्र का जन्म
Correct Answer:- (B) हमारी नींद

48. कवयित्री अनामिका के पिता का क्या नाम था?
(A) श्यामनंदन किशोर
(B) विष्णु भारद्वाज
(C) भरत किशोर
(D) रविशंकर किशोर
Correct Answer:- (A) श्यामनंदन किशोर

49. ‘अनुष्टुप’ किनकी रचना है?
(A) प्रेमघन
(B) सुमित्रानंदन पंत
(C) अनामिका
(D) गुरूनानक
Correct Answer:- (C) अनामिका

50. ‘अक्षर-ज्ञान’ शीर्षक कविता में बेटा ‘ड.’ के ‘ड’ को क्या समझता है?
(A) बहन
(B) बेटी
(C) माँ
(D) दादी
Correct Answer:- (C) माँ

51. ‘झरा पालक’ साहित्य की कौन विधा है?
(A) कहानी
(B) निबंध
(C) उपन्यास
(D) काव्य
Correct Answer:- (D) काव्य

52. ‘मेरे बिना तुम प्रभु’ शीर्षक कविता किस कविता संकलन से ली गई है?
(A) देशांतर
(B) लाइफ एण्ड सोंग्स
(C) एडवेन्ट
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (A) देशांतर

53. “जब मेरा अस्तित्व न रहेगा, प्रभु तब तुम क्या करोगे?” यह पंक्ति किस शीर्षक कविता से ली गई है?
(A) एक वृक्ष की हत्या
(B) लौटकर आऊँगा फिर
(C) मेरे बिना तुम प्रभु
(D) हमारी नींद
Correct Answer:- (C) मेरे बिना तुम प्रभु

54. रेनर मारिया रिल्के का जन्म कब हुआ था?
(A) 1 नवंबर 1840 ई०
(B) 2 जून 1875 ई०
(C) 1 दिसंबर 1874 ई०
(D) 4 दिसंबर 1875 ई०
Correct Answer:- (D) 4 दिसंबर 1875 ई०

55. रेनर मारिया रिल्के की माता का नाम क्या था?
(A) सोफिया
(B) जिनिया
(C) राबिया
(D) जिमी
Correct Answer:- (A) सोफिया

56. हिंदी में स्वरवर्णों की संख्या कितनी है?
(A) दस
(B) ग्यारह
(C) बारह
(D) तेरह
Correct Answer:- (B) ग्यारह

57. निम्न में से द्विगुण व्यंजन कौन है?
(A) क
(B) ड़
(C) च
(D) ज
Correct Answer:- (B) ड़

58. योग न होने पर भी जो साथ रहे, उसे क्या कहते हैं?
(A) अनुस्वार
(B) अनुनासिक
(C) अयोगवाह
(D) निरनुनासिक
Correct Answer:- (C) अयोगवाह

59. ‘त’ का उच्चारण स्थान क्या है?
(A) कंठ
(B) तालु
(C) मूर्द्धा
(D) दंत
Correct Answer:- (D) दंत

60. निम्न में अघोष वर्ण कौन है?
(A) य
(B) र
(C) त
(D) ल
Correct Answer:- (C) त

61. एक ही ध्वनि जब द्वित्व हो जाए, तब वह कौन ध्वनि कहलाती है?
(A) संपृक्त ध्वनियाँ
(B) युग्मक ध्वनियाँ
(C) संयुक्त ध्वनियाँ
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (B) युग्मक ध्वनियाँ

62. ‘शयन’ शब्द का संधि-विच्छेद क्या है?
(A) श + यन
(B) शे + अन
(C) शय + न
(D) शै + अन
Correct Answer:- (B) शे + अन

63. निम्न में से अशुद्ध शब्द कौन है?
(A) तालाब
(B) दीपिका
(C) जयोतसना
(D) प्रज्वलित
Correct Answer:- (C) जयोतसना

64. निम्नलिखित चिह्नों में अल्पविराम चिह्न कौन है?
(A) ( । )
(B) (? )
(C) ( – )
(D) ( , )
Correct Answer:- (D) ( , )

65. स्वर संधि के कितने भेद होते हैं?
(A) पाँच
(B) सात
(C) छह
(D) आठ
Correct Answer:- (A) पाँच

66. निम्न में से जातिवाचक संज्ञा कौन है?
(A) हिमालय
(B) नदी
(C) मिठास
(D) दूध
Correct Answer:- (B) नदी

67. संज्ञा के जिस रूप से व्यक्ति या वस्तु की नर या मादा जाति का बोध हो, उसे व्याकरण में क्या कहते हैं?
(A) वचन
(B) लिंग
(C) कारक
(D) सर्वनाम
Correct Answer:- (B) लिंग

68. ‘नाखून’ शब्द कौन लिंग है?
(A) स्त्रीलिंग
(B) उभयलिंग
(C) पुंलिंग
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (C) पुंलिंग

69. निम्न में तत्सम शब्द कौन है?
(A) नाक
(B) जीभ
(C) नीम
(D) ओष्ठ
Correct Answer:- (D) ओष्ठ

70. ‘प्रियतम’ शब्द का स्त्रीलिंग क्या होगा?
(A) प्रियतमा
(B) प्रियतमी
(C) प्रियतमानी
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (A) प्रियतमा

71. ‘साधुओं की संगति से बुद्धि सुधरती है।’ यहाँ ‘से’ किस कारक का उदाहरण है?
(A) संप्रदानकारक का
(B) करणकारक का
(C) अपादानकारक का
(D) संबंधकारक का
Correct Answer:- (B) करणकारक का

72. हिंदी में कुल कितने सर्वनाम हैं?
(A) दस
(B) नौ
(C) ग्यारह
(D) आठ
Correct Answer:- (C) ग्यारह

73. जिन क्रियाओं का व्यापार और फल कर्ता पर हो, वे क्या कहलाती हैं?
(A) सकर्मक क्रिया
(B) संयुक्त क्रिया
(C) द्विकर्मक क्रिया
(D) अकर्मक क्रिया
Correct Answer:- (D) अकर्मक क्रिया

74. ‘मैं घड़ा भरता हूँ।’ यह किस क्रिया का उदाहरण है?
(A) सकर्मक क्रिया
(B) अकर्मक क्रिया
(C) द्विकर्मक क्रिया
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (A) सकर्मक क्रिया

75. भूतकाल के कितने भेद होते हैं?
(A) पाँच
(B) छः
(C) सात
(D) आठ
Correct Answer:- (B) छः

76. उत्पत्ति की दृष्टि से शब्द के कितने भेद हैं?
(A) दो
(B) तीन
(C) चार
(D) पाँच
Correct Answer:- (C) चार

77. ‘घोटक’ शब्द क्या है?
(A) तद्भव
(B) तत्सम
(C) देशज
(D) विदेशी
Correct Answer:- (B) तत्सम

78. एकमात्रिक स्वरों की संख्या कितनी हैं?
(A) दो
(B) तीन
(C) चार
(D) पाँच
Correct Answer:- (C) चार

79. वह शब्दांश, जो किसी शब्द के अंत में जोड़ा जाता है, क्या कहलाता है?
(A) उपसर्ग
(B) प्रत्यय
(C) संधि
(D) समास
Correct Answer:- (B) प्रत्यय

80. निम्न में से ‘देशज’ शब्द कौन है?
(A) आग
(B) फूल
(C) चिड़िया
(D) चतुर्दश
Correct Answer:- (C) चिड़िया

81. ‘उपनिवेश’ शब्द में उपसर्ग क्या है?
(A) उ
(B) प
(C) उपनि
(D) उप
Correct Answer:- (D) उप

82. ‘बोली’ शब्द में प्रत्यय क्या है?
(A) ई
(B) इ
(C) ली
(D) ओली
Correct Answer:- (A) ई

83. ‘निश्चय’ शब्द का विशेषण क्या है?
(A) निस्तेज
(B) निश्चित
(C) निश्चती
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (B) निश्चित

84. ‘प्रतिदिन’ शब्द कौन समास है?
(A) द्वंद्व समास
(B) अव्ययीभाव समास
(C) बहुव्रीहि समास
(D) द्विगु समास
Correct Answer:- (B) अव्ययीभाव समास

85. ‘किसी-न-किसी तरह।’ यह किस पदबंध का उदाहरण है?
(A) क्रिया- पदबंध
(B) विशेषण-पदबंध
(C) संज्ञा-पदबंध
(D) क्रियाविशेषण-पदबंध
Correct Answer:- (D) क्रियाविशेषण-पदबंध

86. ‘मैंने भोजन नहीं किया इसलिए मेरी भूख नहीं मिटी।’ यह किस वाक्य का उदाहरण है?
(A) संयुक्त वाक्य
(B) सरल वाक्य
(C) मिश्र वाक्य
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (A) संयुक्त वाक्य

87. ‘चाँद पर थूकना’ मुहावरे का अर्थ क्या है?
(A) सह जाना
(B) खूब याद रखना
(C) व्यर्थ निंदा
(D) भटकना
Correct Answer:- (C) व्यर्थ निंदा

88. ‘सुलभ’ शब्द का विलोम क्या होगा?
(A) संयोग
(B) सरल
(C) सम्मान
(D) दुर्लभ
Correct Answer:- (D) दुर्लभ

89. ‘तालाब’ शब्द का पर्यायवाची शब्द क्या है?
(A) विभूति
(B) नीर
(C) समीरण
(D) तड़ाग
Correct Answer:- (D) तड़ाग

90. निम्नलिखित शब्दों में अशुद्ध शब्द कौन है?
(A) उज्वल
(B) साप्ताहिक
(C) प्रेयसी
(D) संन्यास
Correct Answer:- (A) उज्वल

91. निम्नलिखित वाक्यों में से अशुद्ध वाक्य कौन है?
(A) उसने जल्दी घर जाना था।
(B) आपके रहन-सहन का स्तर ऊँचा है।
(C) सड़कों को चौड़ा करना जरूरी है।
(D) वह उत्तीर्ण हो गया।
Correct Answer:- (A) उसने जल्दी घर जाना था।

92. ‘उद्योग’ शब्द का संधि-विच्छेद कौन है?
(A) उ + द्योग
(B) उत् + योग
(C) उद्यो + ग
(D) उद् + योग
Correct Answer:- (B) उत् + योग

93. ‘स’ के उच्चारण में जिह्वा किसे स्पर्श करती है?
(A) मूर्द्धा
(B) ओष्ठ
(C) तालु
(D) दंत
Correct Answer:- (D) दंत

94. ‘मेहतर’ शब्द का स्त्रीलिंग रूप क्या होगा?
(A) मेहतराईन
(B) मेहतरानीन
(C) मेहतरीन
(D) मेहतरानी
Correct Answer:- (A) मेहतराईन

95. ‘अंधी पीसे कुत्ता खाय’ लोकोक्ति का अर्थ क्या है?
(A) महामूर्ख होना
(B) दोनों ओर संकट
(C) मूर्ख की कमाई दूसरे ही खाते हैं
(D) दुहरा फायदा
Correct Answer:- (C) मूर्ख की कमाई दूसरे ही खाते हैं

96. ‘यह कोई नया काम नहीं है।’ ‘यह’ किस सर्वनाम का उदाहरण है?
(A) निजवाचक सर्वनाम
(B) संबंधवाचक सर्वनाम
(C) प्रश्नवाचक सर्वनाम
(D) निश्चयवाचक सर्वनाम
Correct Answer:- (D) निश्चयवाचक सर्वनाम

97. ‘मोहन खाता है।’ यह किस कारक का उदाहरण है?
(A) कर्ताकारक
(B) कर्मकारक
(C) संप्रदानकारक
(D) संबोधनकारक
Correct Answer:- (A) कर्ताकारक

98. ‘चादर’ शब्द कौन लिंग है?
(A) पुंलिंग
(B) स्त्रीलिंग
(C) उभयलिंग
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (B) स्त्रीलिंग

99. ‘च’ का उच्चारण-स्थान क्या है?
(A) कंठ
(B) दंत
(C) तालु
(D) मूर्द्धा
Correct Answer:- (C) तालु

100. ‘अ, इ, उ, ऋ’ – ये कौन स्वर हैं?
(A) ह्रस्व स्वर
(B) दीर्घ स्वर
(C) प्लुत स्वर
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (A) ह्रस्व स्वर
--- ★★★★★ ---

बिहार बोर्ड कक्षा 10 हिन्दी मॉडल प्रश्न पत्र सेट-3: वस्तुनिष्ठ प्रश्न उत्तर (Objective Question Answer)


प्रश्न के उत्तर जानने के लिए “+ View Answer” बटन पर क्लिक करें।

1. उच्चतर शिक्षा के लिए भीमराव अंबेदकर किस देश में गए?
(A) इंग्लैंड
(B) रूस
(C) जापान
(D) अमेरिका
Correct Answer:- (D) अमेरिका

2. ‘जाति-पाँति तोड़क मंडल’ का वार्षिक सम्मेलन किस वर्ष हुआ था?
(A) 1935 ई०
(B) 1936 ई०
(C) 1937 ई०
(D) 1938 ई०
Correct Answer:- (B) 1936 ई०

3. निम्न में से कौन पड़ोसियों के अवारागर्द छोकरों के साथ लट्टू नचा रहा था?
(A) खोखा
(B) रजनी
(C) मदन
(D) आरती
Correct Answer:- (C) मदन

4. ‘भारत से हम क्या सीखें’ शीर्षक पाठ साहित्य की कौन विधा है?
(A) कविता
(B) नाटक
(C) रेखाचित्र
(D) भाषण
Correct Answer:- (D) भाषण

5. ‘चारुचंद्रलेख’ नामक उपन्यास किस लेखक की रचना है?
(A) हजारी प्रसाद द्विवेदी
(B) अमरकांत
(C) यतीन्द्र मिश्र
(D) भीमराव अंबेदकर
Correct Answer:- (A) हजारी प्रसाद द्विवेदी

6. लेखक गुणाकर मुले की शिक्षा की भाषा क्या थी?
(A) हिन्दी
(B) मराठी
(C) पंजाबी
(D) गुजराती
Correct Answer:- (B) मराठी

7. हमारे पड़ोसी देश नेपाल की नेपाली व नेवारी भाषाएँ किस लिपि में लिखी जाती हैं?
(A) चित्र लिपि
(B) देवनागरी लिपि
(C) अरबी लिपि
(D) सिलैबरी लिपि
Correct Answer:- (B) देवनागरी लिपि

8. निम्न में से जैन गणितज्ञ कौन हैं?
(A) नन्दीनाथ
(B) कबीराचार्य
(C) महावीराचार्य
(D) शंकरदेव
Correct Answer:- (C) महावीराचार्य

9. ‘बहादुर’ शीर्षक कहानी के लेखक का नाम क्या है?
(A) ओमप्रकाश वाल्मीकि
(B) विनोद कुमार शुक्ल
(C) गुणाकर मुले
(D) अमरकांत
Correct Answer:- (D) अमरकांत

10. ‘बहादुर’ शीर्षक कहानी में कौन अपने शरीर की मालिश बहादुर से कराता था?
(A) नवल
(B) पवन
(C) नरेन्द्र
(D) किशोर
Correct Answer:- (D) किशोर

11. “ग्यारह रुपए साड़ी के खूँट से निकालकर यहीं चारपाई पर रखे . . . . . . पर वे मिल नहीं रहे हैं” – यह किसने कहा?
(A) लेखक की पत्नी
(B) रिश्तेदार की पत्नी
(C) बहादुर की माँ
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (B) रिश्तेदार की पत्नी

12. लेखक रामविलास शर्मा का जन्म किस वर्ष हुआ था?
(A) 1911 ई०
(B) 1913 ई०
(C) 1912 ई०
(D) 1914 ई०
Correct Answer:- (C) 1912 ई०

13. “जो साहित्य दूसरों की नकल करके लिखा जाए, वह अधम कोटि का होता है और सांस्कृतिक असमर्थता का सूचक होता है।’’ – यह पंक्ति किस शीर्षक पाठ से है?
(A) भारत से हम क्या सीखें
(B) श्रम विभाजन और जाति प्रथा
(C) परम्परा का मूल्यांकन
(D) मछली
Correct Answer:- (C) परम्परा का मूल्यांकन

14. कितने वर्ष की उम्र में बिरजू महाराज को ‘संगीत नाटक अकादमी अवार्ड’ मिला?
(A) 28 साल की उम्र में
(B) 25 साल की उम्र में
(C) 30 साल की उम्र में
(D) 27 साल की उम्र में
Correct Answer:- (D) 27 साल की उम्र में

15. बिरजू महाराज कानपुर कितने साल रहे?
(A) एक-डेढ़ साल
(B) दो-ढाई साल
(C) चार-पाँच साल
(D) सात-आठ साल
Correct Answer:- (B) दो-ढाई साल

16. ‘आविन्यों’ शीर्षक पाठ में फ्रेंच शासकों ने किनकी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए किला बनवाया था?
(A) व्यवसायियों की
(B) जनता की
(C) पोप की
(D) सैनिकों की
Correct Answer:- (C) पोप की

17. ‘रोन नदी’ कहाँ है?
(A) दक्षिण अमेरिका में
(B) उत्तर फ्रांस में
(C) उत्तर अफ्रीका में
(D) दक्षिण फ्रांस में
Correct Answer:- (D) दक्षिण फ्रांस में

18. ‘दीवार में एक खिड़की रहती थी’ नामक उपन्यास किस लेखक की रचना है?
(A) विनोद कुमार शुक्ल
(B) नलिन विलोचन शर्मा
(C) हजारी प्रसाद द्विवेदी
(D) मैक्समूलर
Correct Answer:- (A) विनोद कुमार शुक्ल

19. ‘मछली’ शीर्षक कहानी में लेखक की माँ क्या कर रही हैं?
(A) मसाला पीस रही हैं
(B) चावल चुन रही हैं
(C) सब्जी बना रही हैं
(D) बरतन धो रही हैं
Correct Answer:- (A) मसाला पीस रही हैं

20. ‘सरपट’ शब्द का अर्थ क्या है?
(A) किनारा
(B) तेजी
(C) जादू
(D) प्रभाव
Correct Answer:- (B) तेजी

21. यतींद्र मिश्र ने स्पिक मैके ‘विरासत 2001’ के कार्यक्रम के लिए रूपंकर कलाओं पर केंद्रित किस पत्रिका का संपादन किया है?
(A) गिरिजा
(B) सहित
(C) थाती
(D) देवप्रिया
Correct Answer:- (C) थाती

22. अमीरूद्दीन (बिस्मिल्ला खां) का ननिहाल कहाँ है?
(A) वृंदावन
(B) बलिया
(C) पोरबंदर
(D) काशी
Correct Answer:- (D) काशी

23. बिस्मिल्ला खाँ (अमीरूद्दीन) फिल्म देखने के लिए किनसे छह पैसे लेते थे?
(A) मामू से
(B) मौसी से
(C) नानी से
(D) उपर्युक्त सभी से
Correct Answer:- (D) उपर्युक्त सभी से

24. ‘हरिजन’ नामक ऐतिहासिक पत्र के रचनाकार का नाम क्या है?
(A) महात्मा गाँधी
(B) यतीन्द्र मिश्र
(C) अमरकांत
(D) गुणाकर मुले
Correct Answer:- (A) महात्मा गाँधी

25. महात्मा गाँधी की हत्या किस वर्ष हुई?
(A) 1947 ई० में
(B) 1948 ई० में
(C) 1949 ई० में
(D) 1950 ई० में
Correct Answer:- (B) 1948 ई० में

26. सेन साहब के कितनी लड़कियाँ थीं?
(A) दो
(B) चार
(C) पाँच
(D) छह
Correct Answer:- (C) पाँच

27. दक्षिण भारत के पांड्य प्रदेश से किस राजा के ‘पालियम ताम्रपत्र’ मिले हैं?
(A) राजा शंकर प्रताप के
(B) राजा रत्नसेन के
(C) राजा शौविक के
(D) राजा वरगुण के
Correct Answer:- (D) राजा वरगुण के

28. बेतमा दानपत्र किस वर्ष का है?
(A) 1020 ई० का
(B) 1030 ई० का
(C) 1040 ई० का
(D) 1050 ई० का
Correct Answer:- (A) 1020 ई० का

29. ‘थ’ का उच्चारण-स्थान क्या है?
(A) ओष्ठ
(B) दंत
(C) कंठ
(D) मूर्द्धा
Correct Answer:- (B) दंत

30. व्यंजन वर्णों की कितनी श्रेणियाँ हैं?
(A) छह
(B) पाँच
(C) तीन
(D) चार
Correct Answer:- (C) तीन

31. जिस स्वर के उच्चारण में तिगुना समय लगे, उसे क्या कहते हैं?
(A) हृस्व स्वर
(B) संयुक्त स्वर
(C) दीर्घ स्वर
(D) प्लुत स्वर
Correct Answer:- (D) प्लुत स्वर

32. हिंदी में अनुनासिक वर्णों की संख्या कितनी है?
(A) दो
(B) चार
(C) पाँच
(D) छह
Correct Answer:- (C) पाँच

33. स्वरसंधि के कितने भेद होते हैं?
(A) चार
(B) पाँच
(C) दो
(D) तीन
Correct Answer:- (C) दो

34. ‘दुष्कर’ शब्द का संधि-विच्छेद क्या है?
(A) दुष + कर
(B) दुष् + कर
(C) दुः + कर
(D) दुष्क + र
Correct Answer:- (C) दुः + कर

35. ‘य, र, ल, व’ कौन व्यंजन कहलाते हैं?
(A) उष्म व्यंजन
(B) अघोष व्यंजन
(C) स्पर्श व्यंजन
(D) अंतःस्थ व्यंजन
Correct Answer:- (D) अंतःस्थ व्यंजन

36. निम्न में से शुद्ध शब्द कौन है?
(A) क्षात्र
(B) कालीदास
(C) घनिष्ठ
(D) उपरोक्त
Correct Answer:- (C) घनिष्ठ

37. ‘मनुज’ शब्द में उपसर्ग क्या है?
(A) म
(B) म्
(C) मन
(D) मनु
Correct Answer:- (C) मन

38. निम्न चिह्नों में प्रश्नवाचक चिह्न कौन है?
(A)?
(B) !
(C) ,
(D) “ ”
Correct Answer:- (A)?

39. ‘संज्ञा’ के कितने भेद होते हैं?
(A) चार
(B) पाँच
(C) छह
(D) सात
Correct Answer:- (B) पाँच

40. ‘आर्यावर्त’ शब्द कौन संज्ञा है?
(A) जातिवाचक संज्ञा
(B) भाववाचक संज्ञा
(C) व्यक्तिवाचक संज्ञा
(D) द्रव्यवाचक संज्ञा
Correct Answer:- (C) व्यक्तिवाचक संज्ञा

41. ‘शब्द’ की जाति को क्या कहते हैं?
(A) क्रिया
(B) समास
(C) सर्वनाम
(D) लिंग
Correct Answer:- (D) लिंग

42. ‘शक्ति’ शब्द कौन लिंग है?
(A) स्त्रीलिंग
(B) पुंलिंग
(C) उभयलिंग
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (A) स्त्रीलिंग

43. जिस विकारी शब्द से एक पदार्थ या एक व्यक्ति का बोध होता है, उसे क्या कहते हैं?
(A) बहुवचन
(B) एकवचन
(C) द्विवचन
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (B) एकवचन

44. कारक के कितने भेद होते हैं?
(A) सात
(B) आठ
(C) पाँच
(D) चार
Correct Answer:- (B) आठ

45. ‘को, के लिए’ – किस कारक की विभक्ति है?
(A) अपादानकारक
(B) संबंधकारक
(C) संप्रदानकारक
(D) संबोधनकारक
Correct Answer:- (C) संप्रदानकारक

46. ‘शिकारी ने बाघ मारा’ – किस कारक का उदाहरण है?
(A) करणकारक
(B) अधिकरणकारक
(C) कर्त्ताकारक
(D) कर्मकारक
Correct Answer:- (C) कर्त्ताकारक

47. ‘वह जो न करे, सो थोड़ा’ – किस सर्वनाम का उदाहरण है?
(A) संबंधवाचक सर्वनाम
(B) निजवाचक सर्वनाम
(C) निश्चयवाचक सर्वनाम
(D) प्रश्नवाचक सर्वनाम
Correct Answer:- (A) संबंधवाचक सर्वनाम

48. ‘ऐसा आदमी’ – किस विशेषण का उदाहरण है?
(A) गुणवाचक विशेषण
(B) सार्वनामिक विशेषण
(C) संख्यावाचक विशेषण
(D) परिमाणबोधक विशेषण
Correct Answer:- (B) सार्वनामिक विशेषण

49. ‘धार्मिक’ शब्द में प्रत्यय क्या है?
(A) क
(B) मिक
(C) इक
(D) र्मिक
Correct Answer:- (C) इक

50. जिन क्रियाओं से इस बात का बोध हो कि कर्त्ता स्वयं कार्य न करके किसी दूसरे को कार्य करने के लिए प्रेरित करता है, उसे कौन क्रिया कहते हैं?
(A) प्रेरणार्थक क्रिया
(B) यौगिक क्रिया
(C) अकर्मक क्रिया
(D) सकर्मक क्रिया
Correct Answer:- (A) प्रेरणार्थक क्रिया

51. ‘मैं घड़ा भरता हूँ’ – किस क्रिया का उदाहरण है?
(A) अकर्मक क्रिया
(B) द्विकर्मक क्रिया
(C) सकर्मक क्रिया
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (C) सकर्मक क्रिया

52. ‘भूत’ शब्द में प्रत्यय क्या है?
(A) त
(B) त्
(C) ऊत
(D) क्त
Correct Answer:- (D) क्त

53. ‘अन्याय’ शब्द का विशेषण क्या होगा?
(A) अन्ययी
(B) अन्यीन
(C) अन्यायी
(D) अन्यायु
Correct Answer:- (C) अन्यायी

54. ‘बाहरी वेश-भूषा, पूजा-पाठ और कर्मकांड के स्थान पर सरल सच्चे हृदय से राम-नाम के कीर्तन पर बल’ गुरु नानक के किस पद में दिया गया है?
(A) प्रथम पद में
(B) द्वितीय पद में
(C) तृतीय पद में
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (A) प्रथम पद में

55. ‘आसादीवार’ किसकी रचना है?
(A) घनानंद
(B) जायसी
(C) सूरदास
(D) गुरु नानक
Correct Answer:- (D) गुरु नानक

56. ‘शिखा’ शब्द का अर्थ क्या है?
(A) बुद्धि
(B) चोटी
(C) व्यर्थ
(D) पहचान
Correct Answer:- (B) चोटी

57. ‘प्रेम-अयनि श्री राधिका’ शीर्षक दोहे के रचनाकार कौन हैं?
(A) घनानंद
(B) रसखान
(C) प्रेमघन
(D) गुरु नानक
Correct Answer:- (B) रसखान

58. निम्नलिखित में से किस कवि की सवैया और घनाक्षरी अत्यंत प्रसिद्ध है?
(A) गुरु नानक की
(B) प्रेमघन की
(C) घनानंद की
(D) रसखान की
Correct Answer:- (C) घनानंद की

59. “प्रेम मार्ग का ऐसा प्रवीण और धीर पथिक तथा जबाँदानी का ऐसा दावा रखनेवाला ब्रजभाषा का दूसरा कवि नहीं हुआ है।’’ – कवि घनानंद के बारे में यह किसने कहा?
(A) हजारी प्रसाद द्विवेदी ने
(B) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल ने
(C) विनोद कुमार शुक्ल ने
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (B) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल ने

60. कवि घनानंद अपने आँसुओं को कहाँ पहुँचाना चाहते हैं?
(A) अपने घर के आँगन में
(B) पड़ोसी के आँगन में
(C) सुजान के आँगन में
(D) माँ के आँगन में
Correct Answer:- (C) सुजान के आँगन में

61. कौन कवि काव्य और जीवन दोनों क्षेत्रों में भारतेन्दु हरिश्चन्द्र को अपना आदर्श मानते थे?
(A) सुमित्रानंदन पंत
(B) रामधारी सिंह दिनकर
(C) कुँवर नारायण
(D) बदरीनारायण चौधरी ‘प्रेमघन’
Correct Answer:- (D) बदरीनारायण चौधरी ‘प्रेमघन’

62. ‘स्वर्णधूलि’ शीर्षक काव्य किस कवि की रचना है?
(A) रामधारी सिंह दिनकर
(B) जीवनानंद दास
(C) अनामिका
(D) सुमित्रानंदन पंत
Correct Answer:- (D) सुमित्रानंदन पंत

63. ‘आत्मजयी’ नामक प्रबंधकाव्य किसकी रचना है?
(A) जीवनानंद दास की
(B) कुँवर नारायण की
(C) रसखान की
(D) वीरेन डंगवाल की
Correct Answer:- (B) कुँवर नारायण की

64. “दो राह, समय के रथ का घर्घर – नाद सुनो, सिंहासन खाली करो कि जनता आती है।” – यह पंक्ति किस शीर्षक कविता की है?
(A) भारतमाता
(B) स्वदेशी
(C) जनतंत्र का जन्म
(D) अक्षर-ज्ञान
Correct Answer:- (C) जनतंत्र का जन्म

65. सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन ‘अज्ञेय’ की कविता निम्न में से कौन है?
(A) लौटकर आऊँगा फिर
(B) हमारी नींद
(C) मेरे बिना तुम प्रभु
(D) हिरोशिमा
Correct Answer:- (D) हिरोशिमा

66. ‘हिरोशिमा’ शीर्षक कविता में जली हुई छाया किसकी साक्षी है?
(A) मानव की
(B) दानव की
(C) वन की
(D) जीव-जन्तुओं की
Correct Answer:- (A) मानव की

67. ‘एक वृक्ष की हत्या’ शीर्षक कविता में कौन हमेशा चौकन्ना रहता है?
(A) मनुष्य
(B) वृक्ष
(C) सैनिक
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (B) वृक्ष

68. कवि वीरेन डंगवाल का जन्म किस वर्ष हुआ था?
(A) 1947 ई० में
(B) 1945 ई० में
(C) 1946 ई० में
(D) 1944 ई० में
Correct Answer:- (A) 1947 ई० में

69. ‘हमारी नींद’ शीर्षक कविता में किसने बीज की फूली हुई छत को भीतर से धकेलना शुरू किया?
(A) पौधा
(B) डाली
(C) अंकुर
(D) फूल
Correct Answer:- (C) अंकुर

70. किस काव्य संग्रह पर वीरेन डंगवाल को ‘साहित्य अकादमी पुरस्कार’ प्राप्त हुआ?
(A) ‘इसी दुनिया में’
(B) ‘कवि ने कहा’
(C) ‘स्याही ताल’
(D) ‘दुष्चक्र में स्रष्टा’
Correct Answer:- (D) ‘दुष्चक्र में स्रष्टा’

71. ‘स्त्रीत्व का मानचित्र’ नामक आलोचना किसकी रचना है?
(A) रेनर मारिया रिल्के
(B) सुमित्रानंदन पंत
(C) कुँवर नारायण
(D) अनामिका
Correct Answer:- (D) अनामिका

72. कवयित्री अनामिका का जन्म स्थान कहाँ है?
(A) बंगाल
(B) उड़ीसा
(C) बिहार
(D) मध्य प्रदेश
Correct Answer:- (C) बिहार

73. लेखक श्रीनिवास को साहित्य अकादमी ने किस वर्ष पुरस्कृत किया?
(A) सन् 1965 में
(B) सन् 1967 में
(C) सन् 1968 में
(D) सन् 1966 में
Correct Answer:- (C) सन् 1968 में

74. ‘दही वाली मंगम्मा’ शीर्षक कहानी का अनुवाद किसने किया?
(A) सी० आर० रामन ने
(B) बी० आर० नारायण ने
(C) के० आर० नारायण ने
(D) एल० के० नारायण ने
Correct Answer:- (B) बी० आर० नारायण ने

75. ‘ढहते विश्वास’ शीर्षक कहानी के लेखक का नाम क्या है?
(A) ईश्वर पेटलीकर
(B) सातकोड़ी होता
(C) सुजाता
(D) साँवर दइया
Correct Answer:- (B) सातकोड़ी होता

76. पिछले कई दिनों से लगातार बारिश होते देख लक्ष्मी को क्या लग रहा था?
(A) पानी भर जायेगा
(B) अनाज बर्बाद होगा
(C) बाढ़ आयेगी
(D) बीमारी बढ़ेगी
Correct Answer:- (C) बाढ़ आयेगी

77. जन्म से पागल और गूँगी कौन थी?
(A) कमु
(B) सीमा
(C) निमी
(D) मंगु
Correct Answer:- (D) मंगु

78. मंगु के अलावा माँ को कितनी संतानें थी?
(A) दो
(B) चार
(C) तीन
(D) पाँच
Correct Answer:- (C) तीन

79. ‘नगर’ शीर्षक कहानी के लेखक का नाम क्या है?
(A) सुजाता
(B) श्रीनिवास
(C) साँवर दइया
(D) सातकोड़ी होता
Correct Answer:- (A) सुजाता

80. वल्लियम्मा की बेटी का नाम क्या था?
(A) पाप्पाति
(B) सयम्मा
(C) दिगम्मा
(D) राप्पाति
Correct Answer:- (A) पाप्पाति

81. निम्न में से शुद्ध वाक्य कौन है?
(A) खबर सुनकर मैं विस्मय हो गया।
(B) तुम्हें मेरी प्रतीक्षा देखनी चाहिए थी।
(C) यहाँ आप अपने हस्ताक्षर कर दीजिए।
(D) इस चिट्ठी में जो भी कहा है, झूठ है।
Correct Answer:- (C) यहाँ आप अपने हस्ताक्षर कर दीजिए।

82. ‘दुःख’ शब्द का पर्यायवाची क्या है?
(A) सुमन
(B) घन
(C) गाछ
(D) पीड़ा
Correct Answer:- (D) पीड़ा

83. ‘आकाश’ शब्द का विलोम क्या है?
(A) पाताल
(B) सुगम
(C) उन्नत
(D) उदय
Correct Answer:- (A) पाताल

84. ‘जिसके माता-पिता न हो’ – के लिए एक शब्द क्या है?
(A) अनियमित
(B) अनाथ
(C) अनुज
(D) अनुपम
Correct Answer:- (B) अनाथ

85. ‘दूध का दूध पानी का पानी’ लोकोक्ति का अर्थ क्या है?
(A) दोनों ओर संकट
(B) बेमेल व्यवस्था
(C) सही न्याय करना
(D) मनमानी करना
Correct Answer:- (C) सही न्याय करना

86. ‘सेनानायक’ शब्द कौन समास है?
(A) द्वंद्व समास
(B) द्विगु समास
(C) अव्ययीभाव समास
(D) तत्पुरुष समास
Correct Answer:- (D) तत्पुरुष समास

87. ‘आँखें खुलना’ मुहावरे का अर्थ क्या है?
(A) सजग होना
(B) अपनी बड़ाई आप करना
(C) बुरा लगना
(D) घमंड होना
Correct Answer:- (A) सजग होना

88. ‘वह कल घर जाएगा’ – किस काल का उदाहरण है?
(A) भविष्यतकाल
(B) भूतकाल
(C) वर्तमानकाल
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (A) भविष्यतकाल

89. ‘पगड़ी’ शब्द क्या है?
(A) तत्सम
(B) देशज
(C) तद्भव
(D) विदेशज
Correct Answer:- (B) देशज

90. ‘पर्वत’ शब्द का विशेषण क्या होगा?
(A) पर्वतु
(B) पर्वती
(C) पर्वतीय
(D) पर्वतुल
Correct Answer:- (C) पर्वतीय

91. ‘पुत्रवान’ शब्द का स्त्रीलिंग रूप क्या है?
(A) पुत्रवानी
(B) पुत्रवानाइन
(C) पुत्रानी
(D) पुत्रवती
Correct Answer:- (D) पुत्रवती

92. ‘उल्लास’ शब्द का संधि-विच्छेद क्या है?
(A) उल् + लास
(B) उल्ला + स
(C) उत् + लास
(D) उल्ल + आस
Correct Answer:- (C) उत् + लास

93. ‘रात को पहरा देनेवाला’ – कौन पदबंध है?
(A) विशेषण-पदबंध
(B) सर्वनाम-पदबंध
(C) संज्ञा-पदबंध
(D) क्रिया-पदबंध
Correct Answer:- (A) विशेषण-पदबंध

94. ‘परिश्रमी छात्र अवश्य सफल होंगे।’ – किस वाक्य का उदाहरण है?
(A) मिश्र वाक्य
(B) सरल वाक्य
(C) संयुक्त वाक्य
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (B) सरल वाक्य

95. ‘काँटा’ शब्द का विशेषण क्या होगा?
(A) काँटी
(B) कँटीला
(C) काँटीन
(D) कँटन
Correct Answer:- (B) कँटीला

96. ‘सजावट’ शब्द में प्रत्यय क्या है?
(A) ट
(B) जावट
(C) आवट
(D) वट
Correct Answer:- (C) आवट

97. ‘सुसंगति’ शब्द का विलोम क्या होगा?
(A) सुविचार
(B) सुधार
(C) सभ्य
(D) कुसंगति
Correct Answer:- (D) कुसंगति

98. ‘महात्मा’ शब्द कौन समास है?
(A) कर्मधारय समास
(B) द्विगु समास
(C) द्वंद्व समास
(D) बहुव्रीहि समास
Correct Answer:- (A) कर्मधारय समास

99. ‘उद्गम’ शब्द का संधि-विच्छेद क्या होगा?
(A) उद + गम
(B) उत् + गम
(C) उद् + गम्
(D) उद्ग + म
Correct Answer:- (B) उत् + गम

100. ‘भ’ का उच्चारण-स्थान क्या है?
(A) कंठ
(B) तालु
(C) ओष्ठ
(D) मूर्द्धा
Correct Answer:- (C) ओष्ठ
--- ★★★★★ ---

बिहार बोर्ड कक्षा 10 हिन्दी मॉडल प्रश्न पत्र सेट-2: वस्तुनिष्ठ प्रश्न उत्तर (Objective Question Answer)


प्रश्न के उत्तर जानने के लिए “+ View Answer” बटन पर क्लिक करें।

1. ‘द राइज एण्ड फॉल ऑफ द हिंदू वीमेन’ किसकी रचना है?
(A) नलिन विलोचन शर्मा
(B) मैक्समूलर
(C) हजारी प्रसाद द्विवेदी
(D) भीमराव अम्बेडकर
Correct Answer:- (D) भीमराव अम्बेडकर

2. सेन साहब की नई मोटरकार किस रंग की थी?
(A) काला
(B) नीला
(C) सफेद
(D) लाल
Correct Answer:- (A) काला

3. मैक्समूलर के दृष्टि में ‘सर्वविध संपदा और प्राकृतिक सौन्दर्य से परिपूर्ण’ कौन-सा देश है?
(A) जापान
(B) भारत
(C) यूनान
(D) चीन
Correct Answer:- (B) भारत

4. ‘मनुष्य में जो घृणा है, जो अनायास–बिना सिखाए–आ जाती है, वह पशुत्व का द्योतक है और अपने को संयत रखना, दुसरे के मनोभावों का आदर करना मनुष्य का स्वधर्म है।’
उपरोक्त पंक्ति किस शीर्षक पाठ की है?
(A) परंपरा का मूल्यांकन
(B) आविन्यों
(C) नाखून क्यों बढ़ते हैं
(D) शिक्षा और संस्कृति
Correct Answer:- (C) नाखून क्यों बढ़ते हैं

5. ‘मैंडलीफ’ किसकी रचना है?
(A) अमरकांत
(B) रामविलास शर्मा
(C) अशोक वाजपेयी
(D) गुणाकर मुले
Correct Answer:- (D) गुणाकर मुले

6. ‘देवगिरि के यादव’ शासकाें के लेख किस लिपि में है?
(A) नंदिनागरी
(B) ब्राह्मी लिपि
(C) खरोष्ठी लिपि
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (A) नंदिनागरी

7. लेखक अमरकांत को किस लेखन के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार प्राप्त हो चुका है?
(A) निबंध लेखन
(B) कथा लेखन
(C) नाट्य लेखन
(D) इतिहास लेखन
Correct Answer:- (B) कथा लेखन

8. बहादुर कैसा लड़का था?
(A) बदमाश
(B) शरारती
(C) हँसमुख और मेहनती
(D) कामचोर
Correct Answer:- (C) हँसमुख और मेहनती

9. ‘‘जो महत्त्व ऐतिहासिक भाैतिकवाद के लिए इतिहास का है, वही आलोचना के लिए साहित्य की परम्परा का है।’’ ............ यह पंक्ति किस शीष र्क पाठ की है?
(A) श्रम विभाजन और जाति प्रथा
(B) विष के दाँत
(C) मछली
(D) परम्परा का मूल्यांकन
Correct Answer:- (D) परम्परा का मूल्यांकन

10. कौन आमलेट नहीं खाता था?
(A) चाचाजी
(B) पंडित बिरजू महाराज
(C) बाबूजी
(D) शम्भू महाराज
Correct Answer:- (B) पंडित बिरजू महाराज

11. अशाेक वाजपेयी के पिता का क्या नाम था?
(A) गिरिजानंद वाजपेयी
(B) जगदानंद वाजपेयी
(C) परमानंद वाजपेयी
(D) अच्युतानंद वाजपेयी
Correct Answer:- (C) परमानंद वाजपेयी

12. ‘वीलनव्व’ क्या है?
(A) फ्रांस का शहर
(B) फ्रांस का मंदिर
(C) फ्रांस का मस्जिद
(D) फ्रांस का एक छोटा सा गाँव
Correct Answer:- (D) फ्रांस का एक छोटा सा गाँव

13. लेखक को गीले कपड़ों में देखकर कौन नाराज हुई?
(A) माँ
(B) दीदी
(C) नानी
(D) चाची
Correct Answer:- (B) दीदी

14. लेखक यतीन्द्र मिश्र का जन्म कब हुआ था?
(A) 1975 ई० में
(B) 1976 ई० में
(C) 1977 ई० में
(D) 1978 ई० में
Correct Answer:- (C) 1977 ई० में

15. जीवन के आरंभिक दिनों में बिस्मिल्ला खाँ को संगीत के प्रति आसक्ति कैसे हुई?
(A) गिरिजा देवी के संगीत से
(B) शोभा गुरटु के संगीत से
(C) जाकिर हुसैन के संगीत से
(D) रसूलनबाई और बतूलनबाई के संगीत से
Correct Answer:- (D) रसूलनबाई और बतूलनबाई के संगीत से

16. ‘काशी’ किसकी पाठशाला है?
(A) विद्या की
(B) संस्कृति की
(C) नाच की
(D) गाने की
Correct Answer:- (B) संस्कृति की

17. राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी का जन्म कब हुआ था?
(A) 1870 ई०
(B) 1871 ई०
(C) 1869 ई०
(D) 1872 ई०
Correct Answer:- (C) 1869 ई०

18. गाँधीजी को ‘महात्मा’ किसने कहा?
(A) स्वामी विवेकानंद ने
(B) राजाराममोहन राय ने
(C) ईश्वरचंद्र विद्यासागर ने
(D) रवीन्द्रनाथ टैगोर ने
Correct Answer:- (D) रवीन्द्रनाथ टैगोर ने

19. किसका विवादास्पद ‘महाभारत’ पहले पहल प्रस्तुत किया जानेवाला था?
(A) पीटर ब्रुक का
(B) शार्लेट ब्रांटे का
(C) जेन ऑस्टिन का
(D) अल्बर्ट कैमस का
Correct Answer:- (A) पीटर ब्रुक का

20. बिरजू महाराज सबसे बड़ा एक्जामिनर या जज किसे समझते थे?
(A) अपनी दीदी को
(B) अपनी अम्मा काे
(C) अपनी चाची को
(D) अपनी नानी को
Correct Answer:- (B) अपनी अम्मा काे

21. ‘द’ का उच्चारण-स्थान क्या है?
(A) मूर्द्धा
(B) ओष्ठ
(C) दंत
(D) कंठ
Correct Answer:- (C) दंत

22. ‘निश्छल’ शब्द का संधि-विच्छेद क्या है?
(A) नि + श्छल
(B) निश + छल
(C) निश्छ + ल
(D) निः + छल
Correct Answer:- (D) निः + छल

23. निम्न में शुद्ध शब्द कौन है?
(A) स्मारण
(B) मैथली
(C) अनधिकार
(D) वाहनी
Correct Answer:- (D) वाहनी

24. ‘मई’ शब्द कौन संज्ञा है?
(A) जातिवाचक
(B) व्यक्तिवाचक
(C) भाववाचक
(D) समूहवाचक
Correct Answer:- (B) व्यक्तिवाचक

25. ‘अपराध शब्द कौन लिंग है?
(A) स्त्रीलिगं
(B) पुंलिंग
(C) उभयलिंग
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (B) पुंलिंग

26. ‘कर्पूर’ शब्द है
(A) तद्भव
(B) देशज
(C) तत्सम
(D) विदेशज
Correct Answer:- (C) तत्सम

27. ‘श्याम’ शब्द का स्त्रीलिंग क्या है?
(A) श्यामी
(B) श्यामिनी
(C) श्यामलिनी
(D) श्यामा
Correct Answer:- (D) श्यामा

28. ‘डाल पर चिड़िया गाती है।’ यह किस कारक का उदाहरण है?
(A) अधिकरण
(B) संबंध
(C) अपादान
(D) संप्रदान
Correct Answer:- (A) अधिकरण

29. ‘यह कलम किसकी है।’ – किस विशेषण का उदाहरण है?
(A) गुणवाचक
(B) सार्वनामिक
(C) संख्यावाचक
(D) परिमाणबोधक
Correct Answer:- (B) सार्वनामिक

30. ‘मैंने खाना खा लिया है।’ – किस काल का उदाहरण है?
(A) वर्तमानकाल
(B) भूतकाल
(C) भविष्यत् काल
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (B) भूतकाल

31. ‘पुष्प’ शब्द है
(A) तत्सम
(B) तद्भव
(C) देशज
(D) विदेशज
Correct Answer:- (A) तत्सम

32. ऐसे शब्द, जाे यौगिक तो हाेते हैं, पर अर्थ के विचार से अपने सामान्य अर्थ काे छोड़ किसी परंपरा से विशेष अर्थ के परिचायक हैं। कहलाते हैं
(A) रूढ़
(B) यौगिक
(C) योगरूढ़
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (C) योगरूढ़

33. ‘पराजय’ शब्द में उपसर्ग है -
(A) प
(B) पर
(C) पराज
(D) परा
Correct Answer:- (D) परा

34. ‘त्यागी’ शब्द में प्रत्यय है
(A) ई
(B) इ
(C) गी
(D) गि
Correct Answer:- (A) ई

35. ‘चाचा’ शब्द का विशेषण है
(A) चाची
(B) चचेरा
(C) चाचे
(D) चाचु
Correct Answer:- (B) चचेरा

36. ‘शूलपाणि’ शब्द कौन समास है?
(A) अव्ययीभाव
(B) द्विगु
(C) बहुव्रीहि
(D) द्वंद्व
Correct Answer:- (C) बहुव्रीहि

37. निम्न में शुद्ध वाक्य कौन है?
(A) राम ने पुस्तक खरीदा
(B) राम पुस्तक खरीदा
(C) राम ने पुस्तक खरीदी
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (C) राम ने पुस्तक खरीदी

38. द्रव्यवाचक संज्ञा का उदाहरण है
(A) पत्थर
(B) दूध
(C) गाँव
(D) शहर
Correct Answer:- (B) दूध

39. ‘उसने अपने भाई का घर खरीदा’ – किस वाक्य का उदाहरण है?
(A) सरल वाक्य
(B) संयुक्त वाक्य
(C) मिश्र वाक्य
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (A) सरल वाक्य

40. ‘सजीव’ शब्द का विलोम है
(A) निर्गुण
(B) निर्जीव
(C) निष्काम
(D) निराकार
Correct Answer:- (B) निर्जीव

41. ‘जपुजी’ किसकी रचना है?
(A) रसखान की
(B) घनानंद की
(C) गुरुनानक की
(D) प्रेमघन की
Correct Answer:- (C) गुरुनानक की

42. ‘जटा मुकुट तन भसम लगाई वसन छाेड़ि तन नगन भया’ – किस कविता की पंक्ति है?
(A) प्रेम-अयनि श्री राधिका
(B) करील के कुंजन ऊपर वाराै
(C) राम नाम बिनु बिरथे जगि जनमा
(D) स्वदेशी
Correct Answer:- (C) राम नाम बिनु बिरथे जगि जनमा

43. रसखान रचित ‘प्रेमवाटिका’ किस प्रकार की रचनाएँ हैं?
(A) धार्मिक
(B) कारुणिक
(C) भक्ति परक
(D) प्रेम-निरूपण संबंधी
Correct Answer:- (D) प्रेम-निरूपण संबंधी

44. इनमें से किनका सवैया और घनाक्षरी अत्यंत प्रसिद्ध है?
(A) घनानंद का
(B) प्रेमघन का
(C) गुरु नानक का
(D) इनमें से किसी की नहीं
Correct Answer:- (A) घनानंद का

45. ‘रसिक समाज’ की स्थापना किसने की?
(A) घनानंद
(B) बदरीनारायण चौधरी ‘प्रेमघन’
(C) सुमित्रानंदन पंत
(D) जीवनानंद दास
Correct Answer:- (B) बदरीनारायण चौधरी ‘प्रेमघन’

46. ‘वीणा’ किनकी रचना है?
(A) कुँवर नारायण की
(B) अनामिका की
(C) सुमित्रानंदन पंत की
(D) रामधारी सिंह दिनकर की
Correct Answer:- (C) सुमित्रानंदन पंत की

47. रामधारी सिंह दिनकर का जन्म कब हुआ था?
(A) 12 नवंबर, 1907 ई०
(B) 18 अक्टूबर, 1906 ई०
(C) 14 जुलाई, 1905 ई०
(D) 23 सितंबर, 1908 ई०
Correct Answer:- (D) 23 सितंबर, 1908 ई०

48. ‘अपने सामने’ शीर्षक काव्य संग्रह किनकी रचना है?
(A) कुँवर नारायण की
(B) वीरेन डंगवाल की
(C) जीवनानंद दास की
(D) स० ही० वात्स्यायन अज्ञेय की
Correct Answer:- (A) कुँवर नारायण की

49. बूढ़ा चाैकीदार वृक्ष कहाँ मिलता था?
(A) आँगन में
(B) घर के दरवाजे पर
(C) खेत में
(D) बाँध पर
Correct Answer:- (B) घर के दरवाजे पर

50. तुर्की के महाकवि नाजिम हिकमत की कविताओं का अनुवाद वीरेन डंगवाल ने किस रूप में किया?
(A) बीजाक्षर
(B) वनलता सेन
(C) पहल पुस्तिका
(D) झरा पालक
Correct Answer:- (C) पहल पुस्तिका

51. रेनर मारिया रिल्के की माता का क्या नाम था?
(A) जिनिया
(B) किम
(C) मार्टिन
(D) सोफिया
Correct Answer:- (D) सोफिया

52. किनकी आरंभिक काव्य प्रकृति और साैंदर्य के संवेदनशील अभिव्यक्तियों से परिपूर्ण हैं?
(A) सुमित्रानंदन पंत
(B) रसखान
(C) गुरुनानक
(D) घनानंद
Correct Answer:- (A) सुमित्रानंदन पंत

53. कवि ‘प्रेमघन’ के अनुसार भारत में आज कौन सी वस्तु दिखाई नहीं देती?
(A) बेरोजगारी
(B) भारतीयता
(C) अंग्रेजी भाषा
(D) उर्दू भाषा
Correct Answer:- (B) भारतीयता

54. कवि गुरु नानक के अनुसार इस दुनिया में राम-नाम कीर्तन के बिना क्या व्यर्थ है?
(A) कर्म
(B) रिश्ते-नाते
(C) जन्म और जीवन
(D) परिवार
Correct Answer:- (C) जन्म और जीवन

55. ‘उत्तर प्रियदर्शी’ शीर्षक नाटक किसकी रचना है?
(A) सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन ‘अज्ञेय’
(B) सुमित्रानंदन पंत
(C) रामधारी सिंह दिनकर
(D) वीरेन डंगवाल
Correct Answer:- (A) सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन ‘अज्ञेय’

56. ‘जनता की रोके राह, समय में ताव कहाँ? वह जिधर चाहती, काल उधर ही मुड़ता है।’ – प्रस्तुत पंक्तियाँ किस कविता से उद्धृत है?
(A) स्वदेशी
(B) जनतंत्र का जन्म
(C) भारतमाता
(D) हिरोशिमा
Correct Answer:- (B) जनतंत्र का जन्म

57. कुँवर नारायण का जन्म कब हुआ था?
(A) 1926 ई०
(B) 1925 ई०
(C) 1927 ई०
(D) 1928 ई०
Correct Answer:- (C) 1927 ई०

58. ‘हमारी नींद’ कविता में किसका जीवन-क्रम पूरा हुआ?
(A) चिड़िया का
(B) पौधा का
(C) मधुमक्खी का
(D) मक्खी का
Correct Answer:- (D) मक्खी का

59. सुमित्रानंदन पंत का अंतिम काव्य है
(A) लोकायतन
(B) पल्लव
(C) उच्छ्वास
(D) वीणा
Correct Answer:- (A) लोकायतन

60. ‘मानव का रचा हुआ सूरज मानव को भाप बना कर सोख गया।’ – यह पंक्ति किस कविता से उद्धृत है?
(A) हमारी नींद
(B) हिरोशिमा
(C) अक्षर-ज्ञान
(D) भारतमाता
Correct Answer:- (B) हिरोशिमा

61. ‘जो पुरुष कविता रचता है’ – के लिए एक शब्द है?
(A) अभिनेता
(B) लेखक
(C) कवि
(D) पत्रकार
Correct Answer:- (C) कवि

62. ‘एक आँख से देखना’ मुहावरे का अर्थ है
(A) प्रतिकूल कार्य
(B) कसर न छोड़ना
(C) चैन मिलना
(D) बराबर मानना
Correct Answer:- (D) बराबर मानना

63. ‘य, र, ल, व’ क्या है?
(A) उष्म व्यंजन
(B) अंतः स्थ व्यंजन
(C) स्पर्श व्यंजन
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (B) अंतः स्थ व्यंजन

64. ‘यशाेधरा’ का संधि-विच्छेद है
(A) यशः + धरा
(B) यशो + धरा
(C) यशोध + रा
(D) य + शोधरा
Correct Answer:- (A) यशः + धरा

65. ‘हरि’ शब्द कौन संज्ञा है?
(A) जातिवाचक
(B) व्यक्तिवाचक
(C) समूहवाचक
(D) भाववाचक
Correct Answer:- (B) व्यक्तिवाचक

66. ‘रात को पहरा देनेवाला आज घर चला गया।’ – किस पदबंध का उदाहरण है?
(A) संज्ञा पदबंध
(B) विशेषण पदबंध
(C) सर्वनाम पदबंध
(D) क्रिया पदबंध
Correct Answer:- (A) संज्ञा पदबंध

67. निम्न में शुद्ध वाक्य कौन है?
(A) राजा दशरथ की तीन रानियाँ थी।
(B) राजा दशरथ को तीन रानियाँ थी।
(C) राजा दशरथ का तीन रानियाँ थी।
(D) राजा दशरथ के तीन रानियाँ थीं।
Correct Answer:- (A) राजा दशरथ की तीन रानियाँ थी।

68. ‘सब धन’ – किस विशेषण का उदाहरण है?
(A) परिमाणबोधक
(B) सार्वनामिक
(C) गुणवाचक
(D) संख्यावाचक
Correct Answer:- (D) संख्यावाचक

69. ‘गोमल’ शब्द है
(A) तद्भव
(B) तत्सम
(C) देशज
(D) विदेशज
Correct Answer:- (B) तत्सम

70. ‘उपकार’ शब्द में उपसर्ग है
(A) उ
(B) ऊ
(C) ऊप
(D) उप
Correct Answer:- (D) उप

71. ‘शब्दांश’ कितने प्रकार के हाेते हैं?
(A) दो
(B) तीन
(C) चार
(D) पाँच
Correct Answer:- (A) दो

72. ‘सर्प’ शब्द में प्रत्यय है
(A) अ
(B) प
(C) र्प
(D) पअ
Correct Answer:- (A) अ

73. ‘अपमान’ शब्द का विशेषण है
(A) अपमानी
(B) अपमानित
(C) अपमानु
(D) अपमानिन
Correct Answer:- (B) अपमानित

74. ‘सभापति’ शब्द में कौन-सा समास है?
(A) अव्ययीभाव
(B) कर्मधारय
(C) तत्पुरूष
(D) बहुव्रीहि
Correct Answer:- (C) तत्पुरूष

75. ‘नाली में बहता हुआ पानी’ – किस पदबंध का उदाहरण है?
(A) संज्ञा पदबंध
(B) विशेषण पदबंध
(C) सर्वनाम पदबंध
(D) क्रिया पदबंध
Correct Answer:- (A) संज्ञा पदबंध

76. ‘जो छात्र परिश्रम करेंगे, उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी’ – रचना की दृष्टि से किस प्रकार का वाक्य है?
(A) सरल वाक्य
(B) मिश्र वाक्य
(C) संयुक्त वाक्य
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (B) मिश्र वाक्य

77. ‘आकाश’ शब्द का पर्यायवाची है
(A) अद्भूत
(B) अतुल
(C) अनूठा
(D) नभ
Correct Answer:- (D) नभ

78. ‘अंधकार’ शब्द का विलोम है
(A) प्रकाश
(B) अंतरंग
(C) आविर्भाव
(D) अगम
Correct Answer:- (A) प्रकाश

79. ‘शिव का उपासक’ – के लिए एक शब्द है
(A) शिवक
(B) शैव
(C) शिवम्
(D) शिवन्
Correct Answer:- (B) शैव

80. ‘घी के दीये जलाना’ मुहावरे का अर्थ है
(A) लज्जित होना
(B) बेफिक्र होना
(C) अप्रत्याशित लाभ पर प्रसन्नता
(D) खूब याद रखना
Correct Answer:- (C) अप्रत्याशित लाभ पर प्रसन्नता

81. ‘साेना’ (धातु) कौन लिंग है?
(A) स्त्रीलिगं
(B) पुंलिंग
(C) उभयलिंग
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (B) पुंलिंग

82. ‘घड़ी’ शब्द काैन संज्ञा है?
(A) व्यक्तिवाचक
(B) जातिवाचक
(C) भाववाचक
(D) समूहवाचक
Correct Answer:- (B) जातिवाचक

83. ‘जेठ’ शब्द का स्त्रीलिंग है
(A) जेठिन
(B) जेठाइन
(C) जेठानी
(D) जेठनानी
Correct Answer:- (C) जेठानी

84. ‘बखूबी’ शब्द में कौन-सा समास है?
(A) तत्पुरुष
(B) कर्मधारय
(C) बहुव्रीहि
(D) अव्ययीभाव
Correct Answer:- (D) अव्ययीभाव

85. ‘रमेश आ रहा होगा’ – किस काल का उदाहरण है?
(A) भूतकाल
(B) भविष्यत्काल
(C) वतर्मानकाल
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (C) वतर्मानकाल

86. मंगम्मा को किससे विवाद था?
(A) बेटा से
(B) पति से
(C) बहू से
(D) माँ से
Correct Answer:- (C) बहू से

87. किस चिंता से लक्ष्मी को नींद नहीं आती थी?
(A) सूखा की
(B) भूकम्प की
(C) बीमारी की
(D) बाढ़ की
Correct Answer:- (D) बाढ़ की

88. सातकोड़ी होता का जन्म कब हुआ था?
(A) 1928 ई० में
(B) 1927 ई० में
(C) 1929 ई० में
(D) 1926 ई० में
Correct Answer:- (C) 1929 ई० में

89. माँ के दोनों पुत्र पढ़-लिखकर कहाँ काम में लगे हुए थे?
(A) गाँव में
(B) पहाड़ पर
(C) खदान में
(D) शहर में
Correct Answer:- (D) शहर में

90. मंगु कितने वर्ष की है?
(A) बारह वर्ष की
(B) तेरह वर्ष की
(C) चौदह वर्ष की
(D) पंद्रह वर्ष की
Correct Answer:- (A) बारह वर्ष की

91. ‘मदुरै पांडिय लोगाें की दूसरी राजधानी हैं’ – यह कहाँ लिखा हुआ है?
(A) कनवुत् तोलिरशालै में।
(B) काल्डवेल के ‘तुलनात्मक व्याकरण’ में।
(C) करैयल्लान शेण्बकप्पू में।
(D) काला पानी में।
Correct Answer:- (B) काल्डवेल के ‘तुलनात्मक व्याकरण’ में।

92. वल्लि अम्माल की लड़की का क्या नाम था?
(A) साप्पात्ति
(B) याप्पाति
(C) पाप्पात्ति
(D) नाप्पाति
Correct Answer:- (C) पाप्पात्ति

93. वल्लि अम्माल किस रंग की साइकिल रिक्शे पर सवार हुई?
(A) काले रंग की
(B) नीले रंग की
(C) पीले रंग की
(D) हरे रंग की
Correct Answer:- (C) पीले रंग की

94. सीता क्या देखकर रुआँसी हो गयी?
(A) सफेद ‘ओढ़ना’
(B) बैंगनी ‘ओढ़ना’
(C) गुलाबी ‘ओढ़ना’
(D) काला ‘ओढ़ना’
Correct Answer:- (D) काला ‘ओढ़ना’

95. नारायण की पत्नी का क्या नाम था?
(A) भँवरी
(B) पुष्पा
(C) राधा
(D) विमला
Correct Answer:- (A) भँवरी

96. हेड नर्स का नाम क्या था?
(A) जिमी
(B) मिरांडा
(C) नसरीन
(D) मिली
Correct Answer:- (B) मिरांडा

97. ‘वेदना कितनी क्रूरता से कौंच रही थी’, उसका साक्षात्कार किसे जीवन में पहली बार हुआ?
(A) पुत्री को
(B) बहन को
(C) पुत्र को
(D) रिश्तदेार को
Correct Answer:- (C) पुत्र को

98. ‘ढहते विश्वास’ शीर्षक कहानी में स्कूल के चार कमरों में लगभग कितने लोग खचाखच भर गये?
(A) चार सौ के करीब
(B) तीन सौ के करीब
(C) एक सौ के करीब
(D) दो सौ के करीब
Correct Answer:- (D) दो सौ के करीब

99. श्रीनिवास किसके साहित्यकार हैं?
(A) अंग्रेजी के
(B) हिन्दी के
(C) उर्दू के
(D) कन्नड़ के
Correct Answer:- (D) कन्नड़ के

100. अच्युत किसका बेटा था?
(A) लक्ष्मी का
(B) गुणनिधि का
(C) सरपंच का
(D) पुजारी का
Correct Answer:- (A) लक्ष्मी का
--- ★★★★★ ---

बिहार बोर्ड कक्षा 10 हिन्दी मॉडल प्रश्न पत्र सेट-1: वस्तुनिष्ठ प्रश्न उत्तर (Objective Question Answer)


प्रश्न के उत्तर जानने के लिए “+ View Answer” बटन पर क्लिक करें।

1. भीमराव अंबेदकर के विख्यात भाषण ‘एनीहिलेशन ऑफ कास्ट’ का हिंदी रूपांतर किसने किया?
(A) ददई सिंह यादव
(B) ललई सिंह यादव
(C) रूपक सिंह यादव
(D) ललन सिंह यादव
Correct Answer:- (B) ललई सिंह यादव

2. नलिन विलोचन शर्मा का जन्म कब हुआ था?
(A) 18 फरवरी 1916 ई०
(B) 14 जनवरी 1916 ई०
(C) 3 जनवरी 1916 ई०
(D) 12 फरवरी 1916 ई०
Correct Answer:- (A) 18 फरवरी 1916 ई०

3. सेन साहब को कितनी लड़कियाँ हैं?
(A) दो
(B) तीन
(C) चार
(D) पाँच
Correct Answer:- (D) पाँच

4. ‘अग्रजा’ शब्द में प्रत्यय है –
(A) ग्रजा
(B) गरजा
(C) अजा
(D) आ
Correct Answer:- (D) आ

5. मदन किसका बेटा है?
(A) मुकर्जी साहब का
(B) सेन साहब का
(C) ड्राइवर का
(D) गिरधर लाल का
Correct Answer:- (D) गिरधर लाल का

6. महारानी विक्टोरिया के द्वारा किसे ‘नाइट’ की उपाधि प्रदान की गयी थी?
(A) यतीन्द्र मिश्र को
(B) मैक्समूलर को
(C) महात्मा गाँधी को
(D) भवानी शंकर त्रिवेदी को
Correct Answer:- (B) मैक्समूलर को

7. हिन्दी कविता में प्रपद्यवाद के प्रवर्तक कौन हैं?
(A) मैक्समूलर
(B) नलिन विलोचन शर्मा
(C) अशोक बाजपेयी
(D) अमरकांत
Correct Answer:- (B) नलिन विलोचन शर्मा

8. ‘आत्मसात्’ शब्द में प्रत्यय कौन है?
(A) सात्
(B) त्मसात्
(C) त्
(D) अ
Correct Answer:- (A) सात्

9. ‘विचार और वितर्क’ किस लेखक की रचना है?
(A) हजारी प्रसाद द्विवेदी
(B) महात्मा गाँधी
(C) गुणाकर मुले
(D) यतीन्द्र मिश्र
Correct Answer:- (A) हजारी प्रसाद द्विवेदी

10. ‘नाखून बार-बार काटते रहना और अलंकृत करते रहना’ – निरूपित करता है –
(A) सौन्दर्यबोध और सांस्कृतिक चेतना का
(B) सुन्दरता बढ़ाने का
(C) अच्छे व्यवहार का
(D) सुन्दरता और स्वास्थ्य पर ध्यान देने का
Correct Answer:- (A) सौन्दर्यबोध और सांस्कृतिक चेतना का

11. ‘घृणा’ शब्द का विलोम है –
(A) नफरत
(B) प्रेम
(C) सहयोग
(D) सत्कार
Correct Answer:- (B) प्रेम

12. ‘हवा’ शब्द का लिंग-निर्णय करें –
(A) स्त्रीलिंग
(B) पुल्लिंग
(C) उभयलिंग
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (A) स्त्रीलिंग

13. ‘(कुल चार) आदमी हैं’ – रेखांकित शब्द कौन पदबंध है?
(A) संज्ञा पदबंध
(B) विशेषण पदबंध
(C) सर्वनाम पदबंध
(D) क्रिया पदबंध
Correct Answer:- (B) विशेषण पदबंध

14. ‘उसने अपने मित्र का पुस्तकालय खरीदा’ वाक्य है –
(A) मिश्र वाक्य
(B) सरल वाक्य
(C) संयुक्त वाक्य
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (B) सरल वाक्य

15. ‘नक्षत्र लोक’ किस लेखक की कृति है?
(A) विनोद कुमार शुक्ल
(B) गुणाकर मुले
(C) हजारी प्रसाद द्विवेदी
(D) मैक्समूलर
Correct Answer:- (B) गुणाकर मुले

16. ‘जिसकी उपमा दी जाए’ – के लिए एक शब्द है –
(A) उपमान
(B) उपाधि
(C) उपहार
(D) उपमेय
Correct Answer:- (D) उपमेय

17. मराठी भाषा की लिपि क्या है?
(A) खरोष्ठी लिपि
(B) प्राकृत लिपि
(C) नागरी लिपि
(D) देवनागरी लिपि
Correct Answer:- (D) देवनागरी लिपि

18. ‘धारा नगरी’ के कौन परमार शासक विद्यानुरागी थे?
(A) महेन्द्रपाल
(B) भोज
(C) मिहिर भोज
(D) अमोघवर्ष
Correct Answer:- (B) भोज

19. ‘महाविद्यालय’ नामक कहानी संग्रह किनकी रचना है?
(A) महात्मा गाँधी
(B) अमरकांत
(C) विनोद कुमार शुक्ल
(D) मैक्समूलर
Correct Answer:- (C) विनोद कुमार शुक्ल

20. बहादुर की माँ गुस्से से पागल क्यों हो गयी थी?
(A) बहादुर ने भैंस को मारा था।
(B) बहादुर ने कुत्ते को मारा था।
(C) बहादुर ने बिल्ली को मारा था।
(D) बहादुर माँ का काम नहीं करता था।
Correct Answer:- (A) बहादुर ने भैंस को मारा था।

21. किसने सोवियत संघ पर आक्रमण किया?
(A) महारानी विक्टोरिया ने
(B) हिटलर ने
(C) पुतिन ने
(D) लेनिन ने
Correct Answer:- (B) हिटलर ने

22. यदि मनुष्य परिस्थितियों का नियामक नहीं है, तो परिस्थितियाँ भी मनुष्य की –
(A) नियामक हैं
(B) नियामक नहीं हैं
(C) सुरक्षा नहीं हैं
(D) आवश्यकता नहीं हैं
Correct Answer:- (B) नियामक नहीं हैं

23. ‘गुदड़ी का लाल’ मुहावरे का अर्थ है –
(A) लाल रंग की गुदड़ी
(B) गरीब के घर में गुणवान का उत्पन्न होना
(C) गुदड़ी में बालक को सुलाना
(D) लाल गुदड़ी बनाना
Correct Answer:- (B) गरीब के घर में गुणवान का उत्पन्न होना

24. ‘गणेश’ शब्द का पर्यायवाची है –
(A) लंबोदर
(B) मघवा
(C) यातुधान
(D) सैंधव
Correct Answer:- (A) लंबोदर

25. ‘प्रतिदिन’ शब्द कौन समास है?
(A) तत्पुरूष समास
(B) कर्मधारय समास
(C) द्विगु समास
(D) अव्ययीभाव समास
Correct Answer:- (D) अव्ययीभाव समास

26. ‘यशोधरा’ शब्द का संधि-विच्छेद है –
(A) यशः + धरा
(B) यशो + धरा
(C) य + शोधरा
(D) यशोध + रा
Correct Answer:- (A) यशः + धरा

27. इनमें शुद्ध वाक्य कौन है?
(A) शब्द तो केवल संकेत मात्र हैं।
(B) शब्द तो केवल संकेत हैं।
(C) शब्द तो केवल संकेत मात्र ही हैं।
(D) इनमें से कोई नहीं।
Correct Answer:- (B) शब्द तो केवल संकेत हैं।

28. कवि घनानंद किस बादशाह के यहाँ मीरमुंशी का काम करते थे?
(A) हुमायूँ
(B) मोहम्मद शाह रंगीले
(C) बाबर
(D) अकबर
Correct Answer:- (B) मोहम्मद शाह रंगीले

29. जन्म के छह घंटे बाद किनकी माता का देहान्त हो गया था?
(A) गुरूनानक
(B) सुमित्रानंदन पंत
(C) रामधारी सिंह दिनकर
(D) प्रेमघन
Correct Answer:- (B) सुमित्रानंदन पंत

30. ‘फावड़े और हल राजदंड बनने को हैं’ – यह पंक्ति किस कविता की है?
(A) जनतंत्र का जन्म
(B) स्वदेशी
(C) हिरोशिमा
(D) भारतमाता
Correct Answer:- (A) जनतंत्र का जन्म

31. ‘एक वृक्ष की हत्या’ कविता किसकी रचना है?
(A) रसखान
(B) अज्ञेय
(C) कुँवर नारायण
(D) जीवनानंद दास
Correct Answer:- (C) कुँवर नारायण

32. वीरेन डंगवाल का पहला कविता संग्रह है –
(A) दुष्चक्र में स्रष्टा
(B) इसी दुनिया में
(C) देशांतर
(D) भग्नदूत
Correct Answer:- (B) इसी दुनिया में

33. प्रकृति सौन्दर्य की कविता के लिए विख्यात कवि हैं –
(A) रामधारी सिंह दिनकर
(B) सुमित्रानंदन पंत
(C) गुरूनानक
(D) प्रेमघन
Correct Answer:- (B) सुमित्रानंदन पंत

34. किस कवि ने वर्णाश्रम व्यवस्था और कम र्काण्ड का विरोध करके निगुर्ण ब्रह्म की भक्ति का प्रचार किया –
(A) घनानंद ने
(B) प्रेमघन ने
(C) कुँवर नारायण ने
(D) गुरूनानक ने
Correct Answer:- (D) गुरूनानक ने

35. ‘नगर संवेदना’ के कवि हैं –
(A) स० ही० वात्स्यायन अज्ञेय
(B) वीरेन डंगवाल
(C) कुँवर नारायण
(D) सुमित्रानंदन पंत
Correct Answer:- (C) कुँवर नारायण

36. ‘दुर्दांत मानवीय विभीषका का चित्रण करने वाली’ कविता है –
(A) हिरोशिमा
(B) स्वदेशी
(C) भारतमाता
(D) जनतंत्र का जन्म
Correct Answer:- (A) हिरोशिमा

37. गुरूनानक के पद हैं –
(A) राम भक्तिमय गीत
(B) प्रेम एवं भक्ति के मधुर गीत
(C) सूफी गीत
(D) कृष्ण भक्तिमय गीत
Correct Answer:- (B) प्रेम एवं भक्ति के मधुर गीत

38. रसखान द्वारा कृष्ण-लीला का गान किया गया है –
(A) पदों में
(B) घनाक्षरी में
(C) दोहों में
(D) सवैयों में
Correct Answer:- (D) सवैयों में

39. कवि प्रेमघन द्वारा अधिकांश काव्य रचना किस भाषा में की गयी है?
(A) संस्कृत
(B) ब्रजभाषा और अवधी
(C) हिन्दी
(D) उड़िया
Correct Answer:- (B) ब्रजभाषा और अवधी

40. ‘स्वर्ण किरण’ किस कवि की रचना है?
(A) कुँवर नारायण
(B) रामधारी सिंह दिनकर
(C) सुमित्रानंदन पंत
(D) गुरूनानक
Correct Answer:- (C) सुमित्रानंदन पंत

41. ‘आत्मजयी’ नामक प्रबंधकाव्य किस कवि द्वारा लिखा गया है?
(A) गुरूनानक
(B) वीरेन डंगवाल
(C) कुँवर नारायण
(D) प्रेमघन
Correct Answer:- (C) कुँवर नारायण

42. आधुनिक साहित्य में एक प्रमुख प्रतिभा थे –
(A) स० ही० वात्स्यायन अज्ञेय
(B) रहीम
(C) कबीर
(D) सुमित्रानंदन पंत
Correct Answer:- (A) स० ही० वात्स्यायन अज्ञेय

43. किसने जिंदगी में पहली बार अस्पताल का विरोध नहीं किया?
(A) मंगु
(B) कुसुम
(C) मेट्रन
(D) माँ
Correct Answer:- (D) माँ

44. माँ रात में कितने बजे हॉस्पिटल से लौटकर घर आई?
(A) पौने ग्यारह बजे
(B) सात बजे
(C) दस बजे
(D) ग्यारह बजे
Correct Answer:- (A) पौने ग्यारह बजे

45. गाँव में जुआरी किस्म का व्यक्ति कौन था?
(A) मंगम्मा का बेटा
(B) मंगम्मा का पति
(C) रंगप्पा
(D) रंगप्पा का भाई
Correct Answer:- (C) रंगप्पा

46. सातकोड़ी होता किस भाषा के प्रमुख कथाकार हैं?
(A) बांग्ला
(B) उड़िया
(C) हिन्दी
(D) संस्कृत
Correct Answer:- (B) उड़िया

47. ‘देबी नदी बाँध’ के नीचे किसका घर था?
(A) तहसीलदार का
(B) सरपंच का
(C) लक्ष्मी का
(D) गुणनिधि का
Correct Answer:- (C) लक्ष्मी का

48. मंगु के अलावा माँ की कितनी संतानें थीं?
(A) दो
(B) तीन
(C) चार
(D) पाँच
Correct Answer:- (B) तीन

49. किसने सीता को रसमलाई भेजी थी?
(A) पुष्पा ने
(B) नारायण ने
(C) राधा ने
(D) भँवरी ने
Correct Answer:- (D) भँवरी ने

50. सीता के बड़े लड़के का क्या नाम था?
(A) कैलास
(B) हुलास
(C) विकास
(D) सुभाष
Correct Answer:- (A) कैलास

51. ‘सुजाता’ की कितनी कृतियाँ प्रकाशित हो चुकी हैं?
(A) बीस से अधिक
(B) पच्चीस से अधिक
(C) अट्ठारह से अधिक
(D) सत्रह से अधिक
Correct Answer:- (B) पच्चीस से अधिक

52. ‘नगर’ कहानी के लेखक कौन हैं?
(A) श्री निवास
(B) सुजाता
(C) साँवर दइया
(D) ईश्वर पेटलीकर
Correct Answer:- (B) सुजाता

53. ‘अनुज’ का स्त्रीलिंग रूप है –
(A) अनुजा
(B) अनुजी
(C) अनुजयी
(D) अनुजियी
Correct Answer:- (A) अनुजा

54. इनमें शुद्ध शब्द कौन है?
(A) आधीन
(B) अधीन
(C) अधिन
(D) आधिन
Correct Answer:- (B) अधीन

55. ‘दास’ शब्द का पर्यायवाची है –
(A) चाकर
(B) अमर
(C) कलत्र
(D) आशुग
Correct Answer:- (A) चाकर

56. ‘अपेक्षा’ शब्द का विशेषण है –
(A) अपेक्षु
(B) अपेक्षाधीन
(C) अपेक्षित
(D) अपिक्षित
Correct Answer:- (C) अपेक्षित

57. ‘वाग्जाल’ शब्द का संधि विच्छेद है –
(A) वाक् + जाल
(B) वाग + जाल
(C) वाग् + जाल
(D) वाग्जा + ल
Correct Answer:- (A) वाक् + जाल

58. ‘पूरब’ शब्द संज्ञा है –
(A) व्यक्तिवाचक
(B) जातिवाचक
(C) भाववाचक
(D) गुणवाचक
Correct Answer:- (A) व्यक्तिवाचक

59. निम्नलिखित में सर्वनाम है –
(A) यह
(B) राम
(C) भाई-बहन
(D) अच्छा
Correct Answer:- (A) यह

60. गुणवाचक विशेषण है –
(A) अच्छा
(B) एक किलो
(C) दो
(D) अधिक
Correct Answer:- (A) अच्छा

61. ‘बुद्धा एण्ड हिज धम्मा’ के लेखक कौन हैं?
(A) नलिन विलोचन शर्मा
(B) गुणाकर मुले
(C) भीमराव अंबेदकर
(D) बिरजू महाराज
Correct Answer:- (C) भीमराव अंबेदकर

62. गिरधर लाल सेन साहब की फैक्ट्री में क्या था?
(A) ड्राइवर
(B) नौकर
(C) किरानी
(D) चौकीदार
Correct Answer:- (C) किरानी

63. ‘मनुष्य की पशुता को जितनी बार भी काट दो, वह मरना नहीं जानती’ – यह पंक्ति किस शीर्षक पाठ की है?
(A) विष के दांत
(B) बहादुर
(C) नाखून क्यों बढ़ते हैं
(D) मछली
Correct Answer:- (C) नाखून क्यों बढ़ते हैं

64. चन्द्रगुप्त (द्वितीय) का व्यक्तिगत नाम क्या था?
(A) देव
(B) महादेव
(C) शैलदेव
(D) रामदेव
Correct Answer:- (A) देव

65. बहादुर पर चोरी का आरोप कौन लगाता है –
(A) लेखक
(B) लेखक की पत्नी
(C) किशोर
(D) रिश्तेदार
Correct Answer:- (D) रिश्तेदार

66. बिरजू महाराज अपना सबसे बड़ा जज किसको मानते थे?
(A) अम्मा को
(B) बाबूजी को
(C) चाचाजी को
(D) दादाजी को
Correct Answer:- (A) अम्मा को

67. हिन्दुस्तानी डांस म्यूजिक कहाँ है?
(A) कलकत्ता में
(B) मुंबई में
(C) चेन्नई में
(D) दिल्ली में
Correct Answer:- (D) दिल्ली में

68. ‘राम नाम बिनु बिरथे जगि जनमा’ शीर्षक कविता के अुनसार ईश्वर की शरण में जाने का अधिकारी कौन है?
(A) जो अहंकारी हो
(B) जो निराश हो
(C) जो दुःखी हो
(D) जिसका अंतःकरण निर्मल हो
Correct Answer:- (D) जिसका अंतःकरण निर्मल हो

69. रसखान किस पर सैकड़ों इंद्रलोक को न्योछावर करने की बात करते हैं?
(A) करील की कुंजों पर
(B) बलराम पर
(C) गोपियों पर
(D) राधा पर
Correct Answer:- (A) करील की कुंजों पर

70. नादिरशाह के सैनिकों ने किसे मार डाला?
(A) गुरूनानक को
(B) घनानन्द को
(C) रसखान को
(D) तुलसी को
Correct Answer:- (B) घनानन्द को

71. सुमित्रानंदन पंत रचित ‘भातरमाता’ शीर्षक कविता कहाँ से संकलित है?
(A) स्वर्णधूलि से
(B) ग्राम्या से
(C) युगवाणी से
(D) गुंजन से
Correct Answer:- (B) ग्राम्या से

72. ‘अज्ञेय’ किस काव्य-धारा के कवि हैं?
(A) छायावाद
(B) प्रयोगवाद
(C) रहस्यवाद
(D) प्रगतिवाद
Correct Answer:- (B) प्रयोगवाद

73. ‘एक वृक्ष की हत्या’ शीर्षक पाठ में दूर से कौन ललकारता है?
(A) चोर
(B) डाकू
(C) वृक्ष रूपी चौकीदार
(D) शत्रु
Correct Answer:- (C) वृक्ष रूपी चौकीदार

74. कवि रेनर मारिया रिल्के किसका शानदार लबादा गिर जाने की बात करता है?
(A) प्रभु का
(B) मानव का
(C) दानव का
(D) भक्त का
Correct Answer:- (A) प्रभु का

75. ‘ख’ का उच्चारण स्थान क्या है?
(A) तालु
(B) कंठ
(C) मूर्द्धा
(D) दंत
Correct Answer:- (B) कंठ

76. ‘सरोज’ शब्द का संधि-विच्छेद है –
(A) स + रोज
(B) सरो + ज
(C) सरः + ज
(D) सर + ओज
Correct Answer:- (C) सरः + ज

77. इनमें शुद्ध शब्द है –
(A) छमा
(B) चिन्ह
(C) क्षत्र
(D) गणित
Correct Answer:- (D) गणित

78. ‘सिंधु’ शब्द कौन संज्ञा है?
(A) व्यक्तिवाचक
(B) भाववाचक
(C) द्रव्यवाचक
(D) समूहवाचक
Correct Answer:- (A) व्यक्तिवाचक

79. ‘नियम’ शब्द का लिंग निर्णय करें –
(A) पुल्लिंग
(B) स्त्रीलिगं
(C) उभयलिंग
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (A) पुल्लिंग

80. ‘सभापति’ का स्त्रीलिंग रूप क्या है?
(A) सभपत्नी
(B) सभानेत्री
(C) सभाध्यक्षी
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (D) इनमें से कोई नहीं
व्याख्या: राष्ट्रपति, सभापति आदि पदवी हैं। इनका कोई स्त्रीलिंग नहीं होता।

81. ‘मैं कल दिल्ली जाऊँगा’ कौन काल है?
(A) वर्तमानकाल
(B) भूतकाल
(C) भविष्यतकाल
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (C) भविष्यतकाल

82. ‘गृहप्रवेश’ कौन समास है?
(A) अव्ययीभाव
(B) द्विगु
(C) तत्पुरूष
(D) बहुब्रीहि
Correct Answer:- (C) तत्पुरूष

83. ‘सुख’ शब्द का पर्यायवाची है –
(A) अधि
(B) प्रसन्नता
(C) विलोचन
(D) इहा
Correct Answer:- (B) प्रसन्नता

84. ‘छूत’ शब्द का विलोम है –
(A) स्वच्छ
(B) अछूत
(C) सबल
(D) लाघव
Correct Answer:- (B) अछूत

85. ‘दाँत काटी रोटी’ मुहावरे का अर्थ है –
(A) बोलने से रोकना
(B) प्रत्यक्ष होना
(C) उदास होना
(D) गहरी दोस्ती
Correct Answer:- (D) गहरी दोस्ती

86. ‘उग्र’ शब्द का विलोम है –
(A) विकीर्ण
(B) सौम्य
(C) व्यय
(D) उत्कृष्ट
Correct Answer:- (B) सौम्य

87. ‘श्यामसुंदर’ कौन समास है –
(A) कर्मधारय
(B) द्विगु
(C) द्वन्द्व
(D) अव्ययीभाव
Correct Answer:- (A) कर्मधारय

88. इनमें कौन शब्द ‘तत्सम’ है?
(A) लोटा
(B) कटोरा
(C) कर्पूर
(D) कोयल
Correct Answer:- (C) कर्पूर

89. ‘अंधों में काना राजा’ लोकोक्ति का अर्थ है –
(A) मूर्खों में कुछ पढ़ा-लिखा व्यक्ति
(B) पीछा न छोड़ना
(C) प्रतिवाद करना
(D) केवल बाह्य प्रदर्शन
Correct Answer:- (A) मूर्खों में कुछ पढ़ा-लिखा व्यक्ति

90. ‘सादर’ का विलोम है –
(A) निर्लज्ज
(B) निरादर
(C) दुर्लभ
(D) जागरण
Correct Answer:- (B) निरादर

91. ‘दशमुख’ कौन समास है?
(A) बहुब्रीहि
(B) तत्पुरूष
(C) द्वन्द्व
(D) अव्ययीभाव
Correct Answer:- (A) बहुब्रीहि

92. ‘अपने से बड़ों का आदर करना उचित है’ – किस सर्वनाम का उदाहरण है?
(A) निश्यचवाचक
(B) अनिश्चयवाचक
(C) निजवाचक
(D) प्रश्नवाचक
Correct Answer:- (C) निजवाचक

93. ‘परीक्षा’ शब्द का लिंग निर्णय करें –
(A) स्त्रीलिंग
(B) पुल्लिंग
(C) उभयलिंग
(D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:- (A) स्त्रीलिंग

94. ‘उदय’ का संधि-विच्छेद है –
(A) उ + दय
(B) उद + अय
(C) उद + य
(D) उत् + अय
Correct Answer:- (D) उत् + अय

95. ‘निवास’ शब्द में उपसर्ग है –
(A) नि
(B) नी
(C) निव
(D) नीव
Correct Answer:- (A) नि

96. ‘धरती कब तक घूमेगी’ शीर्षक पाठ में सवाल किस चीज का है?
(A) खेती का
(B) पैदावार का
(C) रोटी का
(D) रोजी का
Correct Answer:- (C) रोटी का

97. वल्लि अम्माल ने बेटी का ठीक होने के लिए किस मंदिर में मन्नत माँगी?
(A) तिरूपति
(B) वैदीश्वरन
(C) रामेश्वरम्
(D) बद्रीकाश्रम
Correct Answer:- (B) वैदीश्वरन

98. कटक शहर को बाढ़ से बचाने के लिए किसने पत्थर का बाँध बनवाया था?
(A) ययाति ने
(B) भीम ने
(C) महाराज ययाति केशरी ने
(D) महाराज चन्द्रसेन ने
Correct Answer:- (C) महाराज ययाति केशरी ने

99. ‘नगर’ शीर्षक पाठ में अमलराज को कितने नंबर का कमरा दिखलाने के लिए कहा गया?
(A) 40 नंबर का
(B) 41 नंबर का
(C) 48 नंबर का
(D) 42 नंबर का
Correct Answer:- (C) 48 नंबर का

100. मंगम्मा की बहू का क्या नाम था?
(A) नजम्मा
(B) परियम्मा
(C) दिलम्मा
(D) नियम्मा
Correct Answer:- (A) नजम्मा
--- ★★★★★ ---

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. More Details
Ok, Go it!